एड्रियन ली ONE 167 में एंटोनियो मामारेला के खिलाफ अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू करेंगे

Adrian Lee

एड्रियन ली अब आधिकारिक तौर पर अपने ONE Championship डेब्यू के लिए तैयार हैं।

मशहूर फाइटिंग परिवार के सबसे युवा सदस्य शनिवार, 8 जून को ONE 167: Stamp vs. Zamboanga में इटालियन फाइटर एंटोनियो मामारेला का सामना करेंगे।

MMA की सर्वश्रेष्ठ एमेच्योर प्रतिभा में से एक के रूप में जाने जाने वाले 18 वर्षीय अमेरिकी एथलीट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में इस प्रोफेशनल लाइटवेट मुकाबले में उतरेंगे।

ली के सभी बड़े भाई-बहनों ने ONE Championship में प्रतिस्पर्धा की है। पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और दिवंगत विक्टोरिया ली

मुख्य रूप से हवाई में क्रिश्चियन के साथ ट्रेनिंग करते हुए युवा सनसनी को पता है कि अपने बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उन्हें किस स्तर तक पहुंचना होगा।

एड्रियन MMA, किकबॉक्सिंग और पैंक्रेशन में एक सम्मानित एमेच्योर चैंपियन बनने के साथ-साथ हवाई में एक स्टेट रेसलिंग चैंपियन भी रह चुके हैं, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनका अगला कदम उनकी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होगी।

मामारेला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से ताल्लुक रखते हैं और एक प्रोफेशनल MMA जीत के साथ ग्लोबल स्टेज पर कदम रख रहे हैं।

24 वर्षीय एथलीट ने एमेच्योर प्रतियोगिताओं में एक सफल करियर के बाद पिछले दिसंबर में अपने प्रोफेशनल डेब्यू में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत अर्जित की।

अब वो ONE रोस्टर में अपने अपराजित साथियों कूपर रॉयल और फेन मेस्किटा को जॉइन करेंगे। उनकी MMAFFT टीम ने हाल के कुछ प्रभावशाली प्रदर्शनों के बाद खुद के लिए एक अच्छी प्रतिष्ठा बनाई है।

ली परिवार की कामयाबी को देखते हुए फैंस ये देखने के लिए उत्सुक होंगे कि जब एड्रियन पहली बार सर्कल में उतरेंगे तो उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा, लेकिन मामारेला को पता है कि वो इस बहुचर्चित ONE डेब्यू में गहरी छाप छोड़ सकते हैं।

ONE 167 का फाइट कार्ड शुरू से अंत तक धमाकेदार नजर आ रहा है, जहां स्टैम्प फेयरटेक्स vs. डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा और तवनचाई पीके साइन्चाई vs. “स्मोकिन” जो नाटावट के रूप में दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले शो को हेडलाइन करेंगे।

न्यूज़ में और

Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger with two ONE Championship belts in the ring.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28