चीन का नाम रोशन करने के लिए बेताब हैं हशीगटु और लिउ पेंग शुआई

Chinese mixed martial arts stats Liu Peng Shuai and Hexigetu

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को दो चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स जीत हासिल कर अपने देश का नाम रोशन करना चाहेंगे।

ONE: REIGN OF DYNASTIES में लंबे समय बाद “वुल्फ ऑफ़ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु और लिउ पेंग शुआई वापसी करने जा रहे हैं। दोनों ही स्टार्स का मानना है कि वो अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर सकते हैं।

Chinese mixed martial artist Hexigetu gets ready to fight

हशीगटु अपने मुकाबले को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

China Top Team के प्रतिनिधि सांडा और मंगोलियाई रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं, उन्हें अपने शुरुआती मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था।

ऐसा चोट की वजह से भी हुआ, चोट से ठीक हो जाने के बाद “वुल्फ ऑफ़ द ग्रासलैंड्स” के लिए साल 2019 काफी अच्छा साबित हुआ।

पहले उन्होंने शानदार ग्रैपलिंग का प्रदर्शन करते हुए मई महीने में ओवैस “द एनिग्मा” शाह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया। उसके बाद रामोन “द बिकोलानो” गोंजालेस को भी इसी तरीके से मात दी।

ONE: REIGN OF DYNASTIES में वो लगातार तीसरी जीत हासिल करने की फिराक में होंगे, लेकिन उनके सामने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक की कड़ी चुनौती होगी।

🐺 The “Wolf of the Grasslands” Hexigetu opens ONE: AGE OF DRAGONS with a unanimous decision win over Ramon Gonzales!

🐺 The “Wolf of the Grasslands” Hexigetu opens ONE: AGE OF DRAGONS with a unanimous decision win over Ramon Gonzales!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

डेडामरोंग को दुनिया भर में उनकी जबरदस्त मॉय थाई स्किल्स के लिए जाना जाता है। वो इन्हीं स्किल्स का इस्तेमाल कर कई डिविजन के Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और उन्होंने इन स्किल्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काफी अच्छे से इस्तेमाल किया है।

डेडामरोंग अपने करियर को फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं और डिविजन की बेल्ट को फिर से पाना चाहेंगे। 35 वर्षीय चीनी एथलीट उनके इस सपने को चकना-चूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हशीगटु ने कहा, “इस फाइट का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”

“मैं पिछले साल दो मुकाबले जीता था और अब तीसरा मैच में अपने नाम करना चाहता हूं।

“मेरे प्रतिद्वंदी मॉय थाई लैजेंड हैं और सबसे ONE Championship के सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट्स में से एक रहे हैं, लेकिन मेरा स्टाइल रिंग में प्रभावशाली रहेगा। मैं दुनिया को दिखा दूंगा कि इनर मंगोलिया का ये एथलीट कितना ताकतवर है।”



Chinese mixed martial arts Liu Peng Shuai throws a left hook

हशीगटु के सर्कल में उतरने से पहले उनके हमवतन एथलीट अपनी ग्रैपलिंग के दम पर जीत की तलाश में होंगे।

लिउ ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शानदार शुरुआत की और ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन बनने के लिए उन्हें दो जीत हासिल करनी पड़ी।

24 वर्षीय सांडा स्पेशलिस्ट लगातार अपनी स्किल्स में सुधार करते हुए आ रहे हैं और इसका नमूना पिछले साल देखने को मिला।

फरवरी 2019 में उन्होंने अपनी स्किल्स को इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर के खिलाफ टेस्ट किया, जो कि अपराजित रहे थे और अपने विरोधियों को मात दे रहे थे।

बीजिंग निवासी एथलीट ने अपने विरोधी का डटकर सामना किया और मैच के दौरान कार्डियो काफी अहम साबित हुआ। आखिर में लिउ ने अपने प्रतिद्वंदी को सबमिट करवाया और किमुरा लगाकर आखिरी समय में मैच अपने नाम किया।

Chinese warrior Liu Peng Shuai overcomes an early scare to submit Elipitua Siregar via kimura at 4:15 of Round 3!

Chinese warrior Liu Peng Shuai overcomes an early scare to submit Elipitua Siregar via kimura at 4:15 of Round 3!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, February 16, 2019

अब लिउ का सामना काफी तगड़े भारतीय रेसलर “द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम से होगा।

मैनम ने भारत में कई सारे नेशनल रेसलिंग टाइटल्स जीते हैं। उन्होंने पिछले साल धमाकेदार डेब्यू करते हुए कंबोडिया के खॉन सिचान को अमेरिकाना लगाकर हराया था।

ये मुकाबला दो अच्छे रेसलर्स के बीच होगा, लेकिन लिउ का मानना है कि उनकी रेसलिंग स्किल्स विरोधी पर भारी पड़ेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं सबसे पहले ONE Championship का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे शानदार फाइट कार्ड में शो का पहला मैच दिया।”

“मेरे प्रतिद्वंदी काफी अच्छे रेसलर हैं, मैंने उनके खिलाफ तैयारी के लिए एक अच्छा ट्रेनिंग कैंप किया। मैं खुद रेसलिंग बैकग्राउंड से आता हूं, लेकिन मैंने चीनी रेसलिंग की ट्रेनिंग ली है और मेरा स्टाइल उनसे बेहतर है। मुझे लगता है कि मैं इस मुकाबले को अपने नाम कर लूंगा।”

ये भी पढ़ें: राहुल राजू ने खुद को कम आंके जाने पर दी चेतावनी, अमीर खान को आसानी से हराने की कही बात

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4