अपने बेंटमवेट डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर फैंस को प्रभावित करना चाहते हैं अकिमोटो

Hiroki Akimoto defeats Kenny Tse at ONE: MASTERS OF DESTINY

ग्लोबल स्टेज से करीब 15 महीने दूर रहने के बाद कराटे वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो ONE Super Series किकबॉक्सिंग बेंटमवेट डिविजन के अपने पहले मैच के लिए रिंग में उतरने के लिए तैयार हैं।

16 अक्टूबर को आने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: REIGN OF DYNASTIES II में उनकी भिड़ंत #3-रैंक के कंटेंडर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग से होने वाली है।

अगर इस मैच में अकिमोटो को जीत मिलती है तो ONE एथलीट रैंकिंग्स में शामिल होने वाले वो पहले जापानी ONE Super Series एथलीट बन जाएंगे। इसके साथ ही ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की तरफ एक कदम मजबूती से आगे बढ़ जाएंगे।

28 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं जीतकर रैंकिंग्स में जगह बनाने के अलावा वर्ल्ड चैंपियन को भी चैलेंज करना चाहता हूं।”

जापानी स्टार ने अपना प्रो किकबॉक्सिंग डेब्यू साल 2007 में किया था और जल्द ही रीजनल टूर्नामेंट्स में भाग लेकर उनका रिकॉर्ड 19-0 का हो चुका था।

लेकिन 2014 में उन्होंने क्योकुशिन कराटे में वापसी की और WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन बने। वहीं, 2018 में एक बड़े किकबॉक्सिंग स्टार बनने के लिए वो सिंगापुर आ गए और ONE Super Series रोस्टर को जॉइन किया।

उन्होंने जनवरी 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

बेंटमवेट डिविजन में आने से पहले अकिमोटो ONE फ्लाइवेट डिविजन के 3 मैचों में भाग ले चुके हैं।



जुलाई 2019 में कैनी “द पिटबुल” त्से के खिलाफ हार के बाद जापानी कराटे स्टार ने अपनी बॉडी को ट्रांसफ़ॉर्म कर खुद को बेंटमवेट डिविजन के लिए तैयार किया।

अकिमोटो ने कहा, “मुझे त्से के खिलाफ मैच में हाथ में चोट आई थी। उसके कारण मुझे 1 साल से भी अधिक समय तक रिंग से दूर रहना पड़ा, इसलिए इस समय का उपयोग मैंने अपनी बॉडी को ट्रांसफ़ॉर्म करने के लिए किया है।”

पिछले एक साल में उन्होंने अपनी लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ को बढ़ाने पर जोर दिया है और अकिमोटो पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने अच्छे तरीके से तैयारी की है। मेरे कोचों ने मुझसे कहा कि मेरे पंच और किक्स अब ज्यादा प्रभावशाली हो गई हैं।”

अब झांग जापानी एथलीट की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं, जिन्हें अपने आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसी आक्रामकता के जरिए 22 वर्षीय साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट Top King मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और उनका रिकॉर्ड 49-13-1 का हो चुका है।

झांग के रिकॉर्ड और स्किल सेट को ध्यान में रखते हुए अकिमोटो को उनके खिलाफ मैच के प्रति चिंता सता रही थी।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि वो एक ताकतवर एथलीट हैं इसलिए मुझे नहीं पता था कि मैच से मुझे क्या उम्मीद रखनी चाहिए। उनके पंचों में गज़ब की ताकत है, ठोड़ी मजबूत है और स्टैमिना भी अच्छा है।”

झांग 2019 में ONE Championship में डेब्यू के बाद 3 शानदार जीत दर्ज कर चुके हैं और सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को भी कड़ी चुनौती दी थी।

चाहे “मॉय थाई बॉय” को रूसी स्टार के खिलाफ हार मिली हो, लेकिन उनके प्रदर्शन ने अकिमोटो को काफी प्रभावित किया था।

जापानी स्ट्राइकर ने कहा, “उस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उनका स्टाइल अन्य एथलीट्स से थोड़ा अलग रहा था।”

“उनके नॉकडाउन होने के बाद मुझे लगा कि अब वो वापसी नहीं कर पाएंगे। इस तरह की स्थिति में अन्य एथीट्स बैकफुट पर चले जाते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बैकफुट पर जाने के बजाय वो काउंटर-अटैक कर रहे थे, इन चीजों को देख मुझे अहसास हुआ कि वो मेरे लिए कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।”

अकिमोटो को खुद पर भी भरोसा है और Evolve MMA टीम में 2 साल तक ट्रेनिंग करने से उनकी स्किल्स में सुधार हुआ है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा, “सिंगापुर आने के बाद मैंने मॉय थाई के साथ-साथ किकबॉक्सिंग की भी ट्रेनिंग ली है।”

“COVID-19 के कारण लगी पाबंदियों के कारण मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट्स का भी साथ मिला और मैंने ऐसे कई मूव्स सीखे हैं जो किकबॉक्सिंग, कराटे या मॉय थाई में इस्तेमाल नहीं होते।

“मुझे लगता है कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में किक्स लगाने का तरीका अलग है। मैं उन्हें लगाने के तरीके को समझता हूं और खुद उनका प्रयोग करने की कोशिश करता हूं।”

Evolve में जापानी एथलीट को 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ के साथ ट्रेनिंग करने का भी अवसर मिला है।

अकिमोटो ने कहा, “वो मुझसे दूसरी वेट कैटेगरी के एथलीट हैं लेकिन मैं अक्सर सैम-ए के साथ स्पारिंग करता हूं। उनका रिएक्शन टाइम बहुत अच्छा है और मार्शल आर्ट्स का बहुत ज्ञान है। मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।”

कड़ी मेहनत करते हुए अकिमोटो ने झांग के खिलाफ गेम प्लान भी तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा, “उनके पंचों में गज़ब की ताकत है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी किक्स उनसे बेहतर हैं और पहुंच भी उनसे ज्यादा है। वो मेरी किक्स से बचने के लिए मुझसे दूरी को कम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बीच मैं पंच और किक्स लगाकर उनके मूव्स को काउंटर करूंगा।”

“मैंने उनके पुराने मैच देखे हैं, पहले राउंड में वो अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परखते हैं और साथ ही नॉकआउट करने के मौके भी तलाशते रहते हैं। उस स्थिति में मुझे आक्रामक रवैया अपनाना होगा। दूसरे राउंड में वो दूरी को कम करने पर ध्यान देंगे, इसलिए मैं इसी दौरान काउंटर अटैक कर उन्हें हराने का प्रयास करूंगा।”

हालांकि, अकिमोटो की किक्स शानदार हैं लेकिन वो उन मूव्स का इस्तेमाल करने के लिए भी बेताब हैं, जिनमें झांग को महारत हासिल है।

उन्होंने कहा, “मैं ONE के मैचों में आमतौर पर किक्स लगाने पर ध्यान देता हूं, लेकिन इस बार दमदार पंच लगाने की कोशिश भी करूंगा। फैंस भी इसी तरह का एक्शन देखना चाहते हैं।”

“मैंने अपनी बॉडी को ट्रांसफ़ॉर्म कर स्ट्रेंथ को भी बढ़ाया है। इसलिए मैं उन्हें नॉकआउट करने की भी कोशिश करने वाला हूं।”

अकिमोटो का गेम प्लान, ट्रेनिंग और फिजिकल स्ट्रेंथ ही उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दे रही है।

उन्होंने कहा, “सिंगापुर में आकर मेरी स्ट्रेंथ और तकनीक में काफी सुधार हुआ है।”

COVID-19 के समय में मैं परफ़ॉर्म नहीं कर पा रहा था और मुझे लगता है कि लोग मेरी वापसी का इंतज़ार कर रहे होंगे। इसलिए मैं उन्हें अपना नया रूप दिखाने के लिए भी उत्साहित हूं।”

यही सुधार संभव ही एक दिन उन्हें ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने में मदद कर सकता है।

जापानी स्टार ने कहा, “वर्ल्ड चैंपियन बनने का अर्थ यही होगा कि मुझे लोग एक प्रेरणा के रूप में देखें। मैं वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं, उसे सफलतापूर्वक डिफेंड करना चाहता हूं और युवा स्टार्स के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनना चाहता हूं।”

इस सफर की शुरुआत झांग को हराने के साथ हो सकती है। इस शुक्रवार देखना दिलचस्प होगा कि क्या अकिमोटो अपने सपने को पूरा करने के एक कदम करीब पहुंच पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर में होगा ONE: INSIDE THE MATRIX, ऋतु फोगाट के मैच की भी घोषणा हुई

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty