ONE 159 में जेनेट टॉड ने किया 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावा – ‘मैं खुद को चैंपियन बनते देख रही हूं’

Janet Todd IMG_1796 768x512

शुक्रवार, 22 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जेनेट टॉड 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर चुनिंदा एथलीट्स की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

ONE 159: De Ridder vs. Bigdash के को-मेन इवेंट में एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन का सामना ONE अंतरिम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में लारा फर्नांडीज़ से होगा और टॉड एक कठिन चुनौती की उम्मीद कर रही हैं।

टॉड ONE में आने के बाद टॉप लेवल की एथलीट्स का सामना करती आई हैं और मानती हैं कि वो स्पैनिश एथलीट को भी हराने वाली हैं।

अमेरिकी स्ट्राइकर ने कहा:

“फर्नांडीज़ एक अच्छी टेक्निकल फाइटर हैं और कई टॉप फाइटर्स से भिड़ चुकी हैं। वो WBC चैंपियन हैं और उनकी किक्स उन्हें काफी फायदा पहुंचाती आई हैं। उन्हें आगे आकर अटैक करते हुए अपनी विरोधी पर दबाव बनाना पसंद है।”

फर्नांडीज़ के पास ना केवल स्किल्स हैं बल्कि अनुभव भी है।

26 वर्षीय एथलीट की मूवमेंट अच्छी है और बेहद चतुराई से अपने शॉट्स का चुनाव करती हैं। इसी रणनीति ने उन्हें WBC मॉय थाई और 2 बार ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

हालांकि टॉड अपनी अगली विरोधी का सम्मान करती हैं, लेकिन इस चुनौती का उन्हें कोई डर नहीं है।

इस सबके अलावा “JT” खुद को स्थिति के अनुसार ढालना जानती हैं और यही बात इस मुकाबले को खास बना रही होगी।

उन्होंने कहा:

“मेरी नजर में अच्छी मूवमेंट और सभी एंगल्स से अटैक करने की काबिलियत मेरी बड़ी ताकत है। साथ ही मूवमेंट के जरिए कॉमिनेशंस लगा पाते हैं। हालांकि वो तुरंत अपने खतरनाक मूव्स को नहीं लगा पाएंगी, उन्हें सही मौके का इंतज़ार होगा। इसलिए इन चीजों का इस फाइट में मुझे काफी फायदा मिल सकता है।”

टॉड की मूवमेंट ज्यादा तेज ना हो, लेकिन उनका फुटवर्क जबरदस्त है, जिसकी मदद से वो ONE में कई नॉकआउट जीत दर्ज कर चुकी हैं। इनमें उनकी ऐनी लाइन होगस्टैड पर लिवर किक के बाद आई जीत और एकातेरिना वंडरीएवा के खिलाफ हेड किक के बाद आई जीत भी शामिल है।

उन जीतों ने टॉड की विनिंग स्ट्रीक को 6 मैचों का कर दिया था और 22 जुलाई को एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी प्राप्त किया।

अपनी अगली फाइट की तैयारी के दौरान “JT” ने सभी बातों पर गौर किया है। वो शारीरिक और मानसिक तौर पर भी 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

36 वर्षीय एथलीट ने कहा:

“मैं खुद को चैंपियन बनते देख रही हूं। मैं हर बार इसी मानसिकता के साथ सर्कल में उतरती हूं। मैं सोचती हूं कि फाइट के बाद रेफरी मेरा हाथ पकड़ कर ऊपर उठाएंगे और बेल्ट को मेरे कंधे पर रखेंगे।”

जेनेट टॉड का मानना है कि उनकी चैंपियनशिप जीत अमेरिकी लोगों को मॉय थाई से जोड़ेगी

अमेरिका में अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस की तरह जेनेट टॉड भी 26 अगस्त को अमेरिकी प्राइमटाइम पर आने वाले ONE 161: Moraes vs. Johnson II पर करीब से नजर बनाए रखेंगी।

इवेंट को एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस और डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन का ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच हेडलाइन करेगा, लेकिन कार्ड में इसके अलावा भी 4 जबरदस्त मॉय थाई बाउट्स शामिल हैं।

ONE 161 में मॉय थाई के कई बड़े स्टार्स फाइट कर रहे होंगे, जिनमें रोडटंग जित्मुआंगनोन, नोंग-ओ गैयानघादाओ, लियाम हैरिसन और जोनाथन हैगर्टी भी शामिल हैं। टॉड का मानना है कि ये एथलीट्स अमेरिकी फैंस का दिल जीत सकते हैं।

इस साल ONE Championship की Amazon Prime Video Sports के साथ मल्टी-ईयर पार्टनरशिप शुरू हो रही है, जिससे अमेरिकी लोग बेहतर तरीके से ONE से जुड़ पाएंगे।

इस पार्टनरशिप को लेकर टॉड ने कहा:

“मुझे उम्मीद है कि इसके बाद ज्यादा से ज्यादा अमेरिकी लोग मॉय थाई के खेल को जान पाएंगे। मुझे लगता है कि मैं पक्षपात कर रही हूं, लेकिन मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बहुत दिलचस्प खेल हैं। मुझे उम्मीद है कि ज्यादा लोग इस खेल से जुड़ेंगे। अगर उन्हें भी ये खेल पसंद आया तो उम्मीद करती हूं कि उन्हें इसमें अपना करियर बनाना चाहिए।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty