जॉन लिनेकर किकबॉक्सिंग डेब्यू में हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन के लिए तैयार – ‘मैं नॉकआउट से जीतूंगा’

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai John Lineker ONE Fight Night 27 55

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर 23 मार्च को होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में अपने स्ट्राइकिंग सफर को आगे बढ़ाएंगे।

इस बार ब्राजीलियाई सुपरस्टार जापान के साइटामा सुपर एरीना में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे।

लिनेकर तीन मॉय थाई मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इस मैच के लिए उतरेंगे। उन्होंने मॉय थाई फाइट्स में असा टेन पॉ और अलेक्सी बेलिको को नॉकआउट किया और अनुभवी थाई स्ट्राइकर कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई के खिलाफ निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

अपनी पंचिंग पावर, मजबूत ठोड़ी और फाइटिंग के जबरदस्त स्टाइल के लिए मशहूर लिनेकर ने अकिमोटो के खिलाफ फाइट स्वीकारने में जरा भी वक्त खराब नहीं किया, जो कि अभी #4 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“किकबॉक्सिंग फाइट्स करना मेरे प्लान में नहीं था, लेकिन मैं एक फाइटर हूं और किसी भी फाइट के लिए तैयार हूं। जैसा मैंने कहा, मैं खुद को टेस्ट करना चाहता हूं तो ये मेरे लिए अच्छा टेस्ट होगा।

“मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं और देखते हैं कि फाइट में क्या होता है। मैंने अच्छी तैयारी की है। इस फाइट के बाद देखूंगा कि और किकबॉक्सिंग फाइट्स करता हूं या नहीं।”

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर्स का सामना करने के बाद अब लिनेकर के सामने पूर्व ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में कड़ी चुनौती है।

वो जानते हैं कि अकिमोटो का फुटवर्क और स्पीड कमाल की है।

लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” का प्लान वही है कि आगे आकर अपनी बॉक्सिंग की ताकत से विरोधी पर वार करें, जो वो अपने हर मुकाबले में करते हैं:

“हमारा स्टाइल एक-दूसरे से बहुत अलग है। मेरा खेल ज़्यादा बॉक्सिंग जैसा है, जहां मैं दूरी कम करके करीब से वार करने की कोशिश करता हूं।

“उनका स्टाइल तेज़ है। वो ऐसे फाइटर हैं जो अपने प्रतिद्वंदी के सामने स्थिर नहीं रहते। वो तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं और पंच मारते हैं। उनकी शैली मेरी शैली से बहुत अलग है।”

भले ही उन्होंने शीर्ष मॉय थाई फाइटर्स का सामना किया है, लेकिन प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग में वो अभी नए हैं।

उन्होंने ये पाठ कुलबडम के खिलाफ मिली हार से सीख लिया है। भले ही लिनेकर ने शुरुआती नॉकडाउन हासिल किया, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में पिछड़ने के कारण उन्हें जजों के निर्णय से हार मिली।

वो भरोसा करते हैं कि ONE 172 में दोबारा वही गलती नहीं दोहराएंगे:

“मैं हमेशा अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करने के लिए फाइट करता हूं। मुझे जजों के फैसलों पर फाइट छोड़ना पसंद नहीं है, जैसा कि कुलबडम के साथ पिछली फाइट में हुआ। वो फाइट जजों के पास गई और मेरे लिए नतीजा अच्छा नहीं गया, मैं तब भी मानता हूं कि मैं वो फाइट जीत रहा था।

“मैं हर राउंड में हमेशा की तरह नॉकआउट करने की तलाश करूंगा। इस फाइट के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि मैं नॉकआउट से जीतूंगा।”

लिनेकर का मानना है कि वो किन्हीं भी नियमों में फाइट के लिए तैयार

अभी जॉन लिनेकर ONE 172 में अपने बहुप्रतीक्षित किकबॉक्सिंग डेब्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वो भविष्य में किसी भी मुकाबले के लिए तैयार रहेंगे फिर चाहे मॉय थाई फाइट्स हों, किकबॉक्सिंग या फिर MMA मुकाबले।

खेल भले कोई भी हो, ब्राजीलियाई सुपरस्टार का लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंदियों से भिड़ना है:

“मैं मॉय थाई फाइट्स के लिए बहुत उत्साहित हो रहा था और संभावित वर्ल्ड टाइटल मैच के बारे में सोच रहा था। लेकिन उस हार ने चीजों को प्रभावित किया है।

“यकीनन, मेरा ध्यान MMA पर है, लेकिन जो मैं फाइट्स कर रहा था वो मुझे उत्साहित कर रही थीं। जब आप जीतते हैं तो उत्साहित हो जाते हैं। अब देखते हैं आगे क्या होता है।”

अगर 23 मार्च को वो हिरोकी अकिमोटो को हरा पाए तो बेंटमवेट किकबॉक्सिंग की टॉप पांच रैंकिंग्स में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, वो इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं:

“मैं एक फाइटर हूं। मैं हमेशा तैयार रहता हूं। मैं दोबारा मॉय थाई फाइट्स करना चाहता हूं। मैं किकबॉक्सिंग की फाइट्स और सुपर-फाइट्स का भी हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं किसी भी नियम के तहत किसी से भी भिड़ने के लिए तैयार हूं। मुझे चैलेंज पसंद हैं। मुझे फाइटिंग पसंद है और ONE Championship मुझे जिससे भी फाइट दे, मैं तैयार रहूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)