साल 2020 खत्म होने से पहले फिर से सर्कल में उतरना चाहते हैं राहुल राजू

Indian mixed martial arts star Rahul Raju

साल 2019 का शानदार अंत करने वाले राहुल “द केरल क्रशर” राजू के लिए 2020 का पहला मुकाबला निराशा लेकर आया।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में सिंगापुर के एथलीट अमीर खान के हाथों उन्हें पहले ही राउंड में नॉकआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा।

बाउट के पहले राउंड में स्टैंड-अप गेम में खान तो वहीं ग्राउंड गेम और क्लिंचिंग गेम में राजू हावी नजर आए। ऐसा लग रहा था कि मानो एक्शन दूसरे राउंड में भी जारी रहेगा। लेकिन सिंगापुर के एथलीट ने मैट से खड़े होकर राजू के चेहरे पर एल्बो मारी और वो अगले ही पल मैट पर जा गिरे। “द केरल क्रशर” ने बताया कि उन्हें एल्बो अटैक का अंदाजा नहीं था।

उन्होंने कहा, “यकीनन, जिस तरह से मैच हारा उस वजह से शुरुआत में काफी निराश था। मुझे नहीं पता था कि वो एल्बो से अटैक कर देंगे। ये मेरी गलती है। मुझे थोड़ा सावधान रहना चाहिए था।”

“अमीर ने काफी अच्छी शुरुआत की, हमने एक दूसरे को कुछ लो किक्स लगाईं। मेरा राइट हैंड कनेक्ट हुआ, मैंने केज का इस्तेमाल भी अच्छे से किया। मेरा मैच पर पूरा नियंत्रण था, लेकिन जैसे ही राउंड खत्म होने को था तो मुझे अंदाजा नहीं था कि एल्बो से भी अटैक हो सकता है।”

25 वर्षीय खान ने राजू के टेकडाउंस को काफी अच्छे से संभाला और गिरने के बाद भी वो अपने पैरों पर खड़े होने में कामयाब रहे। भारतीय स्टार ने दो राउंड तक ऐसा करने की रणनीति बनाई थी।



सिंगापुर में रहने वाले केरल निवासी एथलीट ने कहा, “मैंने पहले राउंड में उन्हें दो बार गिराया। मेरा गेम प्लान पूरी तरह से गिराने का नहीं था।”

“मैं सिर्फ उन्हें जकड़कर रखना चाहता था ताकि वो बच निकलने की कोशिश करते रहें। मैं ऐसा दो राउंड तक करना चाहता था तो ऐसे में उन्होंने बचने के लिए जो कुछ भी किया, मुझे उससे हैरानी नहीं हुई।”

खान के लिए ये बाउट जीत-हार से कहीं बढ़कर थी। वो शायद आखिरी बार अपने पिता के सामने मुकाबले कर रहे थे।

दरअसल, दो महीने पहले ही उन्हें पता चला कि उनके पिता को स्टेज 4 का कैंसर है और वो ज्यादा दिन जीने वाले नहीं हैं। ऐसे में ये मुकाबला खान के लिए बहुत खास था। उनके पिता इस मुकाबले को बैकस्टेज से देख रहे थे।

Amir Khan Rahul Raju mixed martial arts 1920X1278 5.jpg

राजू ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “इस बात ने मुझे किसी भी तरह प्रभावित नहीं किया। इमोशनल होने की वजह से उन्होंने (अमीर) शुरुआत से ही अटैक किया। मुझे अपने कदमों का अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए था। मुझे लगता है कि ये चीज मुझे अच्छी तरह से करनी चाहिए थी।”

भारतीय स्टार को पहले राउंड में ही हराने के बाद खान ONE Championship इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने वाले एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 9 मुकाबले नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से जीते हैं।

“द केरल क्रशर” ने कहा, “मैं उनके लिए खुश हूं, उन्होंने अपना काम किया। इसके लिए उन्हें बधाई।”

राजू को भले ही साल के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन वो साल का अंत अच्छे अंदाज में करना चाहते हैं और अभी से वापसी की तैयारी भी करने लगे हैं।

Amir Khan defeats Rahul Raju

उन्होंने बताया, “मैं सर्कल में जल्द से जल्द वापसी करना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि मुझे जल्द ही मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि मैं साल के अंत तक एक्शन में नजर आ सकता हूं।”

“ये साल खत्म होने से पहले मैं एक बार और फाइट करना चाहता हूं। मेरे दिमाग में फिलहाल कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। मुझे जिसका भी सामना करने का मौका मिलगा, मैं उसे हराने की काबिलियत रखता हूं।

“मैं दोबारा वही गलतियां नहीं करूंगा। ये मेरे लिए काफी बड़ा अनुभव रहा क्योंकि एक छोटी सी गलती की वजह से भी मैच गंवाया जा सकता है, तब जब आप टॉप लेवल पर मुकाबला कर रहे हो।”

ये भी पढ़ें: अमीर खान ने राहुल राजू को नॉकआउट के जरिए हराया

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.