टाय रुओटोलो अपने MMA डेब्यू में छाप छोड़ने के लिए तैयार – ‘जल्द से जल्द फाइट को फिनिश करना है’

Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 43 scaled

मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो ने मैट पर हर टेस्ट पास किया है और अब वो नए खेल में खुद को आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।

कैलिफोर्निया निवासी शनिवार, 6 सितंबर को ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger में अपना बहुप्रतीक्षित MMA डेब्यू करेंगे और उनका सामना अपराजित सनसनी एड्रियन “द फिनोम” ली से बैंकॉक, थाईलैंड के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

साल 2022 में ONE Championship में आने के बाद से ही रुओटोलो ने लगातार आठ जीत हासिल कीं, जिसमें उन्होंने BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) दिग्गज गैरी टोनन, दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर और पूर्व फेदरवेट MMA चैंपियन मरात गफूरोव को मात दी।

हाल ही में उन्होंने डान्टे लियोन को हराकर ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया।

MMA डेब्यू के जरिए रुओटोलो साबित करना चाहते हैं कि उनकी वर्ल्ड क्लास स्किल्स को दूसरे नियमों के तहत अच्छे से ढाला जा सकता है।

उन्होंने कहा:

“मेरा प्लान अच्छे लोगों को जल्द से जल्द हराना है। मेरा प्लान वहां जाकर जल्द से जल्द फाइट को फिनिश करना है और उससे जिस चीज में मैं अच्छा हूं: जिउ-जित्सु।”

रुओटोलो हमेशा मजबूत प्रतिद्वंदियों की तलाश में रहते हैं। भले ही उन्हें भारी वेट क्लास में जाना पड़े या फिर चर्चित एथलीट्स को चुनौती देनी पड़े। अपने MMA डेब्यू के लिए उन्होंने ऐसा ही किया है।

उन्होंने लगातार तीन सबमिशन जीत हासिल कर चुके ली को अपने MMA डेब्यू के लिए ललकारा।

रुओटोलो ने इस बारे में कहा:

“मैंने उनका नाम इसलिए नहीं लिया कि वो बहुत आसान होंगे। मैंने उनका नाम लिया क्योंकि वो बहुत अच्छे हैं और उनके खिलाफ जीत मेरे लिए बेहतरीन होगी। मैं उनकी और उनके परिवार की इज्जत करता हूं।”

“द फिनोम” मशहूर ली परिवार से आते हैं और उनमें भविष्य का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण हैं। अपनी शानदार स्ट्राइकिंग के दम पर उन्होंने ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से लगातार तीन परफॉर्मेंस बोनस हासिल किए हैं।

रुओटोलो अपने प्रतिद्वंदी से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वो साबित करने के लिए उत्सुक हैं कि BJJ एथलीट से कहीं बढ़कर हैं।

ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“ये एक सरप्राइज होगा। मैं अपनी स्ट्राइकिंग से अवगत हूं। मैं या तो उन्हें पहले मिनट में सबमिशन से हराऊंगा या फिर स्ट्राइकिंग करेंगे।

“मुझे लगता है कि पहले राउंड में तेज सबमिशन आएगा या फिर दूसरे राउंड में TKO या सबमिशन होगा।”

टाय रुओटोलो भविष्य में क्रिश्चियन ली से भिड़ने के लिए तैयार

टाय रुओटोलो एक मैच से कहीं बढ़कर आगे की ओर देख रहे हैं। ONE Fight Night 35 में कामयाब डेब्यू का मतलब है कि वो लाइटवेट डिविजन में चुनौती बनकर उभरेंगे।

अगर वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली से सामना कर सकते हैं, जो कि फिलहाल ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ-साथ एड्रियन ली के कोच भी हैं।

रुओटोलो ने इस बारे में कहा:

“मुझे लगता है कि हम तैयार हैं। मैं दिल से जानता हूं कि मैं किसी ने नहीं घबराता और फाइट के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि दुनिया में किसी को भी हराने का दम रखता हूं। तो कहूंगा कि हम क्रिश्चियन ली के लिए तैयार हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4