क्या स्टैम्प फेयरटेक्स की तरह जेनेट टॉड और अल्मा जुनिकु भी MMA का रुख करेंगी?

Muay Thai fighters Janet Todd and Alma Juniku will square off at ONE: FISTS OF FURY

स्टैम्प फेयरटेक्स ONE Championship में अभी तक तीनों खेलों में अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सफलता से पहले मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर पहुंचने में सफल रहीं।

थाई सुपरस्टार की सफलता को देख एक सवाल खड़ा होता है: क्या उनकी पुरानी प्रतिद्वंदियों में से एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख कर सकती हैं?

इस शुक्रवार ONE: FISTS OF FURY III के एटमवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में जेनेट “JT” टॉड और अल्मा जुनिकु के रूप में 2 टॉप कंटेंडर्स आमने-सामने होंगी।

मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन टॉड का वर्ल्ड टाइटल बाउट्स में स्टैम्प के खिलाफ रिकॉर्ड 1-1 है।

उन्होंने Fairtex टीम की एथलीट को फरवरी 2019 में ONE: CALL TO GREATNESS में चैलेंज किया था, जहां उन्हें कड़े संघर्ष के बाद हार झेलनी पड़ी। लेकिन फरवरी 2020 में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में उन्होंने अपना बदला पूरा करते हुए किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

“JT” अपनी प्रतिद्वंदी को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग करते देख हैरान हुई हैं, लेकिन अभी उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जाने का कोई मन नहीं है।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “स्टैम्प ने तीनों खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए वो तारीफ के काबिल हैं। ये आसान काम नहीं है, इसलिए तीनों कलाओं में अच्छा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।”

“मैंने कुछ महीनों के लिए जिउ-जित्सु सीखा, अच्छा भी लगा लेकिन बाद में मुझे अजीब महसूस होने लगा। मेरा दिल मुझे कहीं और जाने की सलाह दे रहा था, ऐसी परिस्थिति में आप कड़ी मेहनत नहीं करते और ना ही अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।”

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_2694.jpg

क्या इसका मतलब ये है कि टॉड अपने जीवन में कभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख नहीं करेंगी?

उन्होंने बताया, “जैसा कि मैंने कहा, तीनों खेलों में अच्छा करने के लिए मैं स्टैम्प की तारीफ करती हूं। मेरा दिल किकबॉक्सिंग और मॉय थाई से जुड़ा हुआ है।”

जुनिकु, जिन्होंने जून 2019 में हुए ONE: LEGENDARY QUEST में स्टैम्प को ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में 5 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी थी, वो भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने की इच्छुक नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “मैं एक स्टैंड-अप फाइटर हूं। ग्राउंड गेम में जाकर मैं घुटन सी महसूस करने लगती हूं और खुद से कहती हूं, ‘जल्दी से जल्दी उठने की कोशिश करो।'”

टॉड और जुनिकु तो शायद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ना आएं, लेकिन इस शुक्रवार दोनों एथलीट्स की मॉय थाई बाउट में खतरनाक स्ट्राइकिंग को देखना ना भूलिएगा और इस मैच की विजेता को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

Norway's Anne Line Hogstad faces Australia's Alma Juniku

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4