अमीर खान ने राहुल राजू को नॉकआउट के जरिए हराया

Amir Khan Rahul Raju mixed martial arts 1920X1278 7 768x512

अमीर खान ने पहले ही वादा किया था कि वो ONE: REIGN OF DYNASTIES से सर्कल में वापसी करते हुए अपने पिता के लिए जीतना चाहते हैं और उन्होंने शानदार अंदाज में ऐसा ही किया।

जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे अपने पिता को उन्होंने खुशी का यादगार पल दिया।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हुए लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में होमटाउन स्टार अमीर खान ने भारत के राहुल “द केरल क्रशर” राजू को पहले राउंड में नॉकआउट के जरिए मात दी।

Amir Khan 🇸🇬 takes the lead as ONE's all-time KO king!

Amir Khan Ansari 🇸🇬 takes the lead as ONE's all-time KO king, stopping Rahul Raju in Round 1! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

दो महीने पहले खान के पिता ताजुद्दीन को स्टेज 4 के कैंसर के बारे में पता चला। इस खबर ने Evolve स्टार की जिंदगी में खलबली मचा दी। उन्होंने अपने परिवार के संघर्ष को मुकाबले के दौरान प्रेरणा के रूप में प्रयोग किया।

ये बात बाउट के दौरान साफ देखने को मिल रही थी।

उनके बीमार पिता मुकाबले को बैकस्टेज से देख रहे थे, 25 वर्षीय खान ने राजू पर अटैक किया और किक्स व स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस के दम पर सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

राजू स्ट्राइकिंग का जवाब देने के लिए क्लिंच लगाकर टेकडाउन की कोशिश कर रहे थे, लेकिन खान का टेकडाउन डिफेंड काफी अच्छा रहा और उन्होंने भारतीय स्टार की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

Amir Khan Rahul Raju mixed martial arts 1920X1278 10.jpg

“द केरल क्रशर” को आखिर में टेकडाउन हासिल हुआ, लेकिन खान तेजी के साथ अपने पैरों पर खड़े हो गए और एक हाइलाइट-रील फिनिश की तैयारी की।

सिंगापुर के एथलीट को क्लिंचिंग से थोड़ा सी जगह चाहिए थी। आखिकार वो मौका उन्हें मिल ही गया, जब उनकी एक जबरदस्त एल्बो लगने की वजह से भारतीय एथलीट मैट पर गिर पड़े और खान ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर दिया। रेफरी ने आकर पहले राउंड के 4:47 मिनट पर मुकाबले को रोका।

खान ने मैच के बाद स्टीव डॉसन से बातचीत करते हुए अपने बीमार पिता के लिए खास बातें कहीं।

उन्होंने कहा, “ये बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने और मेरे कोचों ने बहुत मेहनत की थी। मैं नॉकआउट से जीत हासिल करना और अपने पिता को गौरवान्वित महसूस कराना चाहता था और मैंने यही किया।”

“वो भले ही ठीक से नहीं चल पा रहे हों, लेकिन वो इस पूरे हफ्ते मेरे साथ थे। वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। काश, मैं उनके जितना आधा भी स्ट्रॉन्ग हो पाता। शुक्रिया, पापा!”

Amir Khan Rahul Raju mixed martial arts 1920X1278 12.jpg

इस जीत के साथ ही खान का रिकॉर्ड 13-7 का हो गया है। उन्होंने कई सारी हार के सिलसिले से खुद को बाहर निकाल लिया है और वो अब ONE Championship के नॉकआउट किंग बन गए हैं। उन्होंने 9 मुकाबले नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से हासिल किए हैं।

बाउट के बाद खान ने ये भी कहा कि अभी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है।

उन्होंने बताया, “काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन मैं इस जीत को अपने सिर पर नहीं चढ़ने दूंगा। मैं खुद में हर दिन के साथ सुधार कर रहा हूं और यही मेरा फोकस बना हुआ है।”

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. टोना

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.