जॉनसन-रोडटंग मैच के बाद 5 मिक्स्ड-रूल्स फाइट जो ONE में देखने को मिल सकती हैं

le superbon 768x512

शनिवार, 26 मार्च को ONE X में डिमिट्रियस जॉनसन और रोडटंग जित्मुआंगनोन के बीच स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

MMA लैजेंड “माइटी माउस” ने जिस तरह मॉय थाई राउंड को सर्वाइव किया और उसके बाद दूसरे राउंड में उनकी ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जीत को देख फैंस उत्साहित हो उठे थे।

इस अनोखे मुकाबले ने मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में खूब सुर्खियां बटोरीं और इस फाइट को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने कहा कि भविष्य में फैंस को इस तरह के अधिक मैच देखने को मिल सकते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं 5 स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट्स के बारे में, जो ONE में आगे चलकर हो सकती हैं।

#1 डिमिट्रियस जॉनसन vs जोनाथन हैगर्टी

Haggerty DJ.jpg

ब्रिटिश मॉय थाई स्टार जोनाथन हैगर्टी काफी समय से MMA में आने पर विचार कर रहे हैं। वो MMA के खेल के इर्द-गिर्द रहकर पले-बड़े हैं और उनका कहना है कि वो एक दिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जरूर फाइट करेंगे।

उन्होंने जॉनसन के खिलाफ मैच की मांग भी की है और उनका कहना है कि वो रोडटंग की तुलना में जॉनसन के लिए कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। मगर MMA फ्लाइवेट लैजेंड के खिलाफ उन्हें ये मुकाबला इतनी आसानी से नहीं मिलने वाला।

इसके बजाय जॉनसन के साथ स्पेशल रूल्स वाली फाइट में पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपनी MMA स्किल्स से सभी को प्रभावित कर सकते हैं।

#2 जिओंग जिंग नान vs वंडरगर्ल

Xiong Wondergirl.jpeg

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान ने कई बार साबित किया है कि उन्हें अपने डिविजन की सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक क्यों कहा जाता है, लेकिन वो स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स के खिलाफ कैसा कर पाएंगी?

उनके हाथों में गज़ब की ताकत है, लेकिन नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक जैसी खतरनाक मॉय थाई फाइटर, चीनी एथलीट के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

वंडरगर्ल अभी तक ONE Super Series में 2 मैचों को स्टॉपेज से जीत चुकी हैं और कुछ समय पहले MMA में आने की इच्छा भी जता चुकी हैं।

“द पांडा” उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले सकती हैं, दूसरी ओर Marrok Force की एथलीट को अपनी सुधरी हुई ग्राउंड स्किल्स से सभी को प्रभावित करने का मौका मिलेगा।

#3 रोडटंग vs जैरेड ब्रूक्स

Rodtang Brooks.jpeg

रोडटंग ने ONE X की स्पेशल रूल्स फाइट के पहले राउंड में जॉनसन पर खतरनाक तरीके से अटैक किया था, लेकिन अंत में वो दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक के खिलाफ हार बैठे।

अगर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एक और हाइब्रिड स्टाइल फाइट करने के मूड में हैं, तो जैरेड ब्रूक्स उनके लिए अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

#1 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते। उनकी रेसलिंग स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं, लेकिन उनका स्ट्राइकिंग का लेवल और अनुभव “माइटी माउस” जितना नहीं है, जिससे “द आयरन मैन” इस बाउट को जल्दी फिनिश कर पाएंगे।

दूसरी ओर इस साल इंस्टाग्राम पर ब्रूक्स और स्टैम्प के बीच हुई बहस भी इस प्रतिद्वंदिता में दिलचस्प एंगल जोड़ सकती है। स्टैम्प ने कहा था कि अगर “द मंकी गॉड” उनके पुराने बॉयफ्रेंड को हरा पाए तो वो उन्हें डेट करेंगी।

स्टैम्प ने लिखा:

@the_monkeygod अगर तुम ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीत पाए तो शायद मैं तुम्हें डेट कर लूं।

#4 एंजेला ली vs जेनेट टॉड

lee todd.jpeg

एटमवेट क्वींस एंजेला ली और जेनेट टॉड के स्टाइल्स की भिड़ंत ऐतिहासिक रह सकती है और साथ ही इस फाइट से ONE के नॉर्थ अमेरिकन फैनबेस में भी इजाफा हो सकता है क्योंकि वहां के लोग ली और टॉड से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

ली एक बेहतरीन MMA एथलीट हैं, लेकिन उन्हें अपने ग्राउंड गेम के लिए जाना जाता है, जिसकी मदद से उन्होंने ONE X में स्टैम्प को हराकर अपने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल को रिटेन किया था।

दूसरी ओर टॉड, जिउ-जित्सु में हाथ आजमा चुकी हैं और उनका नए खेल में आने का कोई विचार नहीं है। मगर एक हाई-प्रोफाइल मिक्स्ड-रूल्स फाइट ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का ध्यान आकर्षित कर सकती है।

“अनस्टॉपेबल” कई बार स्टैंड-अप फाइटिंग में भी अपने विरोधियों के पसीने छुड़ा चुकी हैं। वहीं टॉड अगर स्ट्राइकिंग राउंड में दमदार शॉट्स को लैंड करा पाईं तो वो जल्द से जल्द मैच को फिनिश कर सकती हैं।

#5 थान ली vs सुपरबोन

le superbon.jpeg

एक और वर्ल्ड चैंपियन vs चैंपियन मुकाबला फैंस के लिए यादगार बन सकता है, लेकिन इसमें अलग चीज़ें दांव पर लगी होंगी।

थान ली इस समय ONE के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेदरवेट डिविजन के टॉप पर हैं, लेकिन वो एक स्ट्राइकर हैं जो स्टैंड-अप गेम में रहकर अपने विरोधियों को खूब क्षति पहुंचाते हैं।

दूसरी ओर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन ने ONE Super Series में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिनमें उनकी सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, मरात ग्रिगोरियन और जियोर्जियो पेट्रोसियन के खिलाफ जीत भी शामिल हैं, लेकिन सवाल है कि वो थान ली की अनोखी स्टैंड-अप स्किल्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन कर पाएंगे?

ली टायक्वोंडो बैकग्राउंड से आते हैं और उनकी मूवमेंट का अंदाजा लगाना थाई एथलीट के लिए काफी मुश्किल होगा। क्या ली के MMA मूव्स के अनुसार सुपरबोन खुद को ढाल पाएंगे?

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)