About
KWC फ्लाइवेट चैंपियन खॉन सिचान उत्तर-पश्चिमी कंबोडिया के रहने वाले हैं, वो इलाका कुन खमेर के लंबे इतिहास के लिए जाना जाता है। इस कला में उन्होंने छह साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरु की और 13 साल की उम्र में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगे।
कुन खमेर में ढेर साले मेडल और प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने अपना ध्यान मार्शल आर्ट्स की ओर लगाने के बारे में सोचा। उन्होंने Phnom Penh MMA में ट्रेनिंग शुरु की, ताकि ग्रैपलिंग और बाकी डिसिप्लिन में खुद को बेहतर कर सकें। उनकी मेहनत रंग लाई और 2013 में खमेर वॉरियर चैलेंज सीजन 1 फ्लाइवेट चैंपियनशिप जीती। उन्हें अपनी ग्राउंड स्किल्स पर काफी भरोसा है और वो विरोधियों को लेग लॉक सबमिशन के सहारे हराते हैं।
सिचान का मानना है कि वो एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट के रूप में अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। कंबोडिया में अनेक टाइटल जीतने के बाद उनका अगला लक्ष्य ONE Championship की ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाने का है।