किकबॉक्सिंग सुपरस्टार इस्माइल लोंट ONE Championship से जुड़े

Multiple-time Kickboxing World Champion Ismael Londt

ONE Super Series किकबॉक्सिंग रैंक्स से एक बहुत बड़ा नाम जुड़ गया है।

कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे “मिस्टर पेन” इस्माइल लोंट ने ONE Championship के साथ डील साइन कर ली है और वो हेवीवेट डिविजन में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

Multiple-time Kickboxing World Champion Ismael Londt

रॉटरडैम, नीदरलैंड्स में ट्रेनिंग करने वाले लोंट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 43-9 का है और वो 20 मैचों को नॉकआउट के जरिए जीत चुके हैं।

डच-सूरीनामी सुपरस्टार अपने करियर में कई तगड़े एथलीट्स को मात दे चुके हैं, जिनमें रिको वेरहोवेन, ब्रायन डूवेस, म्लादेन और पावेल झुरालेव मुख्य नाम हैं।

अपने करियर में वो SUPERKOMBAT हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2011 SUPERKOMBAT वर्ल्ड ग्रां प्री II चैंपियनशिप और IPTA K-1 Rules वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।



अब लोंट अपनी बेहतरीन स्किल्स और ताकत की मदद से ग्लोबल स्टेज पर छाने को तैयार हैं, जहाँ उनका कई टॉप लेवल एथलीट्स से सामना हो सकता है।

“मिस्टर पेन” जल्द ही खुद को ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ,  पूर्व SUPERKOMBAT हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन तारिक “द टैंक” खबाबेज़, पूर्व प्रतिद्वंदी एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा और फैन फेवरेट एलन “द पैंथर” गलानी के सामने खड़ा हुआ भी पा सकते हैं।

34 वर्षीय सुएपरस्टार के डेब्यू की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें 2020 में ही उनका प्रोमोशनल डेब्यू देखने को मिले।

ये भी पढ़ें: डैनी किंगड दोबारा मोरेस और जॉनसन से भिड़ना चाहते हैं

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19