जेनेट टॉड Vs. लारा फर्नांडीज मैच पर स्टैम्प फेयरटेक्स और अल्मा जुनिकु ने राय दी

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_2242 768x512

जेनेट टॉड की 2 पूर्व प्रतिद्वंदियों का मानना है कि वो शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत की प्रबल दावेदार हैं।

“JT” मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन हैं और ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में डेब्यू कर रहीं स्पैनिश एथलीट लारा फर्नांडीज से भिड़ेंगी।

दूसरी ओर, थाई सुपरस्टार भी इस मुकाबले पर करीब से नजर बनाए रखेंगी।

स्टैम्प फेयरटेक्स पहले ही ONE में डबल चैंपियंस क्लब में जगह बना चुकी हैं और 2 बार टॉड के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स कर चुकी हैं। रीमैच में “JT” द्वारा खुद में किए गर सुधार से स्टैम्प काफी प्रभावित हुई थीं और अमेरिकी स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहीं।

Fairtex टीम की स्टार ने कहा:

“हमारी पहली भिड़ंत के समय वो मेरे मेरे गेम को नहीं पढ़ पा रही थीं। वो फ्रंट-फुट पर रहकर बेहद सटीक तरीके से अटैक कर रही थीं। मगर दूसरी फाइट में उनके गेम में काफी सुधार हुआ, जहां उन्होंने बहुत चतुराई से शॉट्स लगाए। वो अपने हर शॉट को सोच समझकर लगा रही थीं।

“जेनेट बहुत ताकतवर हैं, उनकी मसल्स तगड़ी हैं। वो बहुत चतुराई से काम लेती हैं और जानती हैं कि कब उन्हें क्या करना चाहिए।”

टॉड और स्टैम्प अभी तक 2 मैचों में 10 राउंड्स तक फाइट कर चुकी हैं। दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है इसलिए थाई एथलीट “JT” की स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

स्टैम्प को फर्नांडीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वो उन्हें कम नहीं आंकना चाहतीं, फिर भी उन्हें 22 जुलाई को टॉड की जीत की उम्मीद है।

स्टैम्प ने बताया:

“मैं व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो मैं फर्नांडीज को नहीं जानती, लेकिन मैंने अपनी टीम मेंबर स्मिला संडेल से बात की है क्योंकि वो फर्नांडीज को जानती हैं। मुझे पता चला है कि लारा, टॉड की बराबरी नहीं कर पाएंगी।

“मगर सर्कल के अंदर कुछ भी संभव है। हालांकि जेनेट जीत की प्रबल दावेदार हैं, लेकिन उन्हें भी चौंकाने वाली हार मिल सकती है।”

अल्मा जुनिकु को जेनेट टॉड से जीत की उम्मीद, लेकिन फर्नांडीज को भी कम नहीं आंक रहीं

ऑस्ट्रेलिया की अल्मा जुनिकु की मार्च 2021 में जेनेट टॉड के साथ फाइट 5 राउंड्स तक चली थी, लेकिन इस मैच में उन्हें हार मिली।

उन्हें “JT” के पंचों की ताकत का अहसास हुआ और मानती हैं कि यही ताकत उन्हें लारा फर्नांडीज पर जीत दिला सकती है।

जुनिकु ने कहा:

“मेरी नजर में जेनेट एक बेहतरीन फाइटर हैं, उनके हाथों में गजब की ताकत है। वो अपने हिसाब से फाइट की गति को कंट्रोल कर सकती हैं, तकनीक अच्छी है और बहुत चालाकी से अटैक करती हैं।

“मुझे उनकी पावर का अहसास हुआ। वो ताकतवर हैं, लेकिन उनके पंच बहुत प्रभावशाली हैं, जिनमें उन्होंने काफी सुधार किया है। कुल मिलाकर उनका गेम बहुत अच्छा है।”

इस समय घुटने की चोट के कारण जुनिकु फाइटिंग से दूर हैं।

वहीं उन्होंने फर्नांडीज के प्रदर्शन को भी परखा है और कहती हैं कि वो WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से काफी प्रभावित हुई हैं।

वो स्टैम्प फेयरटेक्स की बात से सहमत हैं कि टॉड, ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार हैं और उन्हें फर्नांडीज और “JT” के बीच एक धमाकेदार फाइट देखे जाने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने कहा:

“मैंने लारा की कुछ फाइट्स की हाइलाइट्स देखी हैं। उन्हें आक्रामक अटैक्स करना पसंद है और फिट होने के साथ ताकतवर भी हैं। मैं मानती हूं कि वो जल्द ही डिविजन की उभरती हुई स्टार्स में से एक बनने वाली हैं।

“लारा को काफी कुछ साबित करना है और मानती हूं कि वो जेनेट को कठिन चुनौती देंगी, लेकिन मैं “JT” की जीत की उम्मीद कर रही हूं क्योंकि उन्हें ज्यादा अनुभव हासिल है, मगर सर्कल के अंदर कुछ भी संभव है। लारा की जीत इस बात पर निर्भर करती है कि उनकी गार्ड पोजिशन कैसी रहती है। वो खुद को डिफेंड कर पाईं तो ही टॉड को कठिन चुनौती दे पाएंगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4