भारतीय MMA फाइटर रोशन मैनम के ONE करियर की सभी जीतों पर एक नजर

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 2 768x512

ONE Championship ने भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स को मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड पर छाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL का प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होगा, जिसके मेन इवेंट में अर्जन “सिंह” भुल्लर ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को हराकर भारत के सबसे पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगे। वहीं ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से पहले अच्छी लय हासिल करना चाहेंगी।

इनके अलावा कैचवेट बाउट में रोशन मैनम और गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत के रूप में 2 भारतीय स्टार्स की भिड़ंत होगी। एक तरफ मंगत जीत की लय में वापस आना चाहेंगे, वहीं मैनम ONE में अपनी लगातार चौथी जीत प्राप्त करने को बेताब होंगे।

इससे पहले ये मुकाबला हो, आइए मैनम के अभी तक के सभी मैचों पर एक नजर डालते हैं।

रोशन मैनम Vs. खॉन सिचान

साल 2019 के नवंबर महीने में रोशन मैनम ने मनीला में हुए ONE: MASTERS OF FATE में धमाकेदार अंदाज में अपना डेब्यू किया था। ONE में अपने पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में उन्होंने खॉन सिचान को पहले राउंड में सबमिशन से हराया था।

मैनम भारतीय रेसलिंग चैंपियन रहे हैं और ग्रैपलिंग में उन्हें हराना बहुत मुश्किल है। कुछ ऐसा ही उनके प्रोमोशनल डेब्यू मैच में देखा गया। जहां कंबोडियाई स्टार का कुन खमेर स्टाइल उन्हें भारतीय एथलीट के खिलाफ बढ़त दिलाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ।

मैनम ने पहले राउंड में अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित करते हुए सिचान के खिलाफ पहले साइड कंट्रोल प्राप्त किया, उसके बाद माउंट पोजिशन में आकर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए अपने सबमिशन मूव की नींव रखी। उन्होंने अमेरिकाना शोल्डर लॉक सबमिशन मूव लगाकर पहले राउंड के 3 मिनट 22 सेकंड पर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

रोशन मैनम Vs. लिउ पेंग शुआई

रोशन मैनम ने ONE सर्कल में दूसरी बार कदम अक्टूबर 2020 में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में रखा, जहां उनका सामना चीनी स्टार लिउ पेंग शुआई से हुआ। इससे पहले शुआई ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में धमाकेदार अंदाज में सबमिशन से मैच जीता था।

हालांकि, इस बार भारतीय सुपरस्टार पहले राउंड में मैच को फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन इस बार भी उन्होंने सबमिशन से ही जीत अपने नाम की थी, फर्क इतना रहा कि इस बार उनकी जीत दूसरे राउंड में आई।

लिउ ने शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, लेकिन समय बीतने के साथ ना केवल मैनम का सुधरा हुआ स्ट्राइकिंग गेम देखने को मिला बल्कि उन्होंने कई टेकडाउन भी स्कोर किए। वहीं दूसरे राउंड में मैनम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एक बार फिर अपने विरोधी को टेकडाउन किया।

यहां से उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और रीयर-नेकेड चोक लगाकर दूसरे राउंड में 2 मिनट 27 सेकंड पर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया। ये भारतीय एथलीट की ONE में लगातार दूसरी सबमिशन जीत रही।

रोशन मैनम Vs. अज़ीज़ कालिम

रोशन मैनम की गिनती मार्च 2021 में हुए ONE: FISTS OF FURY III से पहले ONE के सबसे उभरते हुए स्टार्स में की जाने लगी थी। इवेंट में उनकी इंडोनेशियाई-फिलीपीनो एथलीट अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम पर आई जीत ने उन्हें डिविजन में और भी खास दर्जा दिलाया था।

सबमिशन स्पेशलिस्ट का सामना इस बार इंडोनेशियाई कराटे चैंपियन कालिम से हो रहा था। मैच में एक समय ऐसा भी आया, जब मैनम नॉकआउट होने के बेहद करीब आ पहुंचे थे। शुरुआत में “द क्रॉसर” का स्टैंड-अप गेम शानदार रहा और वो लगातार मूवमेंट करते हुए भारतीय रेसलिंग स्टार की मुश्किलें बढ़ा रहे थे।

Evolve टीम के स्टार को अपने विरोधी को ग्राउंड गेम में लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। कुछ समय बाद कालिम का धैर्य जवाब दे बैठा इसलिए मैनम ने उन्हें मैट पर गिराकर पहले हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की और उसके बाद चतुराई से साइड कंट्रोल पोजिशन में आ गए।

मैनम ने कुछ समय बाद बैक कंट्रोल प्राप्त किया और तब तक पंच लगाते रहे, जब तक उन्हें रीयर-नेकेड चोक लगाने का मौका नहीं मिला। आखिरकार कुछ समय के उपरांत उन्हें मौका मिला और अत्यधिक दबाव बनाते हुए पहले राउंड में 2 मिनट 45 सेकंड पर जीत अपने नाम की।

ये भी पढ़ें: भारतीय MMA फाइटर रोशन मैनम से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35