चैंपियनशिप बेल्ट दोबारा जीतकर उत्साहित हैं क्रिश्चियन ली – ‘मैं दुनिया का बेस्ट लाइटवेट फाइटर हूं’

Ok Rae Yoon Christian Lee ONE160 1920X1280 87 768x512

क्रिश्चियन ली ने बीते शुक्रवार बहुत धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीत लिया और ये जीत उनके लिए बेहद खास है।

11 महीने पहले हुई ओक रे यूं के खिलाफ भिड़ंत में हार के बाद “द वॉरियर” ने ONE 160 में अपने विरोधी को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

इस बार उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक अपने विरोधी को डोमिनेट किया और इस जीत से United MMA और Evolve MMA के स्टार संतुष्ट हैं।

ली ने जीत के बाद कहा:

“ये मेरे करियर के सबसे खास लम्हों में से एक रहा और मेरा परिवार भी मेरे साथ था। वो सभी मेरे कॉर्नर पर मौजूद रहे। मेरे टीम मेंबर्स, मेरा बच्चा और पत्नी भी मौजूद थे।

“मैंने इस फाइट के लिए करीब 1 साल तक बहुत कठिन परिश्रम किया और शानदार अंदाज में जीत के लिए खुद को तैयार किया। मैंने ओक रे यूं जैसे अच्छे फाइटर को नॉकआउट करने के लिए मेहनत की इसलिए ये अभी तक मेरे लिए सबसे खास जीत है।”

पिछले साल ओक के खिलाफ जजों द्वारा सुनाए गए अपनी हार के फैसले से ली खुश नहीं थे, लेकिन इस बार दक्षिण कोरियाई स्टार को एकतरफा अंदाज में हराकर उन्होंने हिसाब बराबर कर दिया है।

25 वर्षीय स्टार नहीं मानते कि ओक के खिलाफ उनकी ट्रायलॉजी बाउट होनी चाहिए क्योंकि उनके नजरिए से ये प्रतिद्वंदिता अब खत्म हो गई है।

“द वॉरियर” ने कहा:

“मुझे लगता है कि अब उस हार का हिसाब बराबर हो गया है। ये रीमैच जैसे हमारी पहली फाइट के जारी रहने जैसा रहा। पहले राउंड ने मुझे पिछली फाइट की याद दिलाई, जिसे मैं छठे राउंड के रूप में देख रहा था। इसलिए ये फाइट एक फिनिश से ही समाप्त हो सकती थी।

“अगर ओक ने मुझे फिनिश किया होता तो रीमैच की कोई जरूरत नहीं थी। जिस तरह से मैंने ओक को फिनिश किया, उसके बाद रीमैच की कोई जरूरत नहीं क्योंकि मेरा मानना है कि पहली फाइट में भी जीत मुझे मिलनी चाहिए थी और इस बार मैंने सुनिश्चित किया कि मैं उनसे बेहतर फाइटर हूं।”

क्रिश्चियन ली खुद को दुनिया का सबसे बेस्ट लाइटवेट एथलीट मानते हैं

क्रिश्चियन ली एक बार फिर MMA लाइटवेट डिविजन के टॉप पर पहुंच गए हैं और वो नहीं मानते कि इस समय दुनिया का कोई भी फाइटर उन्हें हरा सकता है।

पिछले साल हार के बाद ओक रे यूं के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर उन्होंने साबित किया कि उनका गेम एक अलग लेवल पर पहुंच गया है। अब पिछली हार का बदला पूरा करने के बाद वो अपनी विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहते हैं।

ली ने कहा:

“इस समय मैं अपने चरम पर महसूस कर रहा हूं और पहले से कहीं बेहतर हो गया हूं। मैंने अपना टाइटल दोबारा जीत लिया है और मुझे लगता है कि मैं दुनिया का बेस्ट लाइटवेट फाइटर बन गया हूं। मैं अगर बार-बार खुद को दुनिया का बेस्ट लाइटवेट फाइटर साबित कर पाया तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी।”

ONE के लाइटवेट डिविजन में कई अनुभवी और उभरते हुए स्टार्स मौजूद हैं और “द वॉरियर” जानते हैं कि वापसी पर उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट का सामना करना होगा।

इस समय उनकी नजर उभरते हुए रूसी स्टार और #5 रैंक के कंटेंडर सायिद इज़ागखमेव पर है, जो 29 सितंबर को ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai में चीनी एथलीट झांग लिपेंग से भिड़ने वाले हैं।

इसके अलावा ली अन्य कंटेंडर्स पर भी नजर बनाए रखेंगे, जो खुद को अगला चैलेंजर बनाने की जुगत में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“ONE का लाइटवेट डिविजन दुनिया में सबसे तगड़ा है इसलिए मैं जानता हूं कि जल्द ही मुझे एक अन्य खतरनाक कंटेंडर के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करना होगा। वो जो भी हो, मैं उनकी चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।

“मैंने सायिद को देखा है और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेम्स नाकाशीमा को फिनिश किया था। उनके सामने अब एक और कठिन चुनौती है, जो उन्हें रैंकिंग्स में काफी ऊपर पहुंचा सकती है। देखते हैं टॉप-5 में कौन बना रहता है और इससे उन्हीं फाइटर्स को सुलझने दिया जाए। फिलहाल के लिए टॉप-5 कंटेंडर्स टॉप पर पहुंचने की ओर अग्रसर हैं और मैं अगली चुनौती के लिए भी तैयार रहूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.