जोनाथन हैगर्टी को इस पूर्व चैंपियन के साथ मुकाबला करते देखना चाहते हैं रोडटंग

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang “The Iron Man” Jitmuangnon and Jonathan Haggerty

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का दिल अपने पुराने विरोधी के लिए नरम है।

अगस्त 2019 में बैंकॉक के रहने वाले एथलीट ने उस समय राज कर रहे टाइटल होल्डर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित कर गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया था। इसके बाद उन्होंने जनवरी में इस ब्रिटिश एथलीट को दोबारा हुए मैच में भी नॉकआउट कर दिया था।

भले ही इन दोनों में गजब की प्रतिद्वंदिता हो लेकिन Jitmuangnon Gym के प्रतिनिधि अपने विरोधी की तारीफ करते हैं और उनके लिए काफी सम्मान रखते हैं।

22 साल के थाई एथलीट बताते हैं, “वो सबसे अच्छे विदेशी मॉथ थाई एथलीट हैं।”

“जब भी मैं हैगर्टी के बारे में सोचता हूं या उनका नाम सुनता हूं तो हमेशा इस बात में खो जाता हूं कि हमने रिंग में किस तरह चीजें शेयर की थीं। ये मेरे जीवन की सबसे अच्छी यादों में से एक है।”



रोडटंग भले ही उन मुकाबलों में जीत गए हों लेकिन उन्होंने हैगर्टी के प्रति काफी सम्मान भी हासिल किया है। इसके साथ ही वो ब्रिटिश स्ट्राइकर के सबसे बड़े फैन भी बन गए हैं।

मार्शल आर्ट्स के प्रशंसकों की तरह “द आयरन मैन” भी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कई तरह के मुकाबलों के बारे में सोचा करते हैं।

एक ऐसी ही रोचक मॉय थाई बाउट वो “द जनरल” और पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के बीच देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि ये बाउट काफी आतिशी हो सकती है।

उन्होंने बताया, “मैं उनकी और पेचडम की बाउट देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ये बहुत करीबी मैच होगा और फैंस को इसे देखने में मजा आएगा।”

“यहां पर कई सारे एथलीट्स इस वेट क्लास (भार वर्ग) में हैं, जो हैगर्टी के साथ मुकाबला कर सकते हैं। हालांकि, मुझे अपने नजरिए से लगता है कि पेचडम उनके लिए सबसे सटीक रहेंगे।”

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

बैंकॉक के रहने वाले एथलीट इस मुकाबले को लेकर खासे उत्साहित हैं और इसके कई कारण हैं।

रोडटंग को दो पूर्व ONE Super Series वर्ल्ड चैंपियंस को सर्कल में बराबरी की बाउट करते देखने का विचार बहुत उत्साहित करता है। वो उनकी खासियतों के बारे में बताते हैं कि दोनों करीब-करीब एक जैसे ही हैं। उनकी उम्र से लेकर कई ऐसी खासियतें हैं, जो उन्हें सुपरस्टार बनाती हैं।

उन्होंने शुरुआत करते हुए बताया, “उन दोनों को एक-दूसरे से मुकाबला करते देख मुझे बहुत अच्छा लगेगा।”

“पेचडम और हैगर्टी दोनों ही ONE वर्ल्ड चैंपियंस रहे हैं। एक किकबॉक्सिंग तो दूसरा मॉय थाई चैंपियन रहा है। इसके साथ ही दोनों की उम्र, बॉडी टाइप, फाइटिंग स्टाइल और दिल काफी मिलते जुलते हैं।”

थाई एथलीट दोनों को ही अच्छे से जानते हैं खासकर अपने हमवतन एथलीट को।

रोडटंग और “द बेबी शार्क” पहले भी Rajadamnern Stadium में हुए पांच राउंड के मैच में हाथ आजमा चुके हैं और वो सीरीज एक-एक जीत के साथ विभाजित रही है।

Rodtang Jitmuangnon celebrates his win against Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

इसमें कोई शक नहीं कि हैगर्टी और पेचडम तीसरी बार भी “द आयरन मैन” और वियतनामी वॉरियर “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट भी उनके साथ मैच करना चाहेंगे।

लेकिन रोडटंग का मन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को उनकी बेल्ट के लिए चुनौती देने का है। उनको उम्मीद है कि मैचमेकर्स उनकी ये इच्छा पूरी कर देंगे।

ये भी पढ़ें: रोडटंग ने इलियास एनाहाचि को चैलेंज किया, ड्युए नट का भी दिया जवाब

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)