धमाकेदार जीत के बाद बहुत खुश हैं कांथाराज अगासा – ‘डिमिट्रियस जॉनसन से फाइट कर सकूं, इस स्तर पर पहुंचना है’

Thales Nakassu Kantharaj Agasa ONE160 1920X1280 32 768x512

कांथाराज “कन्नाडिगा” अगासा की बात एकदम सच साबित हुई।

भारतीय MMA स्टार ने ONE में अपने दूसरे मैच से पहले इस बात का दावा किया था कि फैंस को उनका एकदम अलग और पहले से बेहतर रूप देखने को मिलेगा। वो 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II में अपने प्रतिद्वंदी थालेस “द लॉयन डॉग” नकासू को पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात देकर अपनी भविष्यवाणी पर खरे उतरे।

रेसलिंग और जूडो से मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत करने वाले अगासा ने विरोधी को राइट हैंड लगाया, जिसके बाद वो मैट पर नीचे गिरे। अटैक को आक्रामकता देते हुए उन्होंने 2 कराटे चोप लगाए, जिसके बाद रेफरी ने बीच में आकर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

इस शानदार जीत के बाद “कन्नाडिगा” बहुत ही उत्साहित नजर आए। उन्होंने ONE Championship से बात करते हुए जीत के लिए की गई तैयारी समेत भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की।

https://www.instagram.com/p/ChuWTMKM67p/

ONE Championship: इस फाइट को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीतने के बाद कितने खुश हैं?

कांथाराज अगासा: जब मुझे पता चला कि मेरे प्रतिद्वंदी का ग्रैपलिंग गेम काफी अच्छा है तो हमने स्टैंड-अप गेम और स्ट्राइकिंग पर ज्यादा फोकस करने के बारे में सोचा। अक्सर मेरी फाइट ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक या सबमिशन से समाप्त होती थी, लेकिन इस बार मुझे साबित करना था कि मैं स्ट्राइकिंग करते हुए भी जीत सकता हूं।

वो मुझसे ज्यादा लंबे हैं इसलिए उनकी रीच (पहुंच) भी मुझसे लंबी थी और हमने टारगेट सेट किया था कि पहले नहीं तो दूसरे राउंड में उन्हें जरूर फिनिश करना है। हमने प्लान बनाया था कि अगर पहले राउंड में फाइट ग्राउंड पर जाती है तो जल्द से जल्द स्ट्राइकिंग में वापसी करनी है।

ONE: जब रेफरी ने फाइट को समाप्त कर दिया, तब आपके मन में क्या ख्याल आ रहे थे?

अगासा: इस जीत को चमत्कार बोल सकते हैं।

ONE: पिछले मैच के निराशाजनक परिणाम के बाद ये जीत आपके लिए कितनी खास रही?

अगासा: ये जीत मेरे लिए खास रही क्योंकि मुझे फाइट किए करीब डेढ़ साल बीत चुका था। मां की तबीयत बिगड़ने के बाद मुझे मानसिक दबाव होने लगा था और मेरा वजन भी 70 को पार कर चला था। उसके बाद जंक फूड छोड़ा, ट्रेनिंग दोबारा शुरू की, परिवार से दूर और फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया था।

कड़ी मेहनत के बाद जब जीत मिली तो मैं उससे काफी संतुष्ट महसूस कर रहा था। आखिरकार महीनों की कड़ी मेहनत रंग लाई, जिससे मुझे बहुत खुशी मिली।

ONE: क्या आपको लगता है कि जो लोग आपके स्टैंड-अप गेम की आलोचना करते थे, इस जीत के बाद आपने उनका मुंह बंद कर दिया है?

अगासा: जिस तरह से पिछली फाइट समाप्त हुई, तब लोगों ने कहा था कि मुझे अपने स्ट्राइकिंग गेम में सुधार की जरूरत है। मुझे अपने एक्शन से उनकी बातों को गलत साबित करना था।

ONE: फाइट के बाद आपके माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों की प्रतिक्रिया कैसी रही?

अगासा: मुझे अपने वजन को कंट्रोल में रखना होता है इसलिए फैमिली मेंबर्स कहते रहते थे कि मैं खाना ठीक से नहीं खाता और काफी दुबला हो रहा हूं। असल में मां को पता नहीं था कि फाइट कितने बजे और कब शुरू होने वाली है क्योंकि मैंने उन्हें बताया था कि मेरी फाइट रविवार को होने वाली है और वो फाइट के समय खाना-पीना छोड़कर भगवान से प्रार्थना कर रही होती हैं। मैं उन्हें फाइट के बारे में बताकर परेशान नहीं करना चाहता था। जब मैंने फाइट के बाद फोन कर उन्हें जीत की जानकारी दी तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

ONE: सोशल मीडिया पर आपको फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, ये आपके लिए कितना प्रेरणादायक चीज़ रही?

अगासा: जब भी हम कोई फाइट जीतते हैं तो सभी लोग तारीफ करते हैं, जिससे हमें भविष्य में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। मगर जब हारते हैं तो बहुत कम लोग आपका साथ देने के लिए आगे आते हैं।

ONE: आप इस जीत को किसे समर्पित करना चाहेंगे?

अगासा: मैं इस जीत को अपने सभी टीम मेंबर्स और कोच की कड़ी मेहनत को समर्पित करना चाहता हूं क्योंकि टीम मेंबर्स और ट्रेनिंग पार्टनर्स की वजह से ही ऐसा संभव हो पाया है।

ONE: आपको पहले राउंड में ही जीत मिल गई थी। अब दोबारा सर्कल में वापसी कब तक करना चाहेंगे?

अगासा: मैंने करीब 2 महीने बाद दिसंबर में फाइट मिलने की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे अपनी पुरानी घुटने की चोट परेशान कर रही है इसलिए सोच रहा हूं कि एक हफ्ते आराम करने के बाद दोबारा ट्रेनिंग शुरू करूं।

ONE: क्या आप फ्लाइवेट डिविजन के किसी विशेष एथलीट से भिड़ना चाहेंगे?

अगासा: मैं अभी ऐसा कुछ नहीं सोच रहा, लेकिन डिमिट्रियस जॉनसन के साथ मुकाबला मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। मुझे एक दिन उस स्तर पर पहुंचना है, जहां मैं जॉनसन के साथ फाइट कर सकूं। इसके अलावा ONE के मैचमेकर्स मुझे जिस भी फाइटर के खिलाफ मैच देंगे, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।

ONE: एड्रियानो मोरेस और डिमिट्रियस जॉनसन के ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ने आपको कितना प्रभावित किया?

अगासा: एक बार हार कर वापसी करने के बाद जीतने पर बहुत खुशी मिलती है। उनका गेम प्लान अच्छा रहा, आत्मविश्वास से भरे हुए थे, फुटवर्क और कॉम्बिनेशंस भी शानदार रहे। उनकी फाइट देखने के बाद काफी कुछ सीखने को मिला।

MMA में किसी भी चीज़ की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। फाइट के दौरान आत्मविश्वास बहुत जरूरी होता है क्योंकि एक बार ध्यान हटने के साथ ही फाइट में कुछ भी हो सकता है। मेरे ख्याल से मोरेस के साथ भी वही हुआ, चेहरे पर कट लगने के बाद उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगा था। वो कट ना लगा होता तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48