About
Top King मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन झांग चेंगलोंग का परिवार काफी समय से मार्शल आर्ट्स से जुड़ा रहा है। उनके दादा, पिता और भाई भी प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं। इसलिए उन्हें बहुत छोटी सी उम्र से मार्शल आर्ट्स का ज्ञान होने लगा था। इसी कारण उन्होंने 12 साल की उम्र में सांडा और मॉय थाई की ट्रेनिंग लेनी शुरू की।
माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद वो अपने मार्शल आर्ट्स के सपने को पूरा करने के लिए थाईलैंड आ गए, जहां उन्हें टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ रिंग साझा करने का अवसर मिला। 19 की उम्र तक उन्हें अच्छा खासा अनुभव प्राप्त हो चुका था और लोंगचाई, कियातपेट और सिंगडैम कियातमू9 जैसे बड़े एथलीट्स का सामना कर चुके हैं।
जब झांग थाईलैंड से वापस आए तो उन्होंने घर वापस ना जाकर शेन्झेन में स्थित Shengli Fight Club में ट्रेनिंग शुरू की। जापानी लैजेंड मसाटो के साथी की निगरानी में ट्रेनिंग से उन्हें काफी सफलता प्राप्त हुई और अब वो ONE Championship में स्थान पक्का कर चुके हैं। झांग ने अपना जीवन मार्शल आर्ट्स करियर को ही समर्पित किया है और इसी कारण वो दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक बन पाए हैं।