5 बड़ी बातें जो हमें ONE 156: Eersel Vs. Sadikovic इवेंट से पता चलीं

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 62 768x512

शुक्रवार, 22 अप्रैल को ONE 156: Eersel vs. Sadikovic में फैंस को जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 4 अलग-अलग खेलों की 15 फाइट्स हुईं, जिनमें नॉकआउट्स, सबमिशन और दुनिया के बेस्ट एथलीट्स के बीच धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले।

इवेंट शुरू से लेकर अंत तक दिलचस्प बना रहा, जिसमें 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुए और अन्य मुकाबलों में नए कंटेंडर्स उभर कर सामने आए।

यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में जो हमें ONE 156 से पता चली हैं।

#1 इरसल दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स की फेहरिस्त में शामिल होने के हकदार

मेन इवेंट में रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल और आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच के बीच ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुकाबला हुआ, जो 5 राउंड्स तक चला।

दूसरे राउंड में सादिकोविच ने फ्लाइंग नी लगाकर डिफेंडिंग चैंपियन को नॉकडाउन कर दिया था और लोगों ने पहली बार इरसल को ऐसी स्थिति में देखा था।

मगर वर्ल्ड चैंपियन ने बाद में लय प्राप्त करने के बाद अगले राउंड्स में अपने ट्रेडमार्क कार्डियो और फ्रंट-फुट अटैकिंग स्टाइल की मदद से वापसी की। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत “द इम्मोर्टल” ने कड़ा संघर्ष करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

इरसल ने लगातार चौथी बार अपने टाइटल को डिफेंड किया, ये उनकी लगातार 19वीं जीत रही और खुद को दुनिया के बेस्ट लाइटवेट किकबॉक्सर के रूप में भी स्थापित किया है। इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

Sityodtong Amsterdam टीम के एथलीट ने अपनी शानदार तकनीक और आक्रामक स्टाइल की मदद अभी तक अपने सभी विरोधियों को हराया है और इस जीत के बाद इरसल ने ये भी दिखाया कि वो मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में इससे ज्यादा सम्मान के हकदार हैं।

#2 संडेल के करियर की धमाकेदार शुरुआत

स्मिला “द हरिकेन” संडेल अभी केवल 17 साल की हैं और फाइटिंग के दौरान वो बहुत खतरनाक रूप धारण कर लेती हैं, जिन्हें अपनी विरोधियों को खूब क्षति पहुंचाना पसंद है।

बीते शुक्रवार जैकी बुंटान को हराकर संडेल सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं। 5 राउंड्स तक चले मुकाबले में उन्होंने अपनी स्किल्स और चतुराई भरे अटैक्स से सभी को प्रभावित किया।

“द हरिकेन” का स्टाइल उनकी अगली चैलेंजर्स के लिए बड़ा खतरा साबित होने वाला है। वो छोटी सी उम्र में खेल के टॉप पर पहुंच गई हैं और अभी भी अन्य बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद कर रही हैं।

समय के साथ संडेल ना केवल एक एथलीट बल्कि एक इंसान के तौर पर भी अच्छा अनुभव प्राप्त करेंगी। उन्हें पता चल सकेगा कि अपने टैलेंट का इस्तेमाल कैसे करना है।

17 वर्षीय संडेल ONE के इतिहास की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं और ये तो केवल उनके शानदार सफर की शुरुआत है।

#3 आखिरकार तय हुआ ब्रूक्स vs. पैचीओ

जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने ONE के साथ डील साइन करने के बाद स्पष्ट कर दिया था कि वो ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को चैलेंज करना चाहते हैं।

ONE 156 में अमेरिकी एथलीट ने #1 रैंक के कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने को पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक से सबमिट कर अपने शानदार सफर को आगे बढ़ाया। इस जीत के तुरंत बाद ब्रूक्स ने कैमरे में देखकर पैचीओ को चुनौती दी।

अभी तक “द मंकी गॉड” अपनी बातों पर खरे उतरे हैं, ONE में उनका रिकॉर्ड 3-0 का है और उनकी तीनों जीत टॉप-5 स्ट्रॉवेट फाइटर्स के खिलाफ आई हैं और अब उन्हें चैंपियन के खिलाफ बाउट का इंतज़ार है।

कभी ना कभी इस मैच का होना तय था और अब ये 2022 के सबसे धमाकेदार मुकाबलों में से एक बन सकता है। दोनों के बीच अभी तक जुबानी जंग और उनके स्किल सेट को देखते हुए ये मुकाबला बहुत यादगार साबित होगा।

#4 हैरिसन-मुआंगथाई बाउट को सालों तक याद रखा जाएगा

4-औंस के ग्लव्स से फाइट कर ONE के मॉय थाई एथलीट्स ने फैंस को कई यादगार कॉन्टेस्ट्स दिए हैं, मगर लियाम “हिटमैन” हैरिसन और “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके.साइन्चाई के मैच के धमाकेदार एक्शन के लिए शायद कोई तैयार नहीं था।

पहले राउंड में मुआंगथाई ने हेड किक लगाकर और बाद में स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर नॉकडाउन किया।

36 वर्षीय ब्रिटिश लैजेंड की हार तय नजर आने लगी थी, लेकिन मैच का पासा अभी पलटने वाला था। इस बीच हैरिसन ने “एल्बो ज़ोम्बी” के मूव को राइट हैंड से काउंटर किया, जिसने थाई एथलीट को झकझोर दिया था।

इस बीच “हिटमैन” ने 3 शानदार नॉकडाउन स्कोर करते हुए इस एक्शन से भरपूर मुकाबले को तकनीकी नॉकआउट से जीता।

3 मिनट के अंदर कुल 5 नॉकडाउन देखे गए इसलिए हैरिसन vs. मुआंगथाई मुकाबले को मार्शल आर्ट्स इतिहास की सबसे यादगार फाइट्स में जगह दी जाएगी। इस फाइट ने दिखा दिया है कि जब मॉय थाई एथलीट्स MMA ग्लव्स पहनकर फाइट कर रहे हों तो पलक झपकते ही फैंस किसी बड़े मोमेंट को मिस कर सकते हैं।

#5 मेक्सेन vs. टॉड मुकाबला अधिक दूर नहीं

अनीसा “C18” मेक्सेन ने दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया की सबसे बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड विमेंस स्ट्राइकर कहा जाता है।

फ्रेंच-अल्जीरियाई सुपरस्टार ने 3 राउंड्स तक मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट को डोमिनेट किया, जिसके बाद उन्होंने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड को चुनौती दी।

“JT” और “C18” का मुकाबला किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा। दोनों एथलीट्स की तकनीक शानदार है, दोनों ताकतवर और चतुराई से काम लेती हैं। इसलिए एटमवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट के लिए उनकी भिड़ंत ऐतिहासिक साबित हो सकती है।

मेक्सेन ने टॉड को चैलेंज करने के अपने इरादों को स्पष्ट कर दिया है, फिर चाहे वो किकबॉक्सिंग में हो या मॉय थाई में। रूमेट के खिलाफ एकतरफा जीत के बाद उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट से दूर नहीं रखा जा सकता।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)