रोशन मैनम को ONE: REIGN OF DYNASTIES में मुकाबला जल्दी खत्म करने की उम्मीद

Roshan Mainam enters the Mall Of Asia Arena in Manila, Philippines

“द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम ने साल 2019 में ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ी थी। अब वो और भी बड़ी जीत की उम्मीद कर रहे होंगे।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने वाले ONE: REIGN OF DYNASTIES में उनका सामना ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन लिउ पेंग शुआई से होगा।

भारतीय स्टार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उन्हें एक बेहद अच्छा प्रतिद्वंदी मिला है। उनके मन में अपने विरोधी लिउ के प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्हें इस बात में कोई शक नहीं है कि वो सर्कल के अंदर दमदार प्रदर्शन करेंगे।

मणिपुर के 24 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मुझे मालूम है कि ONE Championship में सिर्फ काबिल फाइटर्स और वॉरियर्स को ही जगह मिलती है, इस वजह से मैं अपने प्रतिद्वंदी या किसी को भी कम नहीं आंकूंगा।”

“मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार होकर आऊंगा और मेरे साथ मेरे कोच और टीम होगी। मैं काफी आश्वस्त हूं और मुझे किसी का कोई डर नहीं है। मैं बाउट के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। मैं अपनी नई और सुधरी हुई स्किल्स का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं। इसके साथ ही ये भी दिखाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हूं कि क्यों Evolve MMA दुनिया की सबसे अच्छी टीम है।”

ONE: MASTERS OF FATE starts with a 💥 BANG 💥 as Indian phenom Roshan Mainam 🇮🇳 submits Khon Sichan in Round 1!

ONE: MASTERS OF FATE starts with a 💥 BANG 💥 as Indian phenom Roshan Mainam 🇮🇳 submits Khon Sichan in Round 1!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

नवंबर 2018 में Evolve के ग्लोबल ट्राईआउट्स में हिस्सा लेने के बाद रोशन मैनम सिंगापुर आकर बस गए और वो वहां वर्ल्ड चैंपियंस ट्रेनर्स की टीम के साथ काम करते हैं।

कई बार के भारतीय रेसलिंग चैंपियन अपनी स्किल्स को ऊंचे दर्जे पर लेकर गए हैं और इसकी झलक पिछले साल ONE: MASTERS OF FATE के दौरान देखने को मिली थी।

उस रात मैनम ने खॉन सिचान को डबल लेग टेकडाउन कर गिराया, फुल माउंट पोजिशन हासिल की और कंबोडिया के स्ट्राइकर पर अमेरिकाना लगाकर पहले राउंड में शानदार जीत हासिल की।

उस शानदार जीत के बाद “द इंडियन नोटोरियस” ने साल 2020 की शुरुआत शानदार अंदाज में करने के बारे में सोचा था, लेकिन COVID-19 महामारी की वजह से ONE द्वारा अपने इवेंट्स को थोड़े समय के लिए स्थगित किया गया और फ्लाइवेट स्टार सिंगापुर में लगी लॉकडाउन की पाबंदियों का पालन करने लगे।



भले ही वैश्विक महामारी की वजह से उनका प्लान थोड़ा चौपट हो गया, लेकिन वो सकारात्मक बने हुए थे ताकि खुद को मानसिक रूप से मजबूत रख पाएं।

उन्होंने कहा, “मैं भले ही लॉकडाउन में था, लेकिन मैंने खुद में सुधार करना जारी रखा और नई चीजें सीखता रहा।”

“ये सभी के लिए काफी कठिन समय रहा है। शुरुआत में सोच रहा था कि इस कारण मेरे परिवार, दोस्तों, चाहने वालों और ट्रेनिंग का क्या होगा?

“हालांकि, ये मेरे कंट्रोल से बाहर था और मैंने इस पर सोचने की बजाय उस समय को खुद में सुधार के लिए लगाया।”

India’s Roshan Mainam trains at Evolve MMA

अब प्रतिबंध हटने के बाद से ONE के फ्लैगशिप इवेंट शेड्यूल की वापसी हो चुकी है, ऐसे में मैनम अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

उनका सामना एक कड़े प्रतिद्वंदी लिउ के साथ होगा, जो खुद अच्छा करने के लिए काफी प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।

24 वर्षीय चीनी एथलीट सांडा और रेसलिंग स्पेशलिस्ट हैं, जिन्होंने साल दर साल अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। उनके नाम छह जीत दर्ज हैं, जिसमें से तीन नॉकआउट और तीन सबमिशन के जरिए आई हैं।

उन्होंने काफी समय पहले Bali MMA के इंडोनेशियाई स्टार एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर को किमुरा लॉक में फंसाकर सबमिशन के जरिए मात दी थी।

लेकिन “द इंडियन नोटोरियस” का मानना है कि वो अपनी ग्रैपलिंग और स्टैंड-अप स्किल्स के दम पर लिउ को रोकने में कामयाब हो जाएंगे। उनका मानना है कि ये बाउट 10 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगी।

मैनम ने कहा, “मैं रेसलिंग बैकग्राउंड से आता हूं और मैंने इसमें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की वजह से काफी सुधार किया है। मैंने अपनी स्ट्राइकिंग में भी काफी सुधार किया है। मैं अपनी नई और सुधरी हुई स्किल्स का प्रदर्शन करूंगा।”

“मुझे लगता है कि मैं किसी भी समय फाइट का अंत कर सकता हूं। मेरी टीम और कोचों ने मुझे बाउट के लिए शानदार तरीके से तैयार किया है। मुझे लगता है कि मैं इस मुकाबले को दूसरे राउंड तक खत्म करने में कामयाब हो जाऊंगा।”

Roshan Mainam vs. Khon Sichan at ONE: MASTERS OF FATE in Manila, Philippines

मैनम को अगर जीत हासिल होती है तो इससे भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को काफी फायदा होगा।

हाल ही के समय में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स अर्जन “सिंह” भुल्लर, ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट, गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत और राहुल “द केरल क्रशर” राजू की तरफ से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

मणिपुर निवासी एथलीट अपने भारतीय साथी एथलीट्स की तरह ही कामयाबी की ओर बढ़ना चाहते हैं ताकि वो भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बन सकें।

वो जानते हैं कि उन्हें अभी एक काफी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन उन्हें देशवासियों से लगातार समर्थन और प्यार मिल रहा है।

मैनम ने कहा, “मैं अपने देश के लिए मुकाबला कर रहा हूं।”

“मैं सबकी दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी स्टेज पर चैंपियन बनने का सपने पूरा करने पर काम कर रहा हूं। मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। जब भी मैं फाइट करता हूं तो मेरे दिल में भारत और जब जीत के बाद हाथ उठाया जाता है, तब भी मेरी स्माइल में भारत ही होता है।”

ये भी पढ़ें: राहुल राजू ने खुद को कम आंके जाने पर दी चेतावनी, अमीर खान को आसानी से हराने की कही बात

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)