सैमापेच ने दूसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए रिट्टेवाडा से पुराना हिसाब चुकता किया

Rittewada Petchyindee Saemapetch Fairtex ONE160 1920X1280 28 768x512

9 महीने पहले रिट्टेवाडा पेटयिंडी से पहली बाउट हारने के बाद अब सैमापेच फेयरटेक्स ने अपने पुराने विरोधी के खिलाफ जीत दर्ज करके हिसाब चुकता कर लिया है।

शुक्रवार रात को आखिरकार उन्हें मौका मिल गया और इसे उन्होंने जीत में बदल दिया।

26 अगस्त को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE 160: Ok vs. Lee II में दोनों ने अपने रीमैच के एक्शन की शुरुआत की, जिसमें इस बार सैमापेच दूसरे राउंड में फिनिश करने में सफल रहे।

बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले को शुरू करने के लिए जैसे ही पहली घंटी बजी #2 रैंक के कंटेंडर रिट्टेवाडा ने सर्कल के सेंटर पर कब्जा जमाया और अपने प्रतिद्वंदी पर एक जोरदार जैब जड़ दिया।

इसके बाद के पलों में ऐसा लगने लगा जैसे सैमापेच को अपने दुबले-पतले प्रतिद्वंदी के पंचों से पार पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, अपने विरोधी के काउंटर अटैक से बच निकलने से पहले रिट्टेवाडा रेंज के अंदर और बाहर आते रहे और टॉप रैंक के फाइटर को बांध सा दिया।

पहले राउंड में Petchyindee Academy के एथलीट ने अपना दबदबा कायम कर लिया था और उनकी रणनीति सटीकता के साथ आगे बढ़कर हमला करने थी, लेकिन फिर अचानक ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी।

Rittewada Petchyindee Saemapetch Fairtex ONE160 1920X1280 17

जब दूसरा राउंड शुरू हुआ तो रिट्टेवाडा के लिए मुश्किल वक्त की शुरुआत हो गई।

Petchyindee प्रतिनिधि अपने थाई हमवतन एथलीट के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने और उनकी टॉप रैंकिंग को छीनने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। हालांकि, अंत में सैमापेच अपने विरोधी के जबड़े से जीत छीनने में सफल साबित हो गए।

दूसरे राउंड के बीच में रिट्टेवाडा ने खतरनाक राइट हुक लगाया। उसी मौके को भांपते हुए सैमापेच ने गति पकड़ी और अपने प्रतिद्वंदी पर एक ताकतवर स्ट्रेट लेफ्ट पंच जड़ दिया, जो सीधा उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लगा और वो कैनवास पर चित हो गए।

Rittewada Petchyindee Saemapetch Fairtex ONE160 1920X1280 31

बाउट को दूसरे राउंड में 1:35 मिनट पर रोक दिया गया। इसके साथ सैमापेच ने अपना हिसाब चुकता किया, जिसकी उन्हें काफी समय से तलाश थी। उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर का बोनस भी जीता। साथ ही डिविजनल किंग नोंग-ओ-गैयानघादाओ और खतरनाक चैलेंजर लियाम “हिटमैन” हैरिसन के बीच ONE Fight Night 1 में होने वाले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट के विजेता से मुकाबला करने का एक संभावित मौका भी हासिल किया।

सैमापेच ने मिच चिल्सन को मुकाबले के बाद दिए गए इंटरव्यू में कहाः

“मैं नोंग-ओ के साथ मुकाबला करना चाहता हूं, जिसको लेकर मैं दृढ़ संकल्पित हूं। मैं कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं। उम्मीद है कि ये मुकाबला हकीकत में बदल जाएगा।”

Rittewada Petchyindee Saemapetch Fairtex ONE160 1920X1280 20

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35