ONE 160: Ok vs. Lee II की 3 सबसे शानदार हाइलाइट्स

Ok Rae Yoon Christian Lee ONE160 1920X1280 45 768x512

बीते शुक्रवार सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE 160: Ok vs. Lee II में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

7 में से 5 मुकाबले फिनिश हुए, वहीं अन्य दोनों फाइट्स में धमाकेदार एक्शन के बीच शानदार ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग मुकाबला भी हुआ।

यहां आप ONE 160 में हुई 3 सबसे यादगार घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।

क्रिश्चियन ली का बदला पूरा हुआ

सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने ओक रे यूं के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच में शानदार प्रदर्शन किया।

पिछले साल करीबी मुकाबले में ओक के खिलाफ हार के बाद ली चैंपियनशिप बेल्ट को दोबारा जीतने के लिए प्रतिबद्ध थे और उन्होंने बेल्ट को जीतने में सफलता भी पाई है।

24 वर्षीय स्टार ने अपने फुटवर्क और स्ट्राइकिंग की मदद से दक्षिण कोरियाई एथलीट के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। उन्होंने पहले राइट किक से डिफेंडिंग चैंपियन को झकझोरा और उसके बाद राइट हुक के प्रभाव से ओक मैट पर जा गिरे।

ली ने दूसरे राउंड में भी इस लय को जारी रखा और केवल 60 सेकंड बाद ही मुकाबला फिनिश हो चला। उन्होंने ओक को ओवरहैंड राइट और उसके बाद ठोड़ी पर किक लगाई और अंत में 2 खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाते हुए मैच को फिनिश किया।

ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीतने के अलावा “द वॉरियर” ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता और प्रोमोशन में सबसे ज्यादा जीत (16) और सबसे ज्यादा स्टॉपेज (15) से आई जीत के अपने रिकॉर्ड को ज्यादा बेहतर बना दिया है।

टांग काई की ऐतिहासिक वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत

टांग काई ने चीन का सबसे पहला पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

26 वर्षीय स्टार की स्ट्राइकिंग डिफेंडिंग ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली पर भारी पड़ी, जिन्हें 5 राउंड तक अटैकिंग से ज्यादा डिफेंसिव मोड में रहना पड़ा।

टांग ने ली पर लेग किक्स लगाते हुए उनकी मूवमेंट को धीमा किया और उनके गार्ड को चीरते हुए कई खतरनाक शॉर्ट हुक्स और हेड किक्स लगाईं।

दूसरी ओर उनका डिफेंस और फुटवर्क अच्छा रहा, लेकिन उनके चैलेंजर ने उनकी वापसी के सभी दरवाजे बंद कर दिए थे।

मैच में जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने टांग को विजेता घोषित कर वर्ल्ड चैंपियन बनाया। इस जीत के साथ उनकी विनिंग स्ट्रीक 10 मैचों की हो गई है, जिनमें से 7 ONE Championship में आई हैं।

सैमापेच का रिट्टेवाडा के खिलाफ खतरनाक नॉकआउट

सैमापेच फेयरटेक्स ने रिट्टेवाडा पेटयिंडी को धमाकेदार अंदाज में फिनिश कर पुरानी हार का हिसाब बराबर किया है।

पहली भिड़ंत में तकनीकी नॉकआउट से हार झेलने के बाद #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ने रिट्टेवाडा को खतरनाक राइट हैंड लगाकर फिनिश करते हुए रैंकिंग्स में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है।

दोनों स्ट्राइकर्स ने शुरुआत से खतरनाक शॉट्स लगाने शुरू किए, लेकिन पहले राउंड में रिट्टेवाडा ने बढ़त हासिल करने में सफलता पाई थी। उन्होंने बेहतरीन मूवमेंट दिखाते हुए आपे विरोधी को जैब्स और हुक्स लगाकर झकझोरा।

#2 रैंक के कंटेंडर ने दूसरे राउंड में भी वही रणनीति अपनाई , लेकिन इस बार सैमापेच की रणनीति अलग रही। उन्होंने रिट्टेवाडा के राइट हुक से बचते हुए खतरनाक ओवरहैंड राइट लगाया, जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी दूसरे राउंड में 1 मिनट 35 सेकंड के समय पर हार मान बैठे।

इस अहम जीत के बाद पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैलेंजर को एक बार फिर नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.