ONE Championship के हर वो फाइटर जो डबल खिताब जीत चुके हैं

Reinier de Ridder Andre Galvao ONE X 1920X1280 3 768x512

किसी भी एथलीट के लिए ONE वर्ल्ड टाइटल जीतना आसान नहीं होता है। ऐसे में दूसरी गोल्डन बेल्ट पर कब्जा जमाना तो और भी चुनौतीपूर्ण काम माना जाता है। भले ही फिर वो अलग वेट क्लास में हों या अलग स्पोर्ट में।

इसके बावजूद कुछ दिग्गज एथलीट ये उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

इनमें से एक मौजूदा 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर हैं, जिनके पास मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA ताज दोनों हैं। अब वो पूर्व डिविजनल किंग विटाली बिगडैश के खिलाफ शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159 के मेन इवेंट में अपने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने जा रहे हैं।

उसी शाम, जेनेट टॉड भी डबल गोल्ड क्लब वाले खास एथलीट्स में शामिल होने वाली अगली सुपरस्टार बन सकती हैं। मौजूदा एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन का मुकाबला स्पेन की स्टार लारा फर्नांडीज से ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए को-मेन इवेंट में होगा।

इससे पहले कि ONE 159 में एक्शन शुरू हो, आइए ऐसे एथलीट्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने ONE Championship में एक ही समय पर दो वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए हैं।

मार्टिन गुयेन

ये ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाले पहले एथलीट मार्टिन गुयेन थे।

अगस्त 2017 में “द सीटू-एशियन” ने अपराजित से माने जा रहे ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव को बेल्ट के लिए रीमैच की चुनौती दी थी।

वो कुछ शुरुआती झटकों से लोहा लेते हुए उनसे उबर गए और उन्होंने दागेस्तानी ग्रैपलर के टिके रहने की क्षमता पर काबू पाते हुए दूसरे राउंड में उन्हें ओवरहैंड राइट लगाकर नॉकआउट कर दिया।

उसके तीन महीने बाद अपनी अगली बाउट में गुयेन ने फिलीपींस के मनीला में डिफेंडिंग ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग को उनके हमवतन फैंस के सामने गोल्ड के लिए चुनौती दे दी थी। 

इस मुकाबले के दूसरे राउंड में “द सीटू-एशियन” ने फिलीपीनो आइकॉन के मूवमेंट का अंदाजा लगा लिया और फिर जब फोलायंग स्पिनिंग बैक किक मारने चले तो फेदरवेट टाइटल होल्डर ने उनके जबड़े पर शानदार ओवरहैंड राइट चलाकर उन्हें ढेर कर दिया।

और इस तरह से पहले दो-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन का ताज उनके नाम हो गया।

आंग ला न संग

गुयेन के करीबी दोस्त आंग ला न संग इसके बाद दूसरे एथलीट रहे, जिन्होंने ONE Championship में दोहरे चैंपियन बनने का ओहदा हासिल किया।

जनवरी 2017 में ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश से हारने के बाद “द बर्मीज़ पाइथन” ने केवल 5 महीने बाद म्यांमार में यांगून की मिट्टी पर खिताब के लिए फिर से मुकाबला किया।

दोनों एथलीट्स ने 5 राउंड तक जबरदस्त मुकाबला किया, लेकिन आंग ला न संग का प्रदर्शन धांसू रूसी एथलीट को ताज से बेदखल करने के लिए पर्याप्त साबित हुआ और वो अपने देश के किसी भी स्पोर्ट में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले एथलीट बन गए।

इसके बाद फरवरी 2018 में म्यांमार के सुपरस्टार ने अपने हमवतन लोगों को एक बार फिर से गर्व महसूस करवाया। इस बार उन्होंने अलेक्सांद्रे मशाडो के सिर पर एक तगड़ी किक मारकर उन पर पंचों की बरसात करते हुए 56 सेकंड के कम समय में TKO के जरिए जीत हासिल कर ली।

बिजली की तेजी वाली इस फिनिश के साथ आंग ला न संग ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को अपने कलेक्शन में शामिल करने में सफल रहे और आधिकारिक तौर पर दो डिविजन के किंग बन गए।

स्टैम्प फेयरटेक्स

स्टैम्प फेयरटेक्स वो पहली महिला एथलीट बनीं, जिन्होंने 2 वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम किए, लेकिन इस लिस्ट के पहले दो एथलीट्स के उलट ये दोनों अलग-अलग स्पोर्ट्स में उन्हें मिले थे।

अक्टूबर 2018 में थाई सुपरस्टार ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन चुआंग काई टिंग के खिलाफ उनके गृहनगर बैंकॉक में किया था।

हालांकि, चुआंग अपनी रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए रेंज में आकर बॉक्सिंग दिखाना चाहती थीं, लेकिन Fairtex टीम की एथलीट ने अपनी किक्स, नीज और शॉर्ट पंचों का इस्तेमाल किया। इस प्रदर्शन ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई और वर्ल्ड टाइटल बेल्ट हासिल करने में सहायता की।

इसके बावजूद उभरती हुई स्टार खुश नहीं हुईं। चार महीने बाद स्टैम्प का सामना डेब्यू कर रहीं अमेरिकी स्ट्राइकर जेनेट टॉड से शुरुआती ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए हुआ।

ये मुकाबला Fairtex की एथलीट के पसंदीदा रूल सेट के अंतर्गत हुआ, जो कि अच्छा साबित हुआ। उन्होंने अपने मॉय थाई जखीरे का पूरा इस्तेमाल किया और सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से जीत हासिल करते हुए दो स्पोर्ट्स की क्वीन बन गईं।

सैम-ए गैयानघादाओ

मई 2019 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ अपने नेचुरल वेट क्लास में चले गए और स्ट्रॉवेट खिताब जीतने के लिए उन्होंने अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए।

थाई आइकॉन ने उस साल अक्टूबर में डैरेन रोलैंड को पराजित किया था और फिर दो महीने बाद दूसरे स्पोर्ट्स में स्विच करते हुए ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के शुरुआती मुकाबले में “गोल्डन बॉय” वांग जुनगुआंग को चुनौती दे डाली थी।

वांग ने अपना हाई पेस बरकरार रखा और पूरे टाइम तक अनुभवी एथलीट को बैकफुट पर ही रखा, लेकिन सैम-ए गैयानघादाओ ने लेफ्ट पंचों से काउंटर करने के साथ डटकर फाइट की और अपनी ट्रेडमार्क राउंडहाउस किक्स की बदौलत एक कांटे के मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया।

वो एक करीबी मुकाबला था, लेकिन फिर से सैम-ए ने अपने पसंदीदा मॉय थाई रूल सेट पर वापसी की और फरवरी 2020 में पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए रॉकी ओग्डेन का सामना किया, जो कि उनका बहुत सोचा-समझा कदम था।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) के लगभग सभी डिफेंस पूरी तरह से सफल रहे और उनकी तकनीक सीखने योग्य थीं। वो पूरे विश्वास के साथ स्ट्राइकिंग के इरादे से उतरे थे क्योंकि वो एक और सर्वसम्मत निर्णय के लिए जरिए जीत हासिल करना चाहते थे। इस तरह उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल करके दूसरी बेल्ट पर भी कब्जा जमा लिया। 

रीनियर डी रिडर

इस खास चैंप-चैंप क्लब में शामिल होने वाले डी रिडर सबसे नए एथलीट हैं।

मूल रूप से अक्टूबर 2020 में ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए “द डच नाइट” ने 2-डिविजन के किंग आंग ला न संग को चुनौती दी थी और कई लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने म्यांमार के आइकॉन को नीचे ले जाते हुए रीयर-नेकेड चोक के जरिए पहले ही राउंड में सबमिट कर दिया था।

छह महीने बाद अपराजित यूरोपीय एथलीट ने 6 दिनों के शॉर्ट नोटिस पर “द बर्मीज़ पाइथन” को लाइट हेवीवेट बेल्ट की चुनौती देने के लिए फिर से कदम बढ़ा दिया। हालांकि, ये एक अलग वेट क्लास की अलग तरह की फाइट थी, लेकिन फिर से उन्होंने पहले की तरह ही विजेता बनने वाला परिणाम हासिल कर लिया।

डी रिडर ने 5 राउंड तक चले रोमांचक मुकाबले में आंग ला न संग पर हावी होने के लिए अपनी वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग का इस्तेमाल किया। आखिरकार ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल लेने के लिए उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से जीत हासिल कर ली।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty