लियाम हैरिसन ने निको कैरिलो और जोनाथन हैगर्टी पर चर्चा की, ONE Championship के यूके इवेंट की भी आस लगाई

Liam Harrison Seksan Or Kwanmuang ONE 168 34

मशहूर ब्रिटिश मॉय थाई लैजेंड लियाम “हिटमैन” हैरिसन ने यूनाइटेड किंगडम के दो सबसे बड़े स्ट्राइकिंग स्टार्स, निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो और मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के संभावित मैच पर अपने विचार साझा किए।

Hitman Fight League के फाउंडर ने हाल ही में यूके के अंदर Road to ONE टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया।

कैरिलो एक पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और हाल ही में फेदरवेट डिविजन में आए हैं।

हैरिसन ने onefc.com से बात करते हुए बताया कि दोनों फाइटर्स के शारीरिक रूप में अब बड़ा अंतर आ गया है और इसने इनके ड्रीम मैच की संभावना को खत्म कर दिया है:

“मैं इस बारे में नहीं सोच रहा। निको अब साइज़ में जोनाथन हैगर्टी से दोगुने हैं और वो फेदरवेट डिविजन में आ गए हैं। आपने देखा कि वो सिटीचाई के खिलाफ मैच में कैसे दिख रहे थे? कमाल।”

यकीनन, स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट ने फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में कदम रख अप्रैल में हुए ONE Fight Night 30 में थाई दिग्गज सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को शानदार अंदाज में शिकस्त दी।

वहीं हैगर्टी पूर्व फ्लाइेट चैंपियन रहे हैं और अब वो बेंटमवेट डिविजन में मुकाबले करते हैं, जहां एक चैंपियन भी हैं।

हैरिसन की मानें तो साइज अंतर अब बहुत अधिक हो गया है:

“[कैरिलो] किसी एनिमल की तरह सिटीचाई के साथ मैच में लगे थे। मैं देखना चाहता हूं कि वो आगे क्या करते हैं। जोन बेंटमवेट डिविजन के लिए हैं। मुझे लगता है कि अब ये मैच नहीं होगा।”

दोनों यूके के सुपरस्टार्स की टक्कर की फैंस द्वारा चर्चा के बीच हैरिसन का मानना है कि वो अपने-अपने डिविजन में आगे बढ़ते रहेंगे।

कैरिलो फिलहाल फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में चार रैंक के कंटेंडर हैं और खिताब की तरफ बढ़ने के लिए भूखे हैं। हैगर्टी की बात करें तो उनके पास बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स की कोई कमी नहीं है।

“हिटमैन” ने कहा:

“मुझे लगता है कि वे दोनों अपने-अपने डिविजन में कमाल करेंगे।”

हैरिसन का मानना है कि यूके में ONE Championship का इवेंट शानदार होगा

भले ही निको कैरिलो बनाम जोनाथन हैगर्टी मुकाबला ना बन पाए, लेकिन लियाम हैरिसन अपने करियर को अंजाम तक पहुंचाने से पहले यूनाइटेड किंगडम में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के इवेंट को होता देखना चाहते हैं।

कैरिलो और हैगर्टी के अलावा यूके के टॉप स्टार्स जैसे जॉर्ज जार्विस, फ्रेडी हैगर्टी और ओटिस वाघोर्न अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

हैरिसन को पूरा भरोसा है कि इस तरह के टैलेंट के दम पर संगठन द्वारा बेहतरीन यूके कार्ड का आयोजन किया जा सकता है:

“मुझे नहीं पता कि ये कैसे काम करता है, लेकिन उनके पास जोनाथन हैगर्टी बनाम निको कैरिलो का शानदार मौका था, जो नहीं हो पाया। उस मैच के बिना भी शानदार कार्ड हो सकता है।”

इससे कहीं बढ़कर हैरिसन खुद उस कार्ड में शामिल होना चाहते हैं।

अपने लंबे और सम्मानित करियर के अंत की दहलीज पर खड़े दिग्गज को उम्मीद है कि ONE द्वारा जल्द ही यूके में इवेंट का आयोजन किया जाएगा:

“मैं फाइट कर सकता हूं, हैगर्टी भाई फाइट कर सकते हैं और निको भी। इसके अलावा जॉर्ज जार्विस और लियाम नोलन भी। टैलेंट की कोई कमी नहीं है। मुझे नहीं पता कि ऐसा करने में कितना समय लगता है। लेकिन उम्मीद है कि ये मेरे रिटायर होने से पहले हो।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.