ONE 160 में मार्टिन बाटुर और किआनू सूबा ने पहले राउंड में ही फिनिश हासिल किए

Paul Elliott Martin Batur ONE160 1920X1280 43 768x512

ONE 160: Ok Vs. Lee II की शुरुआत दो धमाकेदार फाइट्स से हुई और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मार्टिन बाटुर और किआनू सूबा ने इस एक्शन को शानदार फिनिश के साथ जारी रखा।

शुक्रवार, 26 अगस्त को दोनों ही स्टार्स ने एक के बाद एक अपने मैचों में पहले राउंड में जीत दर्ज कीं और एक को तो 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी दिया गया।

आइए एक नज़र डालें “द लॉयन सिटी” में हुए इन मुकाबलों पर।

किआनू सूबा ने पहले राउंड में एक रोमांचक नॉकआउट हासिल किया

5 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर अमीर खान के खिलाफ किआनू सूबा अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहते थे और उन्होंने ऐसा ही कर दिखाया।

मलेशियाई एथलीट ने खान के शुरुआती दबाव और आक्रामकता का भली-भांति सामना किया, अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल कर सर्कल में अपना दबदबा बनाया। जब खान स्ट्राइक्स के बाद डिफेंड करने के लिए तैयार नहीं होते थे, तब सूबा ने काउंटर स्ट्राइक्स का इस्तेमाल किया।

सिंगापुर के एथलीट की टेकडाउन की कोशिशों को नाकाम कर सूबा ने सटीकता से पंचों की बरसात की और पहले राउंड के 3:29 मिनट पर खान को नॉकआउट कर दिया।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद मलेशियाई एथलीट ने अब लगातार दो जीत हासिल कर ली है और शायद अब फेदरवेट MMA रैंकिंग्स में उन्हें जगह मिल सकती है।

मार्टिन बाटुर ने शुरुआती दबाव का सामना कर तकनीकी नॉकआउट अर्जित किया

मार्टिन बाटुर ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में कड़ी मेहनत से जीत हासिल की, जब उन्होंने एक जबरदस्त हेवीवेट MMA मुाबले में पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट को मात दी।

दोनों ही महाकाय एथलीट्स ने खतरनाक शॉट्स से मैच की शुरुआत की, लेकिन वो इलियट थे जिन्होंने सबसे पहले सबसे तगड़ा वार किया। एक ताकतवर राइट हैंड ने क्रोएशियाई एथलीट को चेहरे के बल जमीन पर धकेला और एक पल के लिए सबको ऐसा लगा जैसे रेफरी हर्ब डीन मुकाबले को वहीं रोक देंगे।

हालांकि, बाटुर उठ खड़े हुए और अपने अंग्रेज़ी प्रतिद्वंदी को सर्कल के भीतर परखना शुरू किया। कुछ देर में दोनों ही एथलीट्स ने खुद को क्लिंच की पोजिशन में पाया और उसके बाद मैट पर, जहां बाटुर ने अपने विरोधी को पंच और एल्बो से चकनाचूर किया। यहां पर मैच को रोकना जरूरी हो गया था और डीन को पहले राउंड के 3:38 मिनट पर ऐसा करना पड़ा।

इसी के साथ क्रोएशियाई एथलीट ने अपना रिकॉर्ड 8-3 का कर लिया और ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया। उन्होंने अपने इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर ONE के हेवीवेट डिविजन के बाकी एथलीट्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.