ONE Fight Night 38 में लियाम हैरिसन वापसी कर किकबॉक्सिंग मैच में शिंजी सुज़ुकी का सामना करेंगे

photo output 19 scaled

ONE Fight Night 38 के लिए ब्रिटिश मॉय थाई लैजेंड लियाम “हिटमैन” हैरिसन और जापानी स्ट्राइकर शिंजी सुज़ुकी के बीच बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

तीन राउंड के इस मुकाबले का आयोजन शनिवार, 6 दिसंबर को किया जाएगा और दोनों ही स्टार्स पहली बार दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में किकबॉक्सिंग फाइट करते दिखेंगे।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हैरिसन ने अपने आखिरी मैच में साल 2024 में सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग का सामना किया, लेकिन उन्हें हार मिली।

उसके बाद हैरिसन ने अपने ग्लव्स सर्कल के बीच में रखकर 24 साल लंबे प्रोफेशनल करियर के अंत का इशारा किया।

लेकिन हैरिसन खुद को ज्यादा दिनों तक एक्शन से दूर नहीं रख पाए और उन्होंने इस साल Hitman Fight League 7 के मेन इवेंट में इसाक अराया का सामना किया।

उन्होंने तीसरे राउंड में जीत दर्ज करते हुए अपने रिकॉर्ड को 92-26 कर दिया। अब वो एक बार फिर से लंबे अंतराल के बाद ग्लोबल स्टेज पर दस्तक दे रहे हैं।

हालांकि, अप्रैल 2022 में “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई के खिलाफ जबरदस्त वापसी वाली जीत के लिए मशहूर दिग्गज को रोकने के लिए सुज़ुकी पूरी ताकत लगा देंगे।

सुज़ुकी 2022 Road to ONE: Japan टूर्नामेंट के विजेता हैं और तीन प्रमोशनल मैचों में दो हार झेलने के बाद अपने करियर को पटरी पर लाना चाहेंगे।

Shinji Suzuki Han Zi Hao ONE 166 57

सितंबर 2023 में सुआब्लैक टोर प्रान49 के खिलाफ नॉकआउट हार झेलने के बाद Fujimakick Muay Thai Gym के प्रतिनिधि ने मार्च 2024 में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ के खिलाफ जीत दर्ज की।

फिर इस साल फरवरी में हुए ONE 171: Qatar में उनकी टक्कर जेक “द वन” पीकॉक से हुई और उन्हें हार झेलनी पड़ी।

अब हैरिसन और सुज़ुकी दोनों ही जीत के लिए उतावले हैं और ऐसे में 6 दिसंबर को एक यादगार मैच देखने को मिलेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty