जोनाथन हैगर्टी ने डिमिट्रियस जॉनसन को चैलेंज किया – ‘चलो ये फाइट करते हैं’

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 38 768x512

दुनिया के अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस की तरह जोनाथन हैगर्टी ने भी ONE X में हुई रोडटंग जित्मुआंगनोन और डिमिट्रियस जॉनसन के बीच स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट को बहुत दिलचस्पी के साथ देखा था।

मगर शनिवार, 26 मार्च को हुए इस मिक्स्ड रूल्स मुकाबले को पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अलग नजरिए से देखा है।

ब्रिटिश स्ट्राइकर इससे पहले 2 बार वर्ल्ड टाइटल मैचों में 2 बार रोडटंग से भिड़ चुके हैं और जॉनसन के खिलाफ मैच उनके बड़े लक्ष्यों में से एक है।

चाहे “माइटी माउस” ने पहले राउंड में मॉय थाई गेम को सर्वाइव करते हुए रोडटंग पर दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की हो, मगर “द जनरल” ने अमेरिकी लैजेंड को चैलेंज करने में जरा भी देर नहीं लगाई।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा:

आपको जीत पर बहुत बधाई।

@onechampionship चलिए इस मुकाबले को किया जाए 🔥👀

@mighty vs @jhaggerty_

ये पहला मौका नहीं है जब हैगर्टी ने जॉनसन को ललकारा है।

वो MMA लैजेंड का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि वो सर्कल में “माइटी माउस” को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

ONE: BAD BLOOD में मोंग्कोलपेच पेटयिंडी पर अपनी पिछली मॉय थाई जीत के बाद के प्लान के बारे में किए गए सवाल का जवाब देते हुए “द जनरल” ने कहा कि वो जॉनसन से भिड़ने के लिए हर समय तैयार हैं:

“जैसे ही मैंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू की, मैंने MMA का अभ्यास करना शुरू किया और अब मुझे एक कॉल का इंतज़ार है। जैसा कि मैंने कहा कि मैं रोडटंग के मुकाबले जॉनसन के लिए कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकता हूं। असल में मैं रोडटंग से ज्यादा एथलेटिक हूं इसलिए देखते हैं क्या होता है।”

क्या जोनाथन हैगर्टी की स्किल्स उन्हें MMA में सफलता दिला सकती हैं?

MMA राउंड में रोडटंग जित्मुआंगनोन की डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ सबमिशन से आई हार के बाद जोनाथन हैगर्टी का अपने चैलेंज से पीछे हटना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होती।

मगर हैगर्टी को ONE X में हुई स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट के बारे में कुछ अलग ही विचार हैं।

उनके पिता यूके में एक प्रोफेशनल MMA फाइटर हुआ करते थे और 25 वर्षीय एथलीट भी कई सालों तक MMA का अभ्यास करते रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरा जन्म ही फाइटिंग के लिए हुआ था। मेरे पिता का अपना MMA जिम है और मैं MMA फाइटर्स के साथ रहकर पला-बढ़ा हूं। मैं इस खेल की मूल चीज़ों से अच्छी तरह वाकिफ हूं और अब MMA फाइट करना चाहता हूं। मैं हमेशा से कहता आया हूं कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आना मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।”

अब स्थिति साफ होने लगी है कि सवाल हैगर्टी के MMA में आने का नहीं है, बल्कि सवाल ये है कि वो कब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट के लिए सर्कल में उतरेंगे।

जॉनसन vs रोडटंग मैच के शानदार एक्शन को देखने के बाद ONE के #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर को वाकई में ये मैच मिल सकता है।

हैगर्टी ने कहा:

“मैं MMA में जरूर आऊंगा, ये शायद इस साल भी हो सकता है इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं हमेशा से MMA में फाइट करना चाहता था।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.