रोशन मैनम ने जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अपने ड्रीम मैच के बारे में बताया

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 1 768x512

“द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम अपने प्रदर्शन से साबित कर रहे हैं कि वो भारत के सबसे तेजी से उभरते हुए MMA फाइटर हैं।

शुक्रवार, 19 मार्च को भारतीय स्टार ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: FISTS OF FURY III के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में इंडोनेशिया के अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम को रीयर-नेकेड चोक सबमिशन से हराया। उन्होंने मैच को पहले राउंड में जीता और सिर्फ 2 मिनट 45 सेकंड में अपने प्रतिद्वंदी को ढेर कर दिया।

इस लाजवाब जीत के बाद मैनम ने इंटरव्यू में मैच के बाद प्रतिक्रिया, अपने करियर की सबसे खास सबमिशन जीत, ड्रीम मैच के अलावा कई बातों से पर्दा उठाया।

ONE Championship: आपको साल 2021 की पहली जीत के बाद कैसा लग रहा है?

रोशन मैनम: मुझे साल की शुरुआत में ही मैच मिला, ये मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मुझे मैच में जीत भी मिली तो मैं काफी खुश हूं। मैं अभी बहुत मेहनत कर रहा हूं और आगे भी जारी रखूंगा। मैं सर्कल में फिर जल्द से जल्द उतरना चाहता हूं।

ONE: आपने मैच के लिए शुरुआत में जो रणनीति बनाई थी, उसे अमल में ला पाए या फिर कुछ बदलाव करने पड़े?

मैनम: मैं और मेरी टीम ने मैच के लिए जो रणनीति बनाई थी, पूरी तरह से उसे ही इस्तेमाल किया। मैच से पहले मेरी प्लानिंग यही थी कि कालिम को ग्राउंड पर जल्द से जल्द लेकर जाना है। उन्होंने स्ट्राइकिंग की शुरुआत अच्छे से की थी, लेकिन मुझे उन्हें ग्राउंड पर ले जाने की ओपनिंग दिखी। मैंने उन्हें मैट पर गिराया और फिर फिनिश किया।

ONE: ये आपके करियर की सबसे तेज जीत थी। क्या आपको अंदाजा था कि मैच इतनी जल्द खत्म कर देंगे?

मैनम: मैं एक चीज को लेकर आश्वस्त था कि अगर मैं उन्हें जल्दी से जल्दी ग्राउंड पर ले आया तो मैच को थोड़े ही समय में फिनिश कर सकता हूं। ग्राउंड पर आने के बाद उन्होंने मुझे थोड़े समय के लिए जकड़कर रखा हुआ था, उसकी वजह से फिनिश करने में देरी हुई। जैसे ही मैंने उनके गार्ड से खुद को निकाला, तब से मैंने अपने गेम स्टार्ट किया और मैच को अपने नाम किया।



ONE: आप इस मैच में ज्यादा स्ट्राइकिंग नहीं कर पाए, क्या आप इस बात से निराश हैं?

मैनम: नहीं, मुझे निराशा नहीं हुई। जब पेंग शुआई के साथ मैच हुआ था, उससे पहले काफी समय तक ग्रैपलिंग नहीं की थी। (COVID की वजह से)। मेरा मजबूत पक्ष ग्रैपलिंग है, लेकिन मैंने स्ट्राइकिंग में भी काफी सुधार किया है जब भी उसकी जरूरत पड़ती है, इस्तेमाल में लाता हूं।

ONE: आप इस साल और कितने मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं?

मैनम: मुझे कितने मैच मिलेंगे, ये मैं तय नहीं कर सकता, लेकिन फिर भी चाहूंगा कि साल खत्म होने तक मुझे तीन मैच और मिले तो अच्छा होगा।

ONE: आपके हिसाब से आपका अगला प्रतिद्वंदी कौन हो सकता है?

मैनम: इस डिविजन में काफी सारे सुपरस्टार्स हैं। मैं लगातार मेहनत कर रहा हूं और ऊपर के लेवल पर पहुंचना चाहता हूं। ONE द्वारा मुझे जिस भी एथलीट के खिलाफ उतारा जाएगा, मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगा।

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 7.jpg

ONE: आपका ड्रीम मैच कौन सा है?

मैनम: डिमिट्रियस जॉनसन दुनिया के सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं। काफी सारे अन्य फाइटर्स की तरह ही “माइटी माउस” के खिलाफ ही मेरे लिए ड्रीम मैच होगा।

ONE: आपको ONE on TNT I में होने वाले फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मोरेस vs जॉनसन में से विजेता का चुनाव करना पड़े तो वो कौन होगा?

मैनम: ONE के चैंपियन और दुनिया के सबसे महानतम मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बीच मैच बहुत ही शानदार होगा। मुझे लगता है कि अनुभव के हिसाब से जॉनसन की जीत हो सकती है, लेकिन ये MMA में है और यहां कुछ भी हो सकता है।

ONE: आपने ONE में सबमिशन से जीत की हैट्रिक लगाई है। आपके लिए तीनों में से कौन सी जीत सबसे खास है?

मैनम: अगर मुझे चुनना पड़े तो कहूंगा कि लिउ पेंग शुआई के खिलाफ आई सबमिशन जीत सबसे खास रही। वो एक अच्छे स्ट्राइकर थे, मैंने भी उस मैच में स्ट्राइकिंग दिखाई। वो मैच मेरे लिए जीतना बहुत महत्वपूर्ण था, ऐसे वो जीत बहुत खास है।

ONE: भारतीय फैंस के लिए क्या मैसेज देना चाहेंगे?

मैनम: मैं देश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के स्तर को और भी अधिक बढ़ाना चाहता हूं। लोगों से कहूंगा कि इसी तरह से प्यार दिखाते रहें और लगातार समर्थन जारी रखें।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III की टॉप फाइट हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.