इत्सुकी हिराटा पर जीत के बाद जिहिन राडज़ुआन ने कहा – ‘मुझे मुंह चलाने से ज्यादा एक्शन से जवाब देना पसंद’

Itsuki Hirata Jihin Radzuan ONE X 1920X1280 26 768x512

जिहिन राडज़ुआन ने ONE X में अपने MMA करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी और अब वो इस शानदार मोमेंटम को जारी रखते हुए विमेंस एटमवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचना चाहती हैं।

ONE के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए इवेंट में मलेशियाई सुपरस्टार का सामना इत्सुकी हिराटा से हुआ, जिसमें कई एक्सपर्ट्स ने जापानी एथलीट की जीत की उम्मीद जताई थी।

हिराटा ने कहा था कि उन्हें “शैडो कैट” नाम की फाइटर को हराने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन उनका ये बयान उन्हीं पर भारी पड़ा।

3 राउंड्स तक चले कड़े मुकाबले में जिहिन ने अपनी जूडो स्किल्स की मदद से स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग करते हुए भी फाइट को डोमिनेट किया।

Jihin Radzuan vs. Itsuki Hirata - Women's Atomweight MMA - ONE X

इसी शानदार प्रदर्शन के कारण सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और जिहिन, हिराटा को हराने वाली पहली एथलीट भी बनीं।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“उनके द्वारा मुझे हराने के बयान से मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई और ऐसा नहीं है कि वो मुझे पसंद नहीं हैं क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने फेम पाने के लिए या फाइट को प्रोमोट करने के लिए ऐसा किया था।

“ये जीत उनके लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि काफी लोगों ने कहा था कि हिराटा सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं, लेकिन मैंने उन्हें गलत साबित करके दिखाया है।”

इस मैच के बाद जिहिन भी कटु शब्दों का इस्तेमाल कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने सब्र से काम लेना ठीक समझा।

युवा मलेशियाई स्टार का मानना है कि उन्होंने मुंह के बजाय अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है।

“शैडो कैट” ने बताया:

“मैं मुंह चलाने से ज्यादा एक्शन से जवाब देना पसंद करती हूं। मैं अपनी विरोधी को फिनिश करने या हराने के बड़े-बड़े दावे नहीं करती। मैं केवल अपनी स्किल्स और रणनीति के आधार पर जीत दर्ज करने का प्रयास करती हूं।

“Ultimate MMA में मैंने अपने कोच मेल्विन येओ के साथ मिलकर पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि वो क्या करने वाली हैं और हमने उनके गेम को परखने में बहुत समय दिया। हमने उन्हें कभी अपने लिए आसान शिकार नहीं समझा था।”

टॉप 5 रैंकिंग्स में आने के बाद जिहिन राडज़ुआन को कठिन चुनौती मिलने की उम्मीद

जिहिन राडज़ुआन की इत्सुकी हिराटा के खिलाफ बड़ी जीत ने उन्हें ONE एटमवेट डिविजन के टॉप 5 में प्रवेश दिला दिया है।

ये उनकी लगातार तीसरी जीत रही, इस दौरान उन्होंने मेई “V.V” यामागुची और बी “किलर बी” गुयेन को हराया हुआ है और अगले मैचों में उन्हें ज्यादा कठिन चुनौती मिलने की उम्मीद है।

उनकी अगली फाइट #4 रैंक की कंटेंडर एल्योना रसोहायना या तीसरे स्थान पर मौजूद डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा से हो सकती है।

मगर “शैडो कैट” को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनका सामना किससे हो रहा है और खुद को सबसे बेस्ट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।

जिहिन ने कहा:

“मैं लोगों से खुद का सम्मान करने की भीख नहीं मांग सकती, लेकिन सर्कल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्हें गलत साबित जरूर कर सकती हूं। अब मैं टॉप 5 में प्रवेश कर चुकी हूं इसलिए टाइटल शॉट अब ज्यादा दूर नहीं है। अब मुझे लगता है कि अगले 4 या 5 मैचों के बाद लोग मेरी स्किल्स का सम्मान करने लगेंगे।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)