डिमिट्रियस जॉनसन को जेम्स यांग से किआनू सूबा के खिलाफ फिनिश की पूरी उम्मीद

Pictures from the fight between James Yang and Roel Rosauro from ONE: REVOLUTION

डिमिट्रियस जॉनसन को पूरा भरोसा है कि ट्रेनिंग पार्टनर और उनके शागिर्द जेम्स यांग सर्कल में अपने दूसरे मुकाबले का पूरा फायदा उठाएंगे।

https://www.instagram.com/p/CWtvgs4vnnr/

यांग के प्रोफेशनल रैंक में शामिल होने में MMA दिग्गज ने बड़ी भूमिका निभाई है और वो अपनी टीम के साथी का शुक्रवार, 22 अप्रैल को ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट में किआनू सूबा के खिलाफ होने वाले फेदरवेट मुकाबले व उनकी बढ़त को लेकर काफी उत्साहित हैं।

“माइटी माउस” ने बताया:

“मुझे लगता है कि वो एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर बेहतर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वो पहले से ही मानसिक रूप से मजबूत हैं, खासकर अपने वुशु और शाओलिन टेंपल के बैकग्राउंड के चलते। इन सब वजहों के चलते मुझे कहना पड़ेगा कि वो एक अच्छे मार्शल आर्टिस्ट बन रहे हैं।”

https://www.instagram.com/p/CcV2giYPcU9/

जैसा कि जॉनसन ने बताया कि यांग के लिए मार्शल आर्ट्स करियर से कहीं ज्यादा मायने रखती है। ऐसे में 32 साल के एथलीट की ये यात्रा काफी कम उम्र से शुरू हो गई थी। यहां तक कि शाओलिन टेंपल में तीन साल की कठिन ट्रेनिंग करने के लिए उन्होंने अपना घर भी छोड़ दिया था।

वर्तमान में उभरते हुए अमेरिकी सितारे वॉशिंगटन के AMC Pankration में डीजे के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिन्होंने रोल रोसौरो को पिछले साल सितंबर में तकनीकी नॉकआउट करके अपना बेहतरीन डेब्यू किया था।

कैनवस पर यांग की कठोरता के चलते वो पूरे मुकाबले में फिलीपीनो एथलीट पर नियंत्रण बनाए रख पाए और दूसरे राउंड में फिनिश के साथ उन्होंने जीत हासिल कर ली।

फाइट कैंप में अपनी टीम के साथियों के साथ काम करने और अगले विरोधी की तरकीबों को समझने के बाद “माइटी माउस” ने कहा कि फैंस शुक्रवार को यांग की ओर से एक और निर्णायक जीत की उम्मीद कर सकते हैं।

12 बार के फ्लाइवेट चैंपियन ने बताया:

“मैं फिनिश की उम्मीद कर रहा हूं, जो कि वो भी कर रहे होंगे। किआनू सूबा को देखने के बाद मैं ऐसी चीजें देख पा रहा हूं, जिसके चलते जेम्स वहां शानदार और उनसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।

“हालांकि, जैसा कि हम सब जानते हैं कि मुकाबला किसी भी ओर जा सकता है। इस वजह से जेम्स को ये सुनिश्चित करना होगा कि वो शारीरिक तौर पर तैयार रहें और वहां डटकर मुकाबला करें। उन्हें ऐसा ही करना होगा।”

डिमिट्रियस जॉनसन ने कहा कि जेम्स यांग के लिए किआनू सूबा एक शानदार ‘अगला कदम’ हैं

हालांकि, डिमिट्रियस जॉनसन इस बारे में सकारात्मक हैं कि जेम्स यांग सर्कल के बाहर जीत के साथ वापस आएंगे, लेकिन MMA के महानतम एथलीट को ये भी लगता है कि किआनू सूबा उनके लिए कड़ी परीक्षा साबित होंगे।

उन्होंने मलेशियाई एथलीट के खिलाफ अपनी पूरी तैयारी कर ली है और उम्मीद की जा रही है कि यांग पूरे मुकाबले में उन्हें चुनौती देते नजर आएंगे, जो कि इस समय उनके MMA करियर के लिए बहुत जरूरी है।

“माइटी माउस” ने कहा:

“मुझे लगता है कि (जेम्स) 1-0 के प्रो रिकॉर्ड के साथ ONE Championship में किआनू सूबा के खिलाफ मुकाबला करना उनके लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं होगा। हमने किआनू के बारे में थोड़ी रिसर्च भी की थी। हमने उनके वीडियोज देखे थे और मुझे लगता है कि वो इस समय जिस पायदान पर हैं, वहां उनके लिए किआनू सूबा सबसे अच्छे प्रतिद्वंदी हैं।

“मुझे लगता है कि किआनू अपने पिछले प्रतिद्वंदी की तुलना में काफी बेहतर मुकाबला करने वाले हैं। सूबा कई सारी चीजें बहुत अच्छे से कर लेते हैं। उनका स्टैंड-अप तकनीकी रूप से बहुत अच्छा और बुनियादी चीजें शानदार हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि आपको अपनी जगह से और ऊपर जाने के लिए मेहनत करनी होती है, तब जाकर आपको महसूस होता है कि आप अगले कदम के लिए तैयार हैं।”

https://www.instagram.com/p/CcR2WmPLDeP/

वहीं, सूबा को #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर टांग काई और जापानी एथलीट रयोगो टाकाहाशी से मिली करारी हार के बाद वो इस मुकाबले से अपने MMA करियर की आठवीं जीत की तलाश कर रहे होंगे।

27 साल के एथलीट को उस रात टाकाहाशी के खिलाफ टीबिया में फ्रैक्चर और फिब्यूला में कट लगने का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते मुकाबले को रोकना पड़ा था। उन्हें उसी पैर में चोट लगी थी, जिसमें चीनी नॉकआउट स्पेशलिस्ट के खिलाफ वापसी करते हुए लगी थी।

अब जब वो 100 प्रतिशत फिट हो चुके हैं तो सूबा की कोशिश होगी कि यांग के रंग में भंग डाल सकें और शुक्रवार को डिविजन के लिए अपना संदेश भेज सकें।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4