भारतीय MMA स्टार कांथाराज अगासा ने ONE में अपनी पहली जीत और 2023 के बारे में बात की

Thales Nakassu and Kantharaj Agasa

साल 2022 की शुरुआत कांथाराज “कन्नाडिगा” अगासा और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरी रही थी। उनकी मां को दिल की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन साल का अंत अगासा के लिए काफी राहत भरा रहा।

भारतीय MMA स्टार ने इस साल ONE में अपनी जीत का खाता शानदार अंदाज में खोला और उनकी मां भी अब स्वस्थ हैं।

रेसलिंग और जूडो से मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत करने वाले अगासा अब करियर को नए आयाम पर ले जाना चाहते हैं और 2023 इस कड़ी में बड़ी अहम भूमिका निभाएगा।

12-3 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले 30 वर्षीय एथलीट ने इस साल के बारे में चर्चा की और बताया कि भविष्य के लिए उनके पास क्या योजनाएं है।

ONE Championship: साल 2022 खत्म होने जा रहा है। ये साल आपके लिए कैसा रहा?

कांथाराज अगासा: मैंने 2021 के अंत में सोचा था कि 2022 में कम से कम 3 फाइट्स करूंगा, लेकिन पिछले साल के अंत में मां की तबीयत खराब थी इसलिए अप्रैल तक उन्हीं के स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दिया। मैंने अप्रैल में फाइट करने के बारे में सोचा था, लेकिन चोट के कारण अगस्त तक अपने प्लान को स्थगित करना पड़ा।

मैं दिसंबर में एक और फाइट चाहता था, लेकिन मुझे एक महीने पहले एक टॉप फाइटर के खिलाफ मैच का ऑफर मिला, लेकिन मैं कम से कम 2 महीनों की ट्रेनिंग करना चाहता था इसलिए वो मैच नहीं हो पाया।

ONE: पिछले मैच में जीत आपके लिए कितनी खास रही?

कांथाराज: मुझे करीब 2 महीने पहले ही उस मैच (अगस्त में हुई फाइट) के अपने विरोधी के बारे में बता दिया गया था और फाइट कैम्प बहुत अच्छा रहा, जिसमें मैंने बहुत कड़ी मेहनत की। मैंने अपने गेम पर अमल करते हुए जीत दर्ज की थी इसलिए उसी लय को बरकरार रखने के लिए मैं दिसंबर में फाइट चाहता था।

Thales Nakassu Kantharaj Agasa ONE160 1920X1280 38

ONE: 2022 के आपके सबसे यादगार पल कौन से रहे?

कांथाराज: मैं इस साल कम से कम 3 फाइट्स का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन एक ही मैच हो पाया। अगर एक और फाइट हुई होती तो मुझे खुशी मिलती।

ONE: 2023 के लिए आपका टारगेट क्या है और कितनी फाइट्स करना चाहेंगे?

कांथाराज: मैं हर 3 महीने में एक फाइट चाहता हूं, जिससे मेरा ध्यान केवल फाइटिंग पर केंद्रित रह सके। 2023 में अगर मुझे 3 फाइट्स मिल पाई तो उन तीनों को जीतकर मेरा लक्ष्य रैंकिंग्स के टॉप-5 में आने का होगा।

ONE: आप नए साल से क्या उम्मीद कर रहे हैं?

कांथाराज: मैं फिट रहना चाहता हूं और चोटों से दूर रहकर केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहता हूं। जब भी मेरी फाइट आने वाली होती है तो मैं घर जाने से और बाहर का खाना खाने से बचना पसंद करता हूं।

ONE: आप अमेरिका में ONE Championship के सबसे पहले इवेंट ONE Fight Night 10 में होने वाली डिमिट्रियस जॉनसन vs. एड्रियानो मोरेस ट्राइलॉजी बाउट की किस तरह से भविष्यवाणी करना चाहेंगे?

कांथाराज: मैं एक फाइटर के तौर पर कहूं तो डिमिट्रियस जॉनसन मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। जॉनसन अपने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर पाएंगे या नहीं, ये सब उनकी ट्रेनिंग पर निर्भर करता है। जॉनसन के पास तेजी है, मूवमेंट अच्छी है, रेसलिंग और स्ट्राइकिंग में भी अच्छे हैं और मानता हूं कि वो एड्रियानो मोरेस से बेहतर हैं और उन्हीं के जीतने की उम्मीद कर रहा हूं।

ONE: फैंस के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे?

कांथाराज: मैं चाहता हूं कि भारतीय फाइटर्स को जीत मिले या हार, लेकिन हमेशा उन्हें सपोर्ट कर उनका मनोबल बढ़ाते रहें। वो बहुत संघर्ष करते हुए इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं इसलिए उनपर हमेशा अपना प्यार बनाए रखिए। मैं जब भी केज में जाता हूं तो सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व कर रहा होता हूं, मैं चाहूंगा कि आपका समर्थन मेरे साथ ऐसे ही बना रहे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48