ONE Fight Night 22 में नोएल ग्रॉन्जोन ने चिहीरो सवाडा के अपराजित रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का प्लान बनाया

Victoria Souza Noelle Grandjean ONE Fight Night 20 9

नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन अपराजित जापानी स्टार चिहीरो सवाडा के खिलाफ अहम एटमवेट MMA मैच से पहले आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।

शनिवार, 4 मई को जिसे भी जीत हासिल हुई वो डिविजन की टॉप 5 रैंकिंग्स में स्थान अर्जित और भविष्य में वर्ल्ड टाइटल मुकाबला पाने के करीब पहुंच सकती है।

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में होने वाले अपने मैच की तैयारी के आखिरी दौर पर पहुंच चुकीं स्टार ने सवाडा के खिलाफ मुकाबले से पहले onefc.com से बात की।

“लिल मंकी” ने जापानी सनसनी के पिछले मैच को करीब से देखा था, जहां ONE Fight Night 20 में उन्होंने जिहिन राडजुआन को मात दी थी। हालांकि, राडजुआन वेट मिस कर गई थीं, जिससे मैच 120 पाउंड में हुआ था और जीत का रैंकिंग्स पर प्रभाव नहीं पड़ा।

इस बारे में ग्रॉन्जोन ने बताया:

“मैंने देखा कि सवाडा का कार्डियो बहुत अच्छा है और उन्होंने जिहिन (राडजुआन) के खिलाफ जीत हासिल की, जो कि पांच रैंक की दावेदार हैं।

“वो एक मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। वो अपराजित हैं तो मानसिक रूप से मजबूत हैं। ये मेरे लिए बड़ा चैलेंज है।”

उन्होंने सवाडा की तारीफ की, लेकिन थाई-फ्रेंच स्टार को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।

पिछले मुकाबले में विक्टोरिया सूज़ा के खिलाफ जीत के बाद ग्रॉन्जोन ने दिखा दिया है कि उनकी स्किल्स अच्छी हैं और वो किसी को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

Team Grandjean की फाइटर ने अपनी ताकत के बारे में बताया:

“मैं आपको उनकी कमजोरी नहीं बता सकती क्योंकि इससे मेरे गेम प्लान पर पानी फिर जाएगा। लेकिन मुझे अपनी ताकत पर भरोसा है, जो कि जूडो और स्ट्राइकिंग है।

“मैं फाइट के दौरान कहीं भी जा सकती हूं। मैं दुनिया की सबसे अच्छी जगहों पर पिछले चार सालों से MMA की ट्रेनिंग कर रही हूं।”

ग्रॉन्जोन की ऑलराउंड स्किल्स ने उन्हें इस खेल की उभरती हुई स्टार्स में से एक बनाया है।

27 वर्षीय स्टार एटमवेट MMA बेल्ट हासिल करने के अपने सफर को जारी रखना चाहती हैं और ONE Fight Night 22 में धमाकेदार प्रदर्शन करने की बात कह रही हैं:

“नतीजा कुछ भी हो सकता है, लेकिन एक नॉकआउट क्यों नहीं? 100 फीसदी मेरी जीत होगी। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। मेरे पास फेल होने का विकल्प नहीं है।”

ग्रॉन्जोन का मानना है कि उनकी जूडो स्किल्स सवाडा की रेसलिंग पर भारी पड़ेंगी

नोएल ग्रॉन्जोन और चिहीरो सवाडा दोनों शीर्ष स्तर की फाइटर्स हैं, लेकिन दोनों ग्रैपलर्स हैं।

सवाडा एक ताकतवर रेसलर हैं और शायद डिविजन की सबसे बढ़िया भी। लेकिन “लिल मंकी” एक काबिल जूडो एथलीट हैं, जिन्होंने नीदरलैंड्स और थाईलैंड में नेशनल टाइटल जीते हैं।

उन्होंने बताया:

“सच कहूं तो उनकी रेसलिंग वर्ल्ड क्लास है। मुझे लगता है कि उनकी रेसलिंग उतनी ही शीर्ष स्तर की है जितना मेरा जूडो। हम दोनों को ओलंपियन होना चाहिए। अब दोनों MMA में आए और हमारी टक्कर हो रही है।”

अपनी विरोधी की जबरदस्त काबिलियत के बावजूद ग्रॉन्जोन को भरोसा है कि उनका जूडो गेम मैच में हावी रहेगा। उन्हें लगता है कि सवाडा चौंक उठेंगी:

“उन्होंने मेरी जैसी ग्रैपलिंग क्षमता वाली फाइटर्स से फाइट नहीं की है। मुझे लगता है कि (MMA दिग्गज) खबीब नर्मागोमेदोव ने कहा था कि जूडो नंबर एक है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.