ONE Fight Night 27 के लिए 4 धमाकेदार MMA और मॉय थाई मैचों की घोषणा

Luke Lessei Eddie Abasolo ONE Fight Night 19 66 scaled

अगले साल ONE Championship के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट का मैच कार्ड काफी अच्छा रूप इख्तियार करता जा रहा है।

11 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev के लिए चार जोरदार मैचों का ऐलान किया गया है।

फेदरवेट मॉय थाई मैच में अमेरिकी फैन फेवरेट ल्यूक “द शेफ” लेसेई का सामना प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे प्रतिभाशाली एथलीट कोडी जेरोम से होगा।

ONE में तीन विस्फोटक मैचों में शामिल रह चुके 28 वर्षीय लेसेई ने खुद को अपने अपरंपरागत स्टाइल और मजबूती के चलते फैन फेवरेट बना लिया है।

“द शेफ” दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपना पहला फिनिश हासिल करना चाहेंगे, लेकिन कनाडा के जेरोम कठिन चुनौती साबित हो सकते हैं। Progressive Fight Academy के प्रतिनिधि Road to ONE टूर्नामेंट के विजेता, WBC मॉय थाई कनाडाई चैंपियन और खेल के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं।

इससे पहले रूसी फाइटर टिमोफी नास्तुकिन की टक्कर फेदरवेट MMA फाइट में ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे से होगी। नास्तुकिन एक पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और संगठन के सबसे सम्मानित फाइटर्स में से एक हैं।

34 वर्षीय रूसी फाइटर अपने करियर के सबसे बुरे दौर को पीछे छोड़ने के लिए ONE Fight Night 27 में उतरेंगे, लेकिन इस बार वो फेदरवेट डिविजन में कदम रखेंगे।

वहीं इक्वाडोर के कनार्टे की बात करें तो वो ONE में परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ आए थे, लेकिन उन्हें फेदरवेट MMA डिविजन के टॉप फाइटर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दोनों ही एथलीट्स के पास शानदार स्ट्राइकिंग है और नॉकआउट करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में फैंस को एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।

इसके अलावा अपराजित जापानी पावरहाउस चिहीरो सवाडा की टक्कर एक अहम विमेंस एटमवेट MMA मैच में चीनी स्टार मेंग बो से होगी।

26 वर्षीय सवाडा अभी तक बहुत शानदार नजर आई हैं। उन्होंने ONE में लगातार तीन जीत हासिल कर डिविजन में तीसरी रैंक हासिल कर ली है।

मेंग जैसी स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद वो खिताबी मैच के काफी करीब पहुंच सकती हैं।

वहीं Sunkin International Fight Club की एथलीट को 28 फाइट्स का अनुभव हैं। स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में दो साल बिताने के बाद वो अपने नेचुरल भार वर्ग में आकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी।

फ्लाइवेट MMA दिग्गज तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा स्ट्रॉवेट डिविजन में आकर उभरते हुए उज्बेकिस्तानी सनसनी सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव से भिड़ेंगे।

जापान के वाडा 2018 से ONE में फाइट कर रहे हैं और वो पिछले दो मुकाबलों को जीतने के बाद अगले साल में होने वाले ONE Fight Night 27 में उतरेंगे।

21 वर्षीय ज़किरोव की बात करें तो उनका ग्लोबल स्टेज पर सफर बेहतरीन रहा है और उन्होंने लगातार दो जीत हासिल की हैं। इसमें दो हाइलाइट-रील स्टॉपेज भी शामिल हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.