रोडटंग जित्मुआंगनोन 3 स्पोर्ट में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कर रहे हैं ट्रेनिंग

ONE Flyweight Muay Thai World Champion is ready for action

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन की नजरें The Home Of Martial Arts में और ज्यादा गोल्ड पर टिकी हुई हैं, जिसमें एकदम नए स्पोर्ट का वर्ल्ड टाइटल भी शामिल है।

Rodtang Jitmuangnon trains MMA at Fairtex

थाइलैंड में बैंकॉक के इस एथलीट ने किकबॉक्सिंग टाइटल होल्डर इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को चुनौती देने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन इसके साथ ही वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में भी शिखर पर पहुंचना चाहते हैं।

अपनी गर्लफ्रेंड स्टैम्प फेयरटेक्स की ही तरह “द आयरन मैंन” भी तीन स्पोर्ट के वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

उन्होंने बताया, “मेरे पास ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पहले से ही है। इस वजह से मेरा अगला लक्ष्य किकबॉक्सिंग बेल्ट (एनाहाचि के खिलाफ) के लिए चुनौती देना है। मैं इस तरह के खेल को पहले से ही आजमाता हुआ आया हूं। इसके बाद मैं मार्शल आर्ट्स में भी खुद को ट्राई करना चाहता हूं।”

“मेरे पास मॉय थाई का बेस पहले से ही है इसलिए मुझे सिर्फ इसमें ग्राउंड गेम जोड़ना है। एक फाइटर होने के सफर पर मैं काफी लंबे समय से चल रहा हूं। मैं खुद को साबित करना चाहता हूं और ये भी जानना चाहता हूं कि मैं कितना दूर तक जा सकता हूं।”

Rodtang Jitmuangnon trains MMA at Fairtex

रोडटंग पिछले कुछ समय से ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और मिक्सड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं। हाल ही में पिछले एक हफ्ते से वो थाइलैंड के पटाया में फेयरटेक्स ट्रेनिंग सेंटर में अपने ऑलराउंड गेम का स्तर ऊंचा करने में जुटे हैं।

रोडटंग इस समय स्टैम्प और डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा, जो कि ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल की नंबर-1 दावेदार हैं, के ट्रेनिंग पार्टनर होने के अलावा जिम के दूसरे मिक्स्ड मार्शल एथलीट्स के साथ अपनी ग्रैपलिंग पर काम कर रहे हैं।

“द आयरन मैन” का फिलहाल डेब्यू करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि, ये चीजें भविष्य में कभी भी बदल सकती हैं। खासकर अगर मॉय थाई में वो अपनी जीत की लय बरकरार रखते हैं तो।

Rodtang Jitmuangnon trains with Denice Zamboanga at Fairtex

ये भी पढ़ें: जोनाथन हैगर्टी को इस पूर्व चैंपियन के साथ मुकाबला करते देखना चाहते हैं रोडटंग

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.