लियाम हैरिसन द्वारा ONE Fight Night 34 का प्रीव्यू: इरसल Vs. जार्विस मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट का विश्लेषण

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 60 768x512

ब्रिटिश मॉय थाई लैजेंड लियाम “हिटमैन” हैरिसन अपने हमवतन स्ट्राइकर को रिंग में जलवा बिखेरते और खेल के सबसे बड़े ईनाम के लिए फाइट करते देखने के लिए उत्साहित हैं।

जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को ONE Fight Night 34 के मेन इवेंट में टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। इसका लाइव प्रसारण शनिवार, 2 अगस्त को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

हैरिसन, जार्विस के फाइटिंग स्टाइल और खेल के प्रति उनके रवैये से काफी प्रभावित हैं।

इंग्लिश नॉकआउट आर्टिस्ट लगातार चार मैचों को जीतने के बाद ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में उतरेंगे और “हिटमैन” को लगता है कि उनके हमवतन एथलीट के ऑलराउंड खेल में कुछ खास बात है।

हैरिसन ने कहा:

“कोई खास चीज नहीं है जो अलग से दिखती हो। वो बस सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छे हैं। वो दृढ़ संकल्पित और सख्त हैं और वो फंसने से डरते नहीं हैं। वो कोई बहुत बड़े पावर पंचर नहीं हैं, लेकिन उनके पंच दमदार हैं।”

जार्विस ने कड़ी मेहनत के दम पर खिताब का मौका हासिल किया है।

पहले उन्होंने ONE Friday Fights में लगातार तीन जीत हासिल कीं, जिसमें नवंबर 2024 में रंगरावी सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ आया नॉकआउट शामिल है, जिसके दम पर उन्होंने ONE Championship के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

“जी-यूनिट” ने उसके बाद अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में दो बार के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मोहचिने चाफी को अप्रैल 2025 में सर्वसम्मत निर्णय से हराया। इस जीत के दम पर उनका रिकॉर्ड 27-4 हुआ और उन्हें ONE वर्ल्ड मैच हासिल किया।

हैरिसन को लगता है कि जार्विस की हर फाइट पहले से बड़ी होती गई और उन्होंने हर मौके पर खुद को साबित किया। 39 वर्षीय लैजेंड को एक भूखे फाइटर नजर आ रहे हैं, जो खेल की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए तैयार हैं।

हैरिसन ने कहा:

“वो बड़े नामों के खिलाफ जाना चाहते हैं इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं। वही तो हम देखना चाहते हैं। उन्हें अपने काम से मतलब है और बक-बक नहीं करते।”

हैरिसन ने वर्ल्ड टाइटल फाइट का विश्लेषण किया

एक तरफ लियाम हैरिसन, जॉर्ज जार्विस को ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल के खिताब के लिए चुनौती देते देख खुश हैं, लेकिन उन्होंने माना कि ये मैच बहुत ही मुश्किल होने वाला है।

ब्रिटिश दिग्गज ने कहा:

“ये मुश्किल है क्योंकि मैं 4-औंस के ग्लव्स में रेगिअन इरसल को किसी को हराते हुए नहीं देखता। वो भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दोनों स्टाइल में फाइट कर सकते हैं और पंच, नी, और एल्बो मार सकते हैं। मैं रेगिअन का दोस्त हूं, लेकिन मैं जॉर्ज को एक ब्रिटिश साथी के रूप में अच्छा करते देखना चाहूंगा। तो मैं वास्तव में इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता।”

इरसल ने खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक साबित किया है। डच-सूरीनामी सुपरस्टार का करियर रिकॉर्ड 62-5 का है और अपने प्रोफेशनल करियर में कभी नॉकआउट नहीं हुए हैं।

हालांकि, हैरिसन को उनके खेल में हाल-फिलहाल में कुछ कमियां नजर आई हैं।

“हिटमैन” ने कहा:

“[जार्विस] को रेगिअन को बैक फुट पर लाना होगा जैसे सिंसामट ने किया था। उनकी टांगों, शरीर को किक करना होगा, उन्हें पंच मारने से रोकना होगा और उनके पंच का मुकाबला करने के लिए एल्बो का इस्तेमाल करना होगा। लेकिन आप इरसल को कभी खारिज नहीं कर सकते। उन्होंने सिंसामट के खिलाफ हर एक राउंड हारा था, जब तक कि वो बॉडी पंच नहीं मारा।”

ये जार्विस के लिए बहुत ही बड़ा और सुनहरा मौका है क्योंकि इरसल उच्च दर्जे के स्ट्राइकर हैं।

हैरिसन का मानना है कि ये वो पल है, जिससे साबित हो जाएगा कि जार्विस में टॉप स्ट्राइकर्स के रूप में जगह बनाने का माद्दा है या नहीं।

लैजेंड ने कहा:

“जार्विस को उन्हें बैक फुट पर रख बेअसर करना होगा, लेकिन पांच राउंड्स तक ये कोई आसान काम नहीं है। ये जॉर्ज पर निर्भर है कि वो साबित करे कि वो उस स्तर पर हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक इरसल के एलीट स्तर के किसी फाइटर को हराया है, लेकिन मैं जानता हूं कि वो साबित करना चाहते हैं कि वो कर सकते हैं। जब भी उनकी परीक्षा हुई है, उन्होंने काम संभाला है। ये वो समय है जब वो साबित कर सकते हैं कि वो वर्ल्ड से एलीट तक जा सकते हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4