ONE: REIGN OF DYNASTIES II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Zhang Chenglong DC 9299 768x512

शुक्रवार को सिंगापुर में वापसी कर ONE: REIGN OF DYNASTIES के सफल आयोजन के बाद ONE Championship एक और बेहतरीन शो के लिए तैयार है।

अगले शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: REIGN OF DYNASTIES II का प्रसारण किया जाएगा, जिसे “द लॉयन सिटी” में पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया गया है।

छह बाउट वाले कार्ड के हर मैच में एक-एक चीनी एथलीट हिस्सा ले रहा है, जो अपने-अपने मुकाबलों को जीतकर वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में काफी आगे आना चाहेंगे।

Hiroki Akimoto defeats Kenny Tse at ONE: MASTERS OF DESTINY

मेन इवेंट में जापानी स्टार हिरोकी अकिमोटो का सामना पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग से ONE Super Series किकबॉक्सिंग बेंटमवेट मुकाबले में होगा।

अकिमोटो, सिंगापुर की Evolve में ट्रेनिंग करने वाले WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन, ने 2019 में सर्कल में डेब्यू करने के बाद से ही अपनी शानदार स्किल्स का जलवा पेश किया है।

जापानी स्ट्राइकर ने दो शानदार जीत हासिल की, जिसमें एक दमदार जीत पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ आई।



अकिमोटो अब भार वर्ग में ऊपर गए हैं और वो अपना बेंटमवेट डेब्यू झांग के खिलाफ करेंगे, जो कि खुद अपने आप को स्थापित करने की कोशिश में लगे हैं।

लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद चीनी एथलीट का सामना पिछले दिसंबर महीने में पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव से हुआ था। ये एक शानदार मुकाबला था, लेकिन “मॉय थाई बॉय” को सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

झांग अभी भी डिविजन में #3-रैंक के कंटेंडर हैं और वो अकिटमोटो के खिलाफ एक शानदार जीत हासिल कर खुद को वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के नजदीक ला सकते हैं।

Muay Thai fighter Sagetdao Petpayathai throws an elbow at Evolve MMA in Singapore

ONE: REIGN OF DYNASTIES II के को-मेन इवेंट में मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनाम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की टक्कर देखने को मिलेगी, जहां झांग के बड़े भाई “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू का सामना सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई से ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट मुकाबले में होगा।

दोनों ही झांग भाई सिंगापुर में शानदार जीत हासिल कर अपने लिए एक खास पल बनाना चाहेंगे।

हालांकि, ये “डेडली स्टार” के लिए बेहद खास लम्हा होगा। 2014 में मॉय थाई से रिटायर होने के बाद वो अपने पहले मॉय थाई मैच में शामिल होंगे। एक अच्छी जीत उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह दिला सकती है।

इसके अलावा कार्ड में मलेशियाई स्टार किआनू सूबा, चीनी हीरो हान ज़ी हाओ और मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद के अलावा अन्य स्टार्स होंगे।

पूरा बाउट कार्ड आप नीचे देख सकते हैं।

Malaysian Muay Thai fighter Mohammad "Jordan Boy" Bin Mahmoud

ONE: REIGN OF DYNASTIES II का पूरा कार्ड

  • हिरोकी अकिमोटो vs. झांग चेंगलोंग (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • सागेटडाओ पेपायाथाई vs. झांग चुन्यू (ONE Super Series मॉय थाई – फेदरवेट)
  • किआनू सूबा vs. टांग काई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • अज्वान शे विल vs. वांग वेनफेंग (ONE Super Series मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. मियाओ ली ताओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • मोहम्मद बिन महमूद vs. हान ज़ी हाओ (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. टोना

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.