ONE Fight Night 20: Todd Vs. Phetjeeja – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

JanetTodd Phetjeeja Faceoffs 1920X1280 1

ONE Championship ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऑल-विमेंस इवेंट के साथ वापसी की।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 9 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में दो सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में आमने-सामने हुईं। मौजूदा चैंपियन जेनेट टॉड का सामना 22 वर्षीय थाई सनसनी फेटजीजा से हुआ, जो अमेरिकी फाइटर को हराकर डिविजन की अनडिस्प्यूटेड क्वीन बनीं।

इसके अतिरिक्त ब्राजीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को-मेन इवेंट मैच में अपने ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को स्पैनिश सनसनी क्रिस्टीना मोरालेस के खिलाफ बचाने में कामयाब रहीं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन
“द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम ने जेनेट “JT” टॉड को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने क्रिस्टीना मोरालेस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
जैकी बुंटान ने मार्तीन “द इटालियन क्वीन” मिकीलेतो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
120 LBS MMA
चिहीरो सवाडा ने जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा ने मार्टिना डॉमिन्कज़ैक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
118.5 LBS मॉय थाई
यू यौ पुई ने लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन ने विक्टोरिया “विक” सूज़ा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
मायसा बास्तोस ने काने यमाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
शिर कोहेन ने टियोडोरा किरिलोवा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:27 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled