टांग काई ने ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल जीतने का अनुभव किया साझा, अगला निशाना सुपरबोन को बताया

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 129 768x512

टांग काई ने बीते शुक्रवार को सिंगापुर में तब इतिहास रच दिया, जब उन्होंने थान ली को पराजित करके पहले चीनी पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

Tang Kai is victorious at ONE 160

ONE 160: Ok vs. Lee II के को-मेन इवेंट में तेज-तर्रार स्ट्राइकर ने 5 राउंड तक चले मुकाबले में ज्यादातर समय तक दबदबा कायम रख और ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिया।

हालांकि, ली को बीच-बीच में कुछ मौकों पर सफलता जरूर मिलीं, लेकिन टांग उस रात में शुरुआत से अंत तक हावी रहे। कई साल की मेहनत और त्याग के चलते उन्होंने खुद व अपने देश को गर्व का अहसास करवाया।

26 साल के एथलीट ने मुकाबले के बाद कहा:

“मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मान रहा हूं। ये उपलब्धि हासिल करके मैं सम्मानित भी महसूस कर रहा हूं। मुझे खुद पर और चीन पर बहुत गर्व हो रहा है।”

सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल करने के लिए टांग ने अपनी तगड़ी किक्स से ली की जांघों पर जोरदार वार किए और विरोधी के पलटवार की क्षमता को सीमित कर दिया था।

Sunkin International Fight Club के प्रतिनिधि की ओर से ये बिल्कुल अलग तरह की रणनीति अपनाई गई थी, जिन्हें तेज-तर्रार पंच मारने वाले एथलीट के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने अपने हाल ही के कई मुकाबलों में जीत दर्ज करने के लिए बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन्स का ही इस्तेमाल किया था।

वास्तव में उन्हें पंचिंग ताकत के सामने ली के टिके रहने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब डिफेंडिंग चैंपियन के ठोड़ी पर उनका जोरदार वार लगा, तब उन्होंने अपनी प्रभावशाली विविधता और शानदार फाइट आईक्यू का प्रदर्शन करते हुए बेल्ट पर कब्जा जमा लिया।

टांग ने कहा:

“लो किक्स का इस्तेमाल करना मेरी शुरुआती योजना का हिस्सा नहीं था। पहले मेरी योजना उन्हें एक जोरदार पंच लगाकर नॉकआउट करने की थी, लेकिन मुकाबले के दौरान मुझे अहसास हुआ कि वो काफी तगड़े हैं। ऐसे में मैंने उसी हिसाब से अपनी योजना बदल ली थी।

“मैं थान ली का बहुत सम्मान करता हूं। हालांकि, उन्हें मेरे द्वारा कई सारे शॉट्स लगे, लेकिन वो खड़े रहे। मैं उन्हें फिनिश नहीं कर पाया। मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान है।”

किकबॉक्सिंग टाइटल होल्डर से अगला मुकाबला करना चाहते हैं टांग काई

फेदरवेट MMA डिविजन के शिखर पर अब टांग काई काफी लंबे समय तक राज करने की कल्पना कर रहे हैं।

हाल ही में नए-नवेले वर्ल्ड चैंपियन बने एथलीट लगातार सनसनीखेज 10 फाइट जीतने के रथ पर सवार हैं, जिसमें ONE Championship में उनका 7-0 का रिकॉर्ड भी शामिल है।

टांग ने कहा:

“मुझे भरोसा है कि मैं जीतता रहूंगा। मेरी उम्र अभी केवल 26 साल ही है। वहीं, अगर आप थान ली को देखें तो वो 36 साल के हो चुके हैं। इस वजह से मेरा मानना है कि चैंपियन के तौर पर मैं काफी लंबे समय तक राज करने वाला हूं।”

Tang Kai is victorious at ONE 160

शिखर तक पहुंचने के अपने सफर के दौरान टांग ने कई सारे चोटी के कंटेंडर्स को हराया है। हालांकि, अब कई सारे नए चेहरे उन्हें चुनौती देने वाले हैं, लेकिन उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट की नजरें ONE की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रैंक्स से बाहर के दिग्गज प्रतियोगी पर टिकी हुई हैं।

वो एथलीट ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन हैं, जिन्होंने संगठन में शामिल होने के बाद से दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट के तौर पर अपना दबदबा बनाया हुआ है।

खुद को फेदरवेट MMA डिविजन के प्रमुख स्ट्राइकर के तौर पर स्थापित करने के बाद अब टांग को लगता है कि उन्हें अपनी स्किल्स को थाई सुपरस्टार के सामने आजमाना चाहिए।

चीनी एथलीट ने कहा:

“मैं अगला मुकाबला सुपरबोन से करना चाहता हूं। मैंने सोशल मीडिया पर देखा है कि वो MMA में हाथ आजमाना चाहते हैं। भले ही वो डिमिट्रियस जॉनसन और रोडटंग जित्मुआंगनोन जैसी मिक्स्ड-रूल्स वाली बाउट ही क्यों ने हो।”

https://www.instagram.com/p/ChzTmZfJiBU/

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.