किआनू सूबा ने अमीर खान को फिनिश करने का दावा किया –’मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं’

Keanu Subba James Yang ONE156 1920X1280 39 768x512

मलेशियाई स्टार किआनू सूबा शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II में अपने करियर की सबसे बड़ी MMA फाइट का इंतज़ार कर रहे हैं और उससे पहला उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

उस इवेंट में उनकी भिड़ंत पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और #5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर अमीर खान से होगी और उन्होंने इस फाइट में बड़ी जीत का दावा किया है।

खान ने चाहे ज्यादा उपलब्धियां प्राप्त की हों, रैंकिंग्स के टॉप-5 में शामिल हों और अपने देश में परफॉर्म कर रहे होंगे। इसके बावजूद सूबा मानते हैं कि उनका स्किल सेट और ग्रैपलिंग गेम उन्हें नॉकआउट आर्टिस्ट पर जीत दिलाएगा।

मलेशियाई स्टार ने कहा:

“मेरा मानना है कि वो बहुत आम हैं और वो जिस तरह से ग्राउंड गेम खेलते हैं, वो एक आयामी नजर आता है। मुझे गलत मत समझिएगा, लेकिन खान केवल स्टैंड-अप स्किल्स के मामले में एक बेहतरीन फाइटर हैं।

“अगर आप उन्हें अपने हिसाब से फाइट करने का मौका देंगे तो जरूर आखिरी राउंड से पहले फिनिश हो जाएंगे। इसलिए मुझे उनकी कमजोरियां ढूंढनी थीं। अपनी रणनीति पर अमल करते हुए मैं उन्हें उनकी कमजोरियों से वाकिफ कराने वाला हूं।”

सूबा इससे पहले ONE 156: Eersel vs. Sadikovic में डिमिट्रियस जॉनसन के शिष्य जेम्स यांग को हरा चुके हैं। वो मानते हैं कि उन्हें खान के साथ स्ट्राइकिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है , लेकिन वो ग्राउंड गेम में बेहतर होने का दावा कर रहे हैं।

मलेशियाई स्टार अपने प्रोफेशनल करियर में 8 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 4 सबमिशन और 3 ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के जरिए आई हैं। 28 वर्षीय स्टार एक बार फिर यादगार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहते हैं, लेकिन इस बार वो सब्र से काम लेना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मुझे अपने स्टैंड-अप के साथ ग्राउंड गेम पर भी भरोसा है। अमीर को काफी अनुभव प्राप्त है और परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना जानते हैं। अगर मुझे उनकी कमजोरी का फायदा उठाना है तो मुझे सब्र से काम लेकर अपने गेम प्लान को अमल में लाना होगा।

“मैं उनके जैसे अनुभवी फाइटर के खिलाफ जल्दबाज़ी नहीं कर सकता क्योंकि वो क्षण भर में मैच का रुख अपनी ओर ला सकते हैं। मैं उन्हें फिनिश कर 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीतना चाहता हूं, लेकिन मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। मैं सब्र से काम लेकर जीत की ओर अग्रसर होना चाहता हूं, लेकिन उन्हें फिनिश भी करना चाहूंगा।”

किआनू सूबा बहुत कम समय में अमीर खान को फिनिश करना चाहते हैं

अमीर खान ONE Championship के सबसे खतरनाक MMA स्ट्राइकर्स में से एक हैं और उनका नाम प्रोमोशन की रिकॉर्ड बुक्स में भी शामिल है।

खान प्रोमोशन में सबसे ज्यादा जीत (14), सबसे ज्यादा फिनिश (11) करने के मामले में दूसरे और सबसे ज्यादा नॉकआउट (9) के मामले में भी दूसरे स्थान पर हैं। वो पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और फेदरवेट डिविजन में भी सफलता प्राप्त की, जहां ONE X में उन्होंने रयोगो टाकाहाशी पर जीत प्राप्त की थी।

खान की उपलब्धियों और मोमेंटम को देखते हुए भी किआनू सूबा अपने विरोधी को जल्द फिनिश करने की उम्मीद जता रहे हैं।

सूबा सोचते हैं कि वो खान को उन्हीं के गेम में पस्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं उन्हें केवल टेकडाउन करते हुए ही नहीं बल्कि दमदार पंच लगाकर स्ट्राइकिंग में भी उन्हें मात दे सकता हूं। वहीं अगर मैं उन्हें ग्राउंड गेम में ला पाया तो फाइट बहुत जल्दी फिनिश हो जाएगी। मैं उन्हें पहले राउंड में फिनिश करना चाहता हूं और जरूर नॉकआउट कर सकता हूं।”

सूबा और खान ने करीब एक ही समय पर ONE को जॉइन किया था और कुछ ही सालों में बड़े स्टार्स बनकर उभरे।

दोनों एक-दूसरे के गेम से वाकिफ हैं, इसलिए मलेशियाई एथलीट मानते थे कि एक समय पर उनका सामना अमीर खान से जरूर होगा। हालांकि इस मैच को बुक होने में काफी समय लगा, लेकिन सूबा मानते हैं कि 26 अगस्त को उनका गेम उन्हें बड़ी जीत दिलाने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं हमेशा से जानता था कि एक दिन मेरी अमीर खान से भिड़ंत जरूर होगी। मेरी इच्छा थी कि ये मुकाबला कुछ समय पहले होना चाहिए था, लेकिन अभी भी इस फाइट के बुक होने से मैं उतना ही उत्साहित हूं। उनका फिनिशिंग रेट बहुत अच्छा है, वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर चुके हैं, इसलिए पहले की तुलना में अब उन्हें हराने से मुझे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि पहले वो ज्यादा बड़े स्टार नहीं थे।”

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47