रेगिअन इरसल ने कठिन वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के साथ भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया

Regian Eersel Arian Sadikovic ONE156 1920X1280 102 768x512

हाल ही के मुकाबले में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को अपने बारे में काफी कुछ पता चला, जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों में तगड़े विरोधी का सामना करने की उनकी क्षमता भी शामिल है।

पिछले शुक्रवार को ONE 156 के मेन इवेंट के दूसरे राउंड में डच-सुरीनामी सुपरस्टार को नॉकडाउन झेलना पड़ा था, लेकिन इससे उबरते हुए चैलेंजर आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच के खिलाफ अपना वर्ल्ड टाइटल चौथी बार बचाने में वो कामयाब रहे।

“द इम्मोर्टल” ने जर्मन पावरहाउस के खिलाफ अपनी गजब की स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन किया और तगड़ा मुकाबला करने और बीच में मिले झटके से उबरने के बाद उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया:

“मेरी समझ से ये काफी करीबी मुकाबला था और ONE Championship में ये मेरी सबसे तगड़ी फाइट थी।

“मुझे मुकाबले में मजा आया। ये बाकी मुकाबलों की तरह नहीं था, लेकिन मैं एक फाइटर हूं और मुझे अच्छी फाइट पसंद हैं। मुझे लगता है कि मैंने भी दर्शकों के सामने अच्छी फाइट का प्रदर्शन किया और इसलिए मुझे इसमें काफी मजा आया।”

नॉकडाउन इरसल के लिए कठिन परीक्षा थी, जिसे स्वीकारते हुए वो मानते हैं कि सादिकोविच ने उन्हें मुकाबले में जल्द ही फंसा लिया था।

लेकिन जैसे ही उन्होंने पैर जमाए तो 29 साल के डिविजनल किंग ने अपने विरोधी पर फ्लाइंग नीज़, स्विच किक्स और कई तरह के बॉक्सिंग काम्बिनेशंस की बरसात कर दी। साथ ही अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए विरोधी की ताकत को बेअसर कर दिया।

प्रभावशाली रिकवरी के साथ “द इम्मोर्टल” ने अपने ONE Championship रिकॉर्ड को सुधारते हुए 7-0 कर लिया और कुल मिलकर लगातार 19वीं जीत हासिल कर ली। इस तरह से पिछले 6 साल से उन्होंने हार का स्वाद नहीं चखा है।

इरसल ने बताया:

“सबसे बड़ा सबक जो मैंने सीखा है, वो ये कि मेरी समझ से मुझे और ज्यादा तेज-तर्रार बनना होगा। वो मुझसे बात कर रहे थे, जिससे मेरा ध्यान थोड़ा सा भटक गया था। जब आप मुकाबला करते हैं तो आप पंच मारते हैं, जबकि वो मुझसे ‘कम ऑन, कम ऑन’ कह रहे थे। फिर मैं भी उनका जवाब देने लगा तो मुझे लगा कि मैं इस गेम में वापस आ चुका हूं। मुझे लगा कि ये मेरे लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ, लेकिन इससे मुझे सबक मिला।

“मुझे इस मुकाबले में काफी मजा आया क्योंकि ये मेरे लिए एक चुनौती था। इसमें मुझे ONE Championship के पहले 8-काउंट का सामना करना पड़ा। ये मेरे लिए एक सबक था। हर मुकाबला मेरे लिए एक सबक होता है और मुझे लगता है कि हर फाइट के बाद मैं और बेहतर होता जा रहा हूं। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा।”

रेगिअन इरसल मॉय थाई व स्पेशल रूल्स बाउट के लिए हैं तैयार

हालांकि, आरियन सादिकोविच से उनके रीमैच की अटकले अभी शांत नहीं हुई हैं, लेकिन रेगिअन इरसल अपनी गति बदलने के इच्छुक भी लग रहे हैं।

जब से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दिग्गज डिमिट्रियस जॉनसन ने मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन को ONE X में हराया है, तब से दूसरे एथलीट्स ने भी अलग तरह के रूलसेट में मुकाबला करने की इच्छा जाहिर की है।

ऐसे में “द इम्मोर्टल” को भी उन एथलीट्स में शामिल किया जा सकता है, जो इसमें हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। फिर चाहे वो MMA हो या उससे छोटे 4-औंस वाले ग्लव्स में मॉय थाई।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि हां, (मैं मिक्स्ड रूल्स के तहत फाइट करने के लिए तैयार हूं) और अगर मुझे मॉय थाई में मुकाबला करने का मौका मिला तो इस मौके को मैं क्यों नहीं भुनाना चाहूंगा।?”

भले ही कोई स्पोर्ट्स हो, लेकिन इरसल के पास विकल्पों की कमी नहीं है।

रातों-रात मॉय थाई सनसनी बने सिंसामट क्लिनमी ONE X में नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन को नॉकआउट करके अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर चुके हैं।

वहीं, दिग्गज इटालियन-अर्मेनियाई किकबॉक्सर जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ फेदरवेट मुकाबला भी संभावित सूची में शामिल है।

इसके साथ ही ONE Championship में कई तरह के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स हैं, जो अपनी काबिलियत को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर के सामने आजमाना चाहेंगे।

भले ही भविष्य में कुछ भी हो, लेकिन “द इम्मोर्टल” इन सबके लिए तैयार हैं। खासकर तब, अगर कोई भी चुनौती उनके ताज के लिए आती है।

उन्होंने बताया:

“मैं अपने खिताब का बचाव करना चाहता हूं और फिलहाल तो मेरा पूरा ध्यान इसी पर लगा है। मैं अभी डिविजन की ओर नहीं देख रहा हूं। मैं केवल अपने ऊपर ध्यान लगा रहा हूं। ऐसे में अगर मेरे पास किसी का नाम आता है तो मैं उस विरोधी पर ध्यान दूंगा इसलिए इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे सामने चाहे कोई भी आए, मैं तैयार हूं।

“मुझे ONE Championship में घर जैसा महसूस होता है। मैं यहां पर इतिहास रच रहा हूं। मैं पिछले छह साल से और 19 मुकाबलों में अपराजय रहा हूं। ऐसे में मुझे लगता है कि इसे मैं जितना लंबे समय तक हो सके, जारी रखना चाहूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400