3 मुकाबले जो ONE Fight Night 35 को यादगार बना सकते हैं

Adrian Lee Antonio Mammarella ONE 167 36

दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स फैंस को शानदार एक्शन देखने को मिलेगा, जब ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger के लिए वापसी होगी।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण शनिवार, 6 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें एक से बढ़कर एक धमाकेदार मुकाबले शामिल होंगे।

मेन इवेंट में स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जैकी बुंटान और ऑस्ट्रियाई स्टार स्टेला हेमेट्सबर्गर के बीच वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच होगा।

इसके अतिरिक्त तीन ऐसे मैच हैं, जिनकी वजह से शो बहुत यादगार बन सकता है।

#1 बैमपारा कौयाटे Vs. शैडो सिंघा माविन

फेदरवेट मॉय थाई फाइट में फ्रेंच स्टार बैमपारा कौयाटे का सामना थाई स्ट्राइकिंग सनसनी शैडो सिंघा माविन से होगा। इस मुकाबले का वर्ल्ड टाइटल के परिदृश्य पर काफी असर पड़ सकता है।

कौयाटे पिछले मैचों में ल्यूक लेसेई और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जो नाटावट को ढेर करने के बाद उतरेंगे। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने दूसरी रैंक भी हासिल की।

Team Mehdi Zatout के स्टार की शानदार किक्स किसी के लिए भी खतरा बन सकती हैं।

उनके खिलाफ रिंग में खड़े होंगे शैडो, जिन्होंने अपनी पहचान डिविजन के बेहद प्रतिभाशाली स्ट्राइकर के रूप में बना ली है।

24 वर्षीय सनसनी ने ONE में लगातार पांच जीत अपने नाम की हैं और इसी दौरान उन्हें छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट और डिविजन में तीसरी रैंक हासिल हुई।

इस मुकाबले को ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई करीब से देख रहे होंगे तो दोनों की कोशिश होगी कि एक शानदार जीत दर्ज की जाए।

#2 एड्रियन ली Vs. टाय रुओटोलो

इवेंट के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक में अपराजित अमेरिकी स्टार एड्रियन “द फिनोम” ली का सामना ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो से होगा, जो अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू करने जा रहे हैं।

ली अपने महान परिवार की विरासत आगे बढ़ाने के लिए मुकाबले में उतरेंगे।

उनकी शानदार खेल की झलक पिछले मैचों में देखने को मिली है। यहां तक कि उनके भाई और दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने उन्हें भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन बताया है।

हालांकि, रुओटोलो के रूप में ली के युवा करियर की सबसे बड़ी चुनौती सामने है। रुओटोलो ने खुद को दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक साबित किया है।

ली के पास MMA में अच्छा-खासा अनुभव है क्योंकि वो बचपन से ही इस खेल के इर्द-गिर्द पले-बढ़े हैं। रुओटोलो का घातक ग्रैपलिंग गेम किसी भी विरोधी के लिए चुनौती पेश कर सकता है।

ऐसे में दो लाजवाब अमेरिकी फाइटर्स की टक्कर फैंस को लंबे समय तक याद रहेगी।

#3 अकबर अब्दुलेव Vs. इब्राहिम दाउएव

फैंस को अकबर “बाकल” अब्दुलेव और इब्राहिम दाउएव के रूप में दो शानदार फेदरवेट फाइटर्स की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी और इस मैच का विजेता टांग काई के ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का अगला चैलेंजर बन सकता है।

अब्दुलेव ने एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में संगठन में कदम रखा। वो लगातार चार मैचों में जीत के बाद इस मुकाबले के लिए उतरेंगे।

अब्दुलेव के नाम 12-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट है। वहीं दाउएव ने पिछले दो मुकाबलों में अपराजित स्टार्स को हराकर अपनी ताकत दिखाई।

स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग में माहिर 24 वर्षीय स्टार ने साबित किया है कि वो किसी भी परिस्थिति के अनुसार ढलकर जीत हासिल कर सकते हैं।

दोनों ही ONE में अपराजित फाइटर्स के रूप में इस मुकाबले में उतरेंगे, जिसमें एक की स्ट्रीक का अंत होगा तो दूसरा फेदरवेट MMA गोल्ड की ओर अपना रास्ता साफ कर लेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400