ONE: REIGN OF DYNASTIES II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Zhang Chenglong DC 9201 768x512

ONE Championship अब REIGN OF DYNASTIES इवेंट सीरीज के समापन की तैयारियों में जुटा है।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: REIGN OF DYNASTIES II का आयोजन होने वाला है। ये एक प्री-रिकॉर्डेड इवेंट होगा।

शो में 6 वर्ल्ड चैंपियंस भाग ले रहे हैं और खास बात ये है कि हर किसी मैच में चीनी एथलीट शामिल होेंगे।

यहां आप जान सकते हैं कि इस शो में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

हिरोकी अकिमोटो और झांग चेंगलोंग

मेन इवेंट में “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग और हिरोकी अकिमोटो की भिड़ंत होने वाली है, यानी चीन और जापान की ऐतिहासिक प्रतिद्वंदिता में ये मैच भी शामिल होने वाला है।

झांग जीत दर्ज कर अपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहते हैं।

22 वर्षीय स्टार दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि चीनी एथलीट क्या करने में सक्षम हैं और एक बड़ी जीत उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचा सकती है।

सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव के खिलाफ हार झेलने से पहले झांग ग्लोबल स्टेज पर लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज कर चुके थे।

#3-रैंक के कंटेंडर उस हार को भूले नहीं हैं, इसलिए उन्होंने रूसी स्टार और मौजूदा चैंपियन के खिलाफ रीमैच प्राप्त करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लेकिन WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन अकिमोटो से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

ONE Super Series में अपने पहले साल में फ्लाइवेट डिविजन में 2 बड़ी जीत दर्ज करने के बाद 28 वर्षीय जापानी स्टार ने बेंटमवेट डिविजन में आने का फैसला लिया है।

अगर अकिमोटो चीनी एथलीट को नॉकआउट कर पाते हैं तो संभव ही ONE एथलीट रैंकिंग्स में उन्हें फायदा हो सकता है।

सागेटडाओ पेपायाथाई और झांग चुन्यू

को-मेन इवेंट में चाहे 2 ऐसे एथलीट्स आमने-सामने आ रहे हैं जो अपना ONE Super Series डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही वर्ल्ड चैंपियंस रह चुके हैं। ONE में आने से पहले ही दोनों एथलीट्स मार्शल आर्ट्स की दुनिया में पहचान प्राप्त कर चुके हैं।

WPMF वर्ल्ड चैंपियन “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू, “मॉय थाई बॉय” के बड़े भाई हैं और ONE के अपने मैचों में अपने छोटे भाई के साथ अक्सर कॉर्नर पर मौजूद रहे हैं।

अब बड़े भाई भी अपना डेब्यू कर ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने का सपना देख रहे हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स में से एक को हराना होगा।

4 बार के Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई ने 2014 में मॉय थाई से रिटायरमेंट ले ली थी और कुछ समय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी बिताया है।

उनका ये फैसला सही साबित हुआ और ONE Championship में डेब्यू करने के बाद लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज की थी। जिनमें उन्होंने लगातार 3 मैचों में पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज की और उसके बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया था।

अब सागेटडाओ की मॉय थाई में वापसी हो रही है। हालांकि, पिछले 6 साल से वो किसी मॉय थाई मैच का हिस्सा नहीं रहे हैं लेकिन शुक्रवार को अपने ONE Super Series डेब्यू को यादगार बनाने को बेताब हैं।

किआनू सूबा और टांग काई

फैंस को किआनू सूबा और उभरते हुए स्टार टांग काई का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच देखने को मिलने वाला है। ये शो में शामिल मलेशियाई और चीनी एथलीट्स के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला भी होगा।

सूबा के लिए ये एक भावुक लम्हा भी साबित होने वाला है।

मई 2019 में रयोगो टाकाहाशी के खिलाफ मैच में मलेशियाई स्टार की पैर की हड्डी टूट गई थी। उस चोट के कारण उन्हें 1 साल से भी अधिक समय तक बाहर बैठना पड़ा।

खैर, अब करीब डेढ़ साल बाद सूबा अपने प्रोफेशनल करियर को नई शुरुआत देने के लिए तैयार हैं। वो पहले वाली लय में वापसी करना चाहेंगे, अपने 100% फिनिशिंग रेट को कायम रखने की कोशिश करेंगे और ये साबित करना चाहेंगे कि चोट के कारण शारीरिक और भावनात्मक क्षति से वो पूरी तरह उबर चुके हैं।

दूसरी ओर टांग को जबरदस्त मोमेंटम प्राप्त है और 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। जिनमें एडवर्ड “द फेरोसियस” केली के खिलाफ जीत और सुंग जोंग ली के खिलाफ यादगार नॉकआउट भी शामिल है। साथ ही वो अपने 90% मुकाबलों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

टांग अब डिविजन के टॉप सुपरस्टार्स में से एक को हराकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखना चाहेंगे। ऐसा करने के बाद उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी स्थान मिल सकता है।



अज़्वान शे विल और वांग वेनफेंग

201016 SG Athletes_MU 1920x1080AzwanVsWang.jpg

ये इवेंट का ऐसा दूसरा मैच होगा, जिसमें मलेशियाई और चीनी एथलीट्स आमने-सामने होंगे। ONE: REIGN OF DYNASTIES II में अज़्वान शे विल और “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग दोनों ही जीत की लय में वापसी करने को बेताब हैं।

फैंस ने पिछली बार वांग को अपने पुराने प्रतिद्वंदी और ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को चैलेंज करते हुए देखा था। दुर्भाग्यवश, चीनी स्टार को उस करीबी मुकाबले में विभाजित निर्णय से हार झेलनी पड़ी थी।

अब #4-रैंक के कंटेंडर “मेटल स्टॉर्म” डच स्टार के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता का चौथा मैच हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्हीं की तरह अज़्वान का सफर भी अभी तक कुछ खास अच्छा नहीं रहा है, उन्हें वियतनामी फ्लाइवेट स्टार “No.1” गुयेन ट्रान ड्युए नट और पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ के खिलाफ हार मिल चुकी है।

अब मलेशियाई स्टार जीत की लय प्राप्त करने को बेताब हैं और खुद को डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक साबित करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को मात देनी होगी।

रयूटो सवाडा और मियाओ ली ताओ

201016 SG Athletes_MU 1920x1080RyutoVsMiao.jpg

कार्ड में शामिल दूसरे चीन बनाम जापानी एथलीट्स के ONE स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में दोनों को जीत की सख्त जरूरत है।

मियाओ ली ताओ का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-4 का है और नवंबर 2017 में डेब्यू के दौरान उन्हें हरा पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। रेसलिंग और बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से उन्होंने लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज की थी, जिनमें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ आई जीत भी शामिल रही।

अब उनका सामना रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा से होने वाला है। अभी उनकी उम्र 24 साल है लेकिन जापान में उनका नाम सबसे सम्मानित मिक्स्ड आर्टिस्ट्स में लिया जाने लगा है।

Evolve टीम के स्टार डेडामरोंग के टीम मेंबर हैं और उनका रिकॉर्ड 12-5-1 का है। उनके ONE के सफर की शुरुआत भी लगातार 3 जीतों के साथ हुई थी, 2 ONE Warrior Series में और 1 जीत मेन रोस्टर में आई, जब अगस्त 2019 में अज़ीज़ कालिम को उन्होंने 69 सेकंड में सबमिशन से हरा दिया था।

शुक्रवार को कोई एक ही एथलीट जीत दर्ज कर डिविजन में ऊपरी स्थानों पर पहुंच पाएगा। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अपने प्रोफेशनल करियर की 13वीं जीत किसे पहले हासिल होती है।

मोहम्मद बिन महमूद और हान ज़ी हाओ

201016 SG Athletes_MU 1920x1080MohammedVsHan.jpg

शो की शुरुआत मलेशियाई और चीनी एथलीट्स के मैच से होगी और इसमें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ का सामना मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” महमूद से होने वाला है।

मोहम्मद MuayFight फेदरवेट चैंपियन रह चुके हैं और उनका ONE Super Series का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसके अलावा उनमें अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने की काबिलियत भी है।

ये बात Top King मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हान पर भी लागू होती है, जो ONE Super Series में 3 नॉकआउट जीत अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही नोंग-ओ गैयानघादाओ को सबसे पहले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में भी कड़ी चुनौती दी थी।

इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी, वो मलेशियाई और चीनी एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता में बढ़त हासिल कर लेगा। साथ ही उन्हें ONE मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: REIGN OF DYNASTIES II को मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114