कांथाराज अगासा और टॉमी लेंगाकर ने ONE 160 में दर्ज की धमाकेदार जीत

Thales Nakassu and Kantharaj Agasa

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE Championship के ऐतिहासिक मार्शल आर्ट्स डबलहैडर की शुरुआत एक धमाकेदार MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट के साथ हुई।

शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित हुआ और शो की शुरुआत एक धमाकेदार नॉकआउट और 10 मिनट तक चले ग्रैपलिंग मैच के साथ हुई, जिसमें कई बार मैच फिनिश होते-होते बचा था।

यहां जानिए ONE 160 के शुरुआती दो मैचों में क्या-क्या हुआ।

टॉमी लेंगाकर ने रेनाटो कनूटो को रीमैच में हराया

टॉमी लेंगाकर और रेनाटो कनूटो दुनिया के 2 सबसे बेस्ट BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर्स में से हैं और उनका रीमैच बहुत जबरदस्त रहा। साल 2018 में लेंगाकर ने कनूटो पर सबमिशन से जीत हासिल कर इस प्रतिद्वंदिता में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

10 मिनट के लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के मैच के पहले हाफ में खतरनाक एक्शन देखा गया। कनूटो ने अटैकिंग रणनीति अपनाई, वहीं नॉर्वे के एथलीट ने शानदार डिफेंस करते हुए खुद को बचाए रखा।

मगर इस बीच जबरदस्त झड़प हुई, जिसके दौरान लेंगाकर ने बैक कंट्रोल हासिल किया और उसके बाद पूरी फाइट को डोमिनेट किया।

माइकल शिवेलो ने उन्हें “द वाइकिंग ऑफ ब्राजीलीयन जिउ-जित्सु” की संज्ञा दी। उन्होंने कनूटो को सबमिशन से हराने का हर संभव प्रयास किया और जब फाइट को फिनिश होने में 30 सेकंड बाकी थे, तभी उन्होंने माउंट पोजिशन में रहते आर्म-ट्रायंगल लगाया। मगर अंत में उन्हें जजों के स्कोरकार्ड से आई जीत से संतोष करना पड़ा और कनूटो के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-0 की बढ़त भी बनाई।

कांथाराज अगासा ने पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीता मैच

कांथाराज “कन्नाडिगा” अगासा लंबाई में छोटे हैं, लेकिन उन्होंने शानदार डिफेंस दिखाया और अपने खतरनाक बॉक्सिंग गेम की मदद से थालेस “द लॉयन डॉग” नकासू को उनके डेब्यू मैच में मात दी।

भारतीय एथलीट ने शुरुआत से अपने विरोधी के स्टैंड-अप गेम की कड़ी परीक्षा लेनी शुरू की। उन्होंने दमदार स्ट्राइक्स लगाईं और इस बेंटमवेट MMA फाइट की शुरुआत में बहुत खतरनाक लो किक भी लगाई।

नकासू ने सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर करते हुए मैच का रुख अपने पाले में लाने की कोशिश की, लेकिन अगासा ने जल्दी ही स्टैंड-अप गेम में वापसी की।

जब फाइट स्टैंड-अप गेम में वापस आई, तब “द लॉयन डॉग” ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन यही आक्रामक रवैया उनकी हार का कारण बना।

अगासा ने नकासू के राइट हैंड से बचते हुए बॉडी पर लेफ्ट हुक लगाया, वहीं एक राइट हैंड उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ। रेफरी ने पहले राउंड में 2 मिनट 55 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति का ऐलान किया, जिससे “कन्नाडिगा का रिकॉर्ड अब 12-3 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.