जोनाथन हैगर्टी ने रोडटंग पर तंज कसा, जैरेड ब्रूक्स ने MMA-मॉय थाई बाउट के लिए चैलेंज किया

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 31 768x512

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी ने ONE X में डिमिट्रियस जॉनसन और रोडटंग जित्मुआंगनोन की स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट पर अपनी निष्पक्ष राय दी है।

“द जनरल” केवल तगड़ा एक्शन देखना चाहते हैं और मानते हैं कि वो MMA लैजेंड जॉनसन के सामने रोडटंग से अधिक कठिन चुनौती पेश कर सकते हैं।

ONE Championship ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तीनों फ्लाइवेट एथलीट्स की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हैगर्टी द्वारा एक इंटरव्यू में कही गई एक बात भी लिखी गई:

“मैं जॉनसन के लिए रोडटंग से ज्यादा कठिन प्रतिद्वंदी रहूंगा।”

हैगर्टी के इस दावे पर कई कमेंट्स आए और साथ ही एक अन्य ONE एथलीट ने उन्हें चुनौती भी दी।

ONE के ब्रॉडकास्ट एनालिस्ट मिच चिल्सन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा:

“मैं सोच रहा हूं कि क्या ‘द जनरल’ टेकडाउन के खिलाफ डिफेंस कर पाएंगे।”

दूसरी रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर जैरेड ब्रूक्स ने आगे आते हुए हैगर्टी को हाइब्रिड रूल्स के साथ फाइट के लिए चुनौती दी है।

“मैं @jhaggerty_ का अपमान नहीं करना चाहता, चलो हम ही फाइट करते हैं।”

हैगर्टी के पिता लंदन में MMA जिम चला रहे हैं और उनका कहना है कि वो बहुत छोटी उम्र से इस खेल से जुड़े हुए हैं। 24 वर्षीय स्ट्राइकिंग सुपरस्टार का कहना है कि उनके लिए रेसलिंग और ग्रैपलिंग कोई नई चीज़ नहीं है।

इस बीच हैगर्टी ने ब्रूक्स के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा:

“आपके खिलाफ मैच मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”


रोडटंग की जगह लेने के लिए तैयार रहेंगे जोनाथन हैगर्टी

ONE: BAD BLOOD में मोंग्कोलपेच पेटयिंडी को हराने के तुरंत बाद जोनाथन हैगर्टी ने इस चाह में दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी थी कि अगर ONE X में किसी कारणवश ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, जॉनसन के साथ फाइट नहीं कर पाए तो वो रिप्लेसमेंट के लिए तैयार रहेंगे।

हैगर्टी ने आगे कहा:

“ये शायद मेरी किस्मत में लिखा हो। मैंने जिम में वापस जाकर तुरंत MMA की ट्रेनिंग शुरू की और मैं एक कॉल का इंतज़ार कर रहा हूं। जैसा कि मैंने कहा कि मैं डिमिट्रियस जॉनसन के सामने रोडटंग से कठिन चुनौती पेश कर सकता हूं। मैं सच कहूं तो मैं उनसे ज्यादा एथलेटिक हूं और देखते हैं आगे क्या होता है।”

उनका ग्रैपलिंग गेम ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन हैगर्टी मानते हैं कि वो ग्रैपलिंग के खिलाफ एक या 2 राउंड तक अच्छा कर सकते हैं और क्या पता इस दौरान उन्हें सबमिशन मूव लगाने का मौका मिल जाए।

हैगर्टी ने कहा:

“मैं ऐसा कर सकता हूं क्योंकि मैं हर चुनौती के लिए तैयार रहता हूं। मैं ट्रायंगल चोक लगा सकता हूं, लेकिन अभी इंतज़ार के अलावा मैं कुछ नहीं कर सकता और मैंने जिउ-जित्सु भी सीखा है। मेरे पिता जिम चलाते हैं और बचपन से मैं इस खेल से जुड़ा रहा हूं, लेकिन कभी अपना पूरा समय इसे नहीं दिया।”

शुक्रवार, 26 मार्च को ONE Championship की 10वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित हो रहे ONE X में जॉनसन की भिड़ंत रोडटंग से होगी और फैंस भी इस बात को जानते हैं कि अगर इस मैच में कोई बदलाव हुआ तो हैगर्टी पहले से रिप्लेसमेंट के लिए तैयार रहेंगे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.