इन 5 कारणों से आपको ONE: REIGN OF DYNASTIES II को मिस नहीं करना चाहिए

Chinese kickboxer Wang Wenfeng

REIGN OF DYNASTIES सीरीज के दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए ONE Championship तैयार है।

इस शुक्रवार ONE: REIGN OF DYNASTIES II का प्रसारण होगा, एक ऐसा शो जिसे पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

इवेंट में 6 वर्ल्ड चैंपियंस और टॉप लेवल के एथलीट्स भाग ले रहे हैं, जो ONE एथलीट रैंकिंग्स में ऊपरी स्थानों पर पहुंचने के लिए बेताब हैं। वहीं हर फाइट में एक-एक चीनी एथलीट हैं, जो मुकाबलों को अपने नाम करना चाहते हैं।

यहां हम उन 5 कारणों के बारे में आपको बताने वाले हैं कि क्यों ONE: REIGN OF DYNASTIES II को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 धमाकेदार ONE Super Series किकबॉक्सिंग मेन इवेंट

201016 SG Athletes_MU 1920x1080HirokiVsZhang.jpg

मेन इवेंट मैच में ONE Super Series किकबॉक्सिंग बेंटमवेट डिविजन का धमाकेदार मुकाबला होने वाला है।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग मौजूदा चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव के खिलाफ रीमैच प्राप्त करने को बेताब हैं, जिनके खिलाफ उन्हें पिछले साल दिसंबर में हार मिली थी।

ऐसा करने के लिए #3-रैंक के कंटेंडर को हिरोकी अकिमोटो को हराना होगा, जो अपने भार वर्ग में बदलाव कर इस मैच में भाग ले रहे हैं।

अकिमोटो, WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, ने 2019 में अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित किया। वहीं ग्लोबल स्टेज पर पहले ही साल फ्लाइवेट डिविजन में 2 बड़ी जीत दर्ज की थीं, जिनमें उनकी जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ जीत भी शामिल है।

दोनों की तकनीक शानदार है, अपने प्रतिद्वंदियों पर दोनों को ही दबाव बनाना पसंद है और संभव ही इस मेन इवेंट मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

#2 को-मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन Vs. वर्ल्ड चैंपियन मुकाबला

201016 SG Athletes_MU 1920x1080SagetdaoVsZhang.jpg

को-मेन इवेंट में 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत होने वाली है। हालांकि, दोनों ही अपना ONE Super Series डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन फैंस इन 2 बड़े नामों से पहले से ही वाकिफ हैं।

“बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू WPMF वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और “मॉय थाई बॉय” के बड़े भाई हैं। यहां तक कि चुन्यू अपने छोटे भाई को बचपन से कई चीजों की शिक्षा देते आए हैं और ONE Super Series के मैचों में हमेशा अपने भाई के साथ कॉर्नर पर मौजूद रहे हैं।

अब “बैम्बू स्वॉर्ड” का सामना सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई से होने वाला है, जो ONE Championship में इससे पहले एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए हैं।

ये एक ऐतिहासिक मोमेंट इसलिए भी होने वाला है क्योंकि 2014 में रिटायर हो चुके Rajadamnern Stadium और Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सागेटडाओ लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं।

इस धमाकेदार मैच के विजेता को ONE फेदरवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में जगह मिल सकती है।



#3 किआनू सूबा की हो रही वापसी

इस शुक्रवार किआनू सूबा भी पिछले साल मई में जापानी स्टार रयोगो टाकाहाशी के खिलाफ मैच में चोटिल होने और हार झेलने के बाद वापसी कर रहे हैं।

वो लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, लेकिन अब वो ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये उनके लिए आसान मैच बिल्कुल नहीं रहने वाला है क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी टांग काई लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। चीनी स्टार का ग्लोबल स्टेज पर पहले साल का प्रदर्शन शानदार रहा, इस दौरान उन्होंने एडवर्ड “द फेरोसियस” केली और सुंग जोंग ली को नॉकआउट के जरिए हरा चुके हैं।

अगर सूबा को जीत मिलती है तो वो ये साबित कर देंगे कि चोट से उन्हें पहुंची शारीरिक और मानसिक क्षति अब बीती बात हो चली है।

#4 वापसी करने को बेताब हैं 2 एथलीट्स

Chinese kickboxer Wang Wenfeng makes his entrance

#4-रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग उन एथलीट्स में से एक हैं, जो जीत की लय में वापसी करने के लिए सबसे अधिक प्रतिबद्ध हैं।

चीनी स्टार ने पिछले साल नवंबर में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में पूर्व प्रतिद्वंदी ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया था।

“मेटल स्टॉर्म” उस हार को भूले नहीं हैं। एनाहाचि के खिलाफ चल रही प्रतिद्वंदिता में वो चौथा मैच और दूसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के लिए बेताब हैं।

वांग का बदले का दौर शुक्रवार को शुरू हो सकता है, जहां उनका सामना अज़्वान शे विल से होने वाला है। अपने प्रतिद्वंदी की ही तरह मलेशियाई स्ट्राइकर भी कड़े संघर्ष के बाद जीत की लय में वापसी करने को तैयार हैं।

अगला मैच मॉय थाई नियमों के तहत होने वाला है और इसका विजेता हार के दौर को पीछे छोड़ देगा।

#5 शो की शुरुआत धमाकेदार मुकाबलों से होगी

Mixed martial artist Miao Li Tao and Muay Thai fighter Han Zi Hao

ONE: REIGN OF DYNASTIES के पहले 2 मैचों को फेसबुक और ट्विटर पर स्ट्रीम किया जाएगा और दोनों ही मैचों में आक्रामक स्टाइल वाले चीनी एथलीट भाग ले रहे हैं।

मियाओ ली ताओ का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-4 का है और उनके ONE के सफर की शुरुआत 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक के साथ हुई थी। जिनमें मॉय थाई लैजेंड और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ आया नॉकआउट भी शामिल है। उनका सामना अब रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा से होने वाला है, जिनका रिकॉर्ड 12-5-1 का है।

वहीं शो के पहले मैच में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ भी जीत हासिल कर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद के खिलाफ जीत प्राप्त करनी होगी।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.