ONE: REIGN OF DYNASTIES II के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Tang Kai DC 2900 768x512

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES II में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। मेन इवेंट में एशिया के दो बेहतरीन स्ट्राइकर्स के बीच शानदार मुकाबला होगा।

इस बाउट से पहले पांच चीनी एथलीट अपने-अपने मैचों में विजय प्राप्त कर या तो ONE एथलीट रैंकिंग्स में शामिल होना चाहेंगे या फिर और ऊपर आने की कोशिश करेंगे।

“द लॉयन सिटी” से आने वाले इस इवेंट के तीन मुकाबलों के बारे में जानते हैं, जो आपको जरूर देखने चाहिए।

सागेटडाओ पेपायाथाई Vs. झांग चुन्यू

जब सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई और “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट को-मेन इवेंट मैच में उतरेंगे, तो उनके लिए काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

सागेटडाओ कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने 2014 में इस खेल को अलविदा कह दिया था। तीन साल बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रूख किया और ONE Championship के बैनर तले लगातार तीन जीत नॉकआउट से दर्ज की। फिर 2018 के मध्य में कॉम्पिटिशन से ब्रेक ले लिया।

उन्हें कम आंकने की गलती नहीं करनी चाहिए, “डेडली स्टार” ने करीब दो दशक तक मॉय थाई के सबसे बड़े लैजेंड्स के साथ मुकाबला किया है और उन्हें मात भी दी है, जिनमें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ और लियाम “हिटमैन” हैरिसन शामिल हैं।

ताकतवर नी और एल्बोज़ के लिए मशहूर सागेटडाओ अपने प्रतिद्वंदी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को पराजित कर एक बार फिर से करियर का आगाज करना चाहेंगे।

लेकिन उनका सामना झांग से होने जा रहा है, जो कि काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ये पहली बार होने जा रहा है, जब ONE में वो और उनके छोटे भाई “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग एक ही कार्ड में नजर आएंगे। दोनों भाइयों की जीत चीनी मार्शल आर्ट्स के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है।

झांग ने फाइट से पहले दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि वो थाई लैजेंड को नॉकआउट करना चाहते हैं। “बैम्बू स्वॉर्ड” को कम नहीं समझना चाहिए क्योंकि वो अपने करियर में सुपरबोन और बुआको बंचामेक जैसे स्टार्स का मुकाबला कर चुके हैं।

शुक्रवार की रात फैंस को तगड़े एक्शन की उम्मीद करनी चाहिए, जब झांग के अटैक को नाकाम करने के लिए सागेटडाओ तगड़ी एल्बो और नीज़ का इस्तेमाल करेंगे।



किआनू सूबा Vs. टांग काई

कार्ड की सबसे दिलचस्प बाउट्स में से एक मलेशियाई सनसनी किआनू सूबा और उभरते हुए चीनी स्टार टांग काई का फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच होगा।

सूबा को इस भार वर्ग के सबसे प्रतिभावान युवा एथलीट्स में से एक माना जाता है। कुआलालंपुर निवासी के पास शानदार ग्रैपलिंग, दमदार स्ट्राइकिंग और खतरनाक ग्राउंड गेम है। इस कॉम्बिनेशन की वजह से ही वो करियर में 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के दम पर सात जीत हासिल कर पाए हैं, ये सभी जीत लगभग पहले राउंड में आई हैं।

मलेशियाई स्टार आसानी से अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिरा सकते हैं और बड़ी ही आसानी से पोजिशन में बदलाव कर चोक कर सकते हैं, ऐसे उन्होंने फो थव के खिलाफ किया था। इसके अलावा वो ग्राउंड गेम में फिर विरोधी को मात दे सकते हैं, ऐसा रेनर किंसीओंग के खिलाफ किया।

लेकिन सूबा मई 2019 में रयोगो टाकाहाशी के खिलाफ मैच में पैर की हड्डी टूट जाने के बाद पहली बार मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में वो पहले से कहीं ज्यादा जीत के लिए उतावले होंगे।

बीते समय में टांग अपनी स्किल्स के दम पर सर्कल में काफी नाम कमा रहे हैं।

चीनी एथलीट लगातार पांच मैच अपने नाम कर चुके हैं, उनका नॉकआउट रेट 90 फीसदी है। प्रोमोशन में अपने दो मुकाबले में उन्होंने सुंग जोंग ली को हेडकिक मारकर नॉकआउट किया और  एडवर्ड “द फेरोसियस” केली के खिलाफ रेसलिंग और स्ट्राइकिंग के जरिए शानदार जीत हासिल की।

अपने जबरदस्त फिनिशिंग रेट और ऑल राउंड स्किल्स के दम पर दोनों ही एथलीट किसी भी समय हाइलाइट-रील फिनिश हासिल कर सकते हैं।

अज़्वान शे विल Vs. वांग वेनफेंग

Muay Thai fighters Azwan Che Wil and Wang Wenfeng fight at ONE: REIGN OF DYNASTIES II

अज़्वान शे विल और “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग के लिए ONE Super Series मॉय थाई फ्लाइवेट मुकाबले में काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

अज़्वान ONE Super Series में अपनी किस्मत बदलने के इरादे से सर्कल में उतरेंगे। मलेशियाई स्टार को अपने दो मैचों में टॉप लेवल के स्टार्स के हाथों हार का सामना करना पडा और ऐसे में वो जीत के भूखे होंगे।

हार के बावजूद मार्शल आर्ट्स फैंस को OneSongchai S1 चैंपियन को कम नहीं आंकना चाहिए। अपनी पिछले बाउट में  “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट के खिलाफ उन्होंने दिखाया था कि वो कैसे ओपनिंग बनाकर तेज-तर्रार एल्बो मार सकते हैं।

वहीं, उनकी आक्रामकता किसी से भी कम नहीं है। N41 Madness Muay Thai Gym के प्रतिनिधि अपने विरोधी को बॉडी किक्स मारते हुए उन्हें खूब क्षति पहुंचाते हैं।

वो वांग के खिलाफ ऐसा शायद ना कर पाएं। KLF वर्ल्ड चैंपियन ने प्रोफेशनल बनने से पहले काफी लंबा एमेच्योर मॉय थाई करियर बनाया है। इसका मतलब ये है कि वो हर तरह की परिस्थितियों से गुजर चुके हैं।

Xingbo Shengshi Fight Club प्रतिनिधि का प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग में 40-8 (1 नो कॉन्टेस्ट) का रिकॉर्ड है। भले ही वो अपने पुराने प्रतिद्वंदी ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि से हार गए हों, लेकिन उस मैच का परिणाम विभाजित निर्णय से आया था।

वांग अपनी बॉक्सिंग का इस्तेमाल करते हुए लो किक्स लगाना पसंद करते हैं। चीनी स्टार अटैक से बच निकलने और काउटर अटैक करना अच्छे से जानते हैं, एनाहाचि के खिलाफ वो इसकी बानगी पेश कर चुके हैं।

अगर अज़्वान, वांग पर प्रेशर बनाकर बॉडी किक्स से स्कोर करते रहे तो उन्हें ONE में अपनी पहली जीत हासिल हो सकती है। लेकिन “मेटल स्टॉर्म” अटैक से बचें और काउंटर किया तो वो जीतने के साथ-साथ ONE Super Series किकबॉक्सिंग फ्लाइवेट डिविजन में #4-रैंक को बरकरार भी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114