जोनाथन हैगर्टी ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखने के संकेत दिए

Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

क्या पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी दूसरे खेल में गोल्ड हासिल करने की प्लानिंग कर रहे हैं?

बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक वीडियो में ONE Super Series स्टार ने कहा, “नजर बनाए रखें, MMA. मैं आ रहा हूं!”

हैगर्टी के पिता पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग दिखाई और फिर टेकडाउन के स्तर में बदलाव किए। “द जनरल” ने फिर कुछ शानदार ग्राउंड एंड पाउंड दर्शाया और अंत में ट्रायंगल चोक लगाया जो उनकी शानदार स्किल्स को दर्शाता है।

ये चीज जरूर ONE के फ्लाइवेट्स का ध्यान खींचेगी, जिसमें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस का नाम शामिल है।

पहले ही प्रोमोशन के #3 रैंक वाले फ्लाइवेट मॉय थाई स्टार, हैगर्टी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। और अगर वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखते हैं तो वो अपने विरोधियों के लिए खतरा बन जाएंगे।

खास बात तो ये है कि उनके पिछले प्रतिद्वंदी ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के मुकाबलों के लिए नाम आगे रखा है।

क्या कोई सुपर-फाइट होने वाली है या ये लंदन के निवासी ने ऐसे ही ये बात कही है? इसने हैगर्टी का मार्शल आर्ट्स और प्रशंसकों के लिए प्यार दर्शाया और जो उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: रोडटंग जित्मुआंगनोन 3 स्पोर्ट में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कर रहे हैं ट्रेनिंग

न्यूज़ में और

Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Julio Lobo Kongklai Sor Sommai ONE Friday Fights 152 12 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled
Avazbek Kholmirzaev Yuya Wakamatsu ONE SAMURAI 1 13 scaled
Jonathan Haggerty Yuki Yoza ONE SAMURAI 1 20 scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Ayaka Miura Ritu Phogat ONE 171 16 scaled e1777269939184