रोशन मैनम ने लिउ पेंग शुआई को सिंगापुर में सबमिशन के जरिए मात दी

Indian mixed martial artist Roshan Mainam attacks Liu Peng Shuai

अपने फिनिश की तरह अगर रोशन मैनम लॉटरी की भी भविष्यवाणी करने लग जाएं, वो करोड़पति ज़रूर बन सकते हैं।

भारतीय एथलीट ने बाउट से पहले हुए इंटरव्यू में ये वादा किया था कि वो ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन लिउ पेंग शुआई को दूसरे राउंड तक फिनिश कर देंगे और उन्होंने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ONE: REIGN OF DYNASTIES में वैसा ही कर दिखाया।

24 वर्षीय एथलीट ने चीनी स्टार को अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में रीयर-नेकेड चौक से दूसरे राउंड में मात दी और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इवेंट की धमाकेदार शुरुआत की।

Roshan Mainam 🇮🇳 starts the night with a second-round RNC!

Indian Wrestling Champion Roshan Mainam 🇮🇳 starts the night with a second-round rear-naked choke against Liu Peng Shuai! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

 

पहले राउंड की शुरुआत लिउ ने अपनी आक्रामक किक्स के साथ की, जिसने मैनम को अपनी बॉक्सिंग का इस्तेमाल करने पर मजबूर किया। लेकिन बाउट के डेढ़ मिनट में भारतीय एथलीट ने अपना पहला टेकडाउन करने के साथ-साथ लिउ के डिफेंस को भेदकर उन पर पंच बरसाना शुरू किया।

ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन अपने पैरों पर खड़े होने पर सक्षम तो हो गए, लेकिन मैनम ने अपने स्ट्राइकिंग गेम की बदौलत मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। उसके बाद उन्होंने एक सीधे राइट से अपने प्रतिद्वंदी को पीछे भेजा और एक ताकतवर हेड किक से वार किया, जिसने लिउ के डिफेंड करते हुए हाथ को उन्हीं के सिर पर दे मारा।

उसके तुरंत बाद, मैनम ने लिउ को एक और टेकडाउन से पिन किया जिसने उन्हें चौंका दिया। लिउ ने खुद को बचाया और उठ खड़े हुए जिसके बाद उन्होंने अपने पंचों का सहारा लिया। लेकिन कुछ ही देर में Evolve के प्रतिनिधि ने एक और टेकडाउन किया व राउंड का बचा हुआ समय अपने प्रतिद्वंदी पर पंच बरसाते हुए ख़त्म किया।

Roshan Mainam Liu Peng Shuai 1920X1278 13 1.jpg

दूसरे राउंड में मैनम ने और अधिक आक्रामक रुख अपनाया, एक के बाद एक राइट हैंड से उन्होंने लिउ को फिर से पीछे धकेला। चीनी एथलीट ने खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एथलीट ने उनकी एक किक को पकड़ लिया और अपने प्रतिद्वंदी को जमीन पर गिरा दिया।

लिउ के डिफेंस को भेदते हुए, मैनम ने सुचारू रूप से साइड कंट्रोल में खुद को ढाला और कुछ ही क्षण में फुल-माउंट पोजिशन में पकड़ जमाई। ऊपर की ओर से मैनम ने ताकतवर पंच और एल्बो बरसानी शुरू की, जिसके कारण लिउ के पास खुद को उस खतरनाक पोजिशन से बचाने का प्रयास करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

ऐसा करना उनको भारी पड़ा, क्योंकि इसकी वजह से मैनम को अपनी पोजिशन को और मजबूत करने की छूट मिल गई। भारतीय एथलीट ने इसका फायदा उठाते हुए रीयर-नेकेड चोक से दूसरे राउंड के 2:27 मिनट पर लिउ को टैप करवाया।

Roshan Mainam Liu Peng Shuai 1920X1278 1 1.jpg

इस सबमिशन जीत के बाद मैनम का रिकॉर्ड 5-2 का हो गया है, जिसमें से 2 जीतें उन्होंने ONE Championship के मंच पर अर्जित की हैं, उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो फ्लाइवेट डिविज़न में किसी से कम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. टोना

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.