किआनू सूबा को जेम्स यांग पर आसान जीत की उम्मीद – ‘मैं उन्हें हर क्षेत्र में फिनिश कर सकता हूं’

Keanu Subba

किआनू सूबा ONE Championship के फेदरवेट डिविजन के सबसे टैलेंटेड एथलीट्स में से एक हैं और प्रोमोशन के अगले इवेंट में एक बार फिर अपने टैलेंट से फैंस को प्रभावित करना चाहेंगे।

शुक्रवार, 22 अप्रैल को होने वाले इवेंट ONE: Eersel vs. Sadikovic में उभरते हुए मलेशियाई स्टार का सामना डिमिट्रियस जॉनसन के अपराजित शिष्य जेम्स यांग से होगा और वो जीत प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सूबा मानते हैं कि हर क्षेत्र में वो अपने विरोधी से बेहतर हैं।

“मेरा मानना है कि मैं उनसे ग्रैपलिंग ही नहीं बल्कि स्ट्राइकिंग में भी बेहतर हूं। जाहिर तौर पर, अनुभव का मुझे फायदा मिलने वाला है और मैं स्किल्स का मिश्रण करने में उनसे बेहतर हूं। सीधे तौर पर कहूं तो मैं उनसे हर क्षेत्र में बेहतर हूं।”

“मैं उन्हें स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में भी फिनिश कर सकता हूं। अगर फाइट ग्राउंड पर गई तो मैं जरूर उन्हें फिनिश करूंगा।”

किआनू सूबा ने onefc.com से कहा

सूबा ने अभी तक अपने सभी मैचों को सबमिशन या नॉकआउट से जीता है। वहीं ONE Championship में उनकी सभी फाइट पहले राउंड में समाप्त हुई हैं।

यही रिकॉर्ड बता देता है कि मलेशिया के उभरते हुए स्टार कितनी जल्दी अपने विरोधी के गेम प्लान को पढ़ लेते हैं और मौका मिलते ही फाइट को फिनिश भी करते हैं।

अगर यांग के खिलाफ फाइट में चीज़ें उनके पक्ष में नहीं हुईं तो सूबा किसी भी तरह जजों को प्रभावित कर स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाना चाहेंगे।

“मैं खुद को फिनिशर मानता हूं। मैं मैच को किसी भी क्षण फिनिश कर सकता हूं। अगर मुझे फिनिश नहीं मिला तो मुझे केवल बढ़त बनाए रखने के लिए अपना बेस्ट देना होगा। मेरा काम सर्कल में उतरने के बाद केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।”

किआनू सूबा ने onefc.com से कहा

यांग को हरा पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

32 वर्षीय स्टार ने ONE: REVOLUTION में अपने प्रोफेशनल MMA डेब्यू मैच में फिलीपीनो एथलीट रोल रोसौरो को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

वो AMC Pankration में 12 बार के फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉनसन के साथ ट्रेनिंग करते हैं, लेकिन सूबा को इसका कोई डर नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि मलेशियाई स्टार जानते हैं कि सर्कल में उनके साथ केवल यांग मौजूद होंगे।

“वो दुनिया के बेस्ट एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं और उनके साथी सबसे बेस्ट हैं और इस खेल के बारे में काफी कुछ जानते हैं। मगर सर्कल में मेरा सामना केवल जेम्स यांग से होगा, डिमिट्रियस जॉनसन से नहीं।”

किआनू सूबा ने onefc.com से कहा

जेम्स यांग को हराकर जीत की लय वापस हासिल करना चाहते हैं किआनू सूबा

किआनू सूबा पिछले मैच की हार को भुलाते हुए इस बार एक यादगार जीत दर्ज करना चाहते हैं।

अक्टूबर 2020 में ONE: REIGN OF DYNASTIES II में उनकी भिड़ंत टांग काई से हुई, जो इस समय #1 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर हैं। उस बाउट में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट ने मैच का कंट्रोल अपने हाथ में रखते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

मई 2019 में रयोगो टाकाहाशी के खिलाफ फाइट में उनकी पैर की हड्डी टूट गई थी और वापसी के बाद काई उनके पहले प्रतिद्वंदी बने।

चाहे मलेशियाई एथलीट को टांग के खिलाफ मैच में पैर में चोट आई हो, लेकिन दर्द से जूझते हुए भी उन्होंने अगले 10 मिनट तक फाइट करनी जारी रखी थी।

सूबा भविष्य में चीनी सुपरस्टार से अपनी हार का हिसाब बराबर जरूर करना चाहेंगे।

मगर फिलहाल के लिए उनका ध्यान केवल जेम्स यांग के खिलाफ मैच पर है, जिससे वो टांग के खिलाफ आई हार को फैंस के दिमाग से मिटा सकें।

“मैं पिछले मैच के प्रदर्शन से खुश नहीं था। वो मेरे सबसे बेकार मुकाबलों में से एक रहा और उसे मैंने बार-बार देखा।

“उस मुकाबले की हार मुझे अगले मैच में अपना बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मैं सर्कल में जाकर फाइट को इंजॉय करना चाहता हूं, लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढूंगा और देखते हैं उसके बाद क्या होता है।”

किआनू सूबा ने onefc.com से कहा

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)