ONE: REIGN OF DYNASTIES के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

Reece McLaren Aleksi Toivonen mixed martial arts 1920X1280 20 768x511

ONE Championship ने अक्टूबर महीने की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है।

सिंगापुर में आयोजित हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखा गया।

लैजेंड ने अपना वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया, टॉप फ्लाइवेट एथलीट ने जीत की लय जारी रखी, नॉकआउट किंग का शानदार नॉकआउट और 3 अन्य बड़े स्टार्स ने भी फैंस को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहां आप जान सकते हैं कि ONE: REIGN OF DYNASTIES के बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है।

रीस मैकलेरन

Reece "Lightning" McLaren 🇦🇺 finishes Aleksi Toivonen!

Reece "Lightning" Mclaren 🇦🇺 finishes Aleksi Toivonen with a DEVASTATING knee to the body! 😵 #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ने को-मेन इवेंट में यादगार नॉकआउट से जीत दर्ज करते हुए बता दिया कि आखिर उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में जगह क्यों दी जाती है।

मैकलेरन ने अपनी BJJ स्किल्स का प्रयोग ना कर स्ट्राइकिंग पर ध्यान दिया और फिनलैंड के स्टार अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन को उनके प्रोफेशनल करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

पहले राउंड के आखिरी मिनट में मैकलेरन ने टोइवोनन की बॉडी पर दमदार नी-स्ट्राइक लगाते हुए उन्हें झकझोर दिया था।

“लाइटनिंग” का अब कई टॉप एथलीट्स से सामना हो सकता है, लेकिन #5 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर का पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो के खिलाफ मुकाबला धमाकेदार साबित हो सकता है।

युस्ताकियो वुशु बैकग्राउंड से आते हैं और मैकलेरन की ही तरह अपने पिछले मैच में बॉडी शॉट नॉकआउट हासिल कर चुके हैं। नवंबर 2019 में उन्होंने यादगार स्पिनिंग बैक किक लगाते हुए अपने पुराने प्रतिद्वंदी टोनी “डायनामाइट” टोरू को हराया था।

“ग्रैविटी” का स्ट्राइकिंग गेम मैकलेरन से बेहतर है, लेकिन उन्हें BJJ एथलीट्स के खिलाफ ग्रैपलिंग करना भी पसंद है। इस तरह की स्किल्स जाहिर तौर पर ऑस्ट्रेलियाई एथलीट की कड़ी परीक्षा ले सकती हैं।

इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इसके अलावा अब मैकलेरन ONE एथलीट रैंकिंग्स में ऊपर के स्थानों पर पहुंचने के लिए पहले से भी अधिक प्रतिबद्ध हैं। वहीं वो युस्ताकियो को हराकर उनके टीम मेंबर्स केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन और डैनी “द किंग” किंगड से भी मिली हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।



अमीर खान

Amir Khan 🇸🇬 takes the lead as ONE's all-time KO king!

Amir Khan Ansari 🇸🇬 takes the lead as ONE's all-time KO king, stopping Rahul Raju in Round 1! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

अमीर खान ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।

खान अपने पिता के लिए मैच को जीतना चाहते थे। पहले उन्होंने राहुल “द केरल क्रशर” राजू को परफेक्ट अंदाज में एल्बो लगाई और फिर तब तक पंचों की बरसात करते रहे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

ये खान की ONE में कुल 9वीं नॉकआउट जीत रही और इस मामले में उन्होंने लाइटवेट चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को पीछे छोड़ दिया है।

पहले राउंड में जीत हासिल कर खान खुश हैं, लेकिन वो जानते हैं कि रैंकिंग्स में सुधार और वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने के लिए अभी और कड़ी मेहनत की जरूरत है। अगले मैच में काज़ुकी टोकुडोम उनकी कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

टोकुडोम पूर्व Pancrase लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और जूडो बैकग्राउंड से आते हैं और उनके पंचों में भी गजब की ताकत है। वो अपने 10 मैचों में नॉकआउट से जीत प्राप्त कर चुके हैं।

टोकुडोम जैसे वर्ल्ड-क्लास एथलीट जरूर खान को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश कर सकते हैं।

रोशन मैनम

Roshan Mainam 🇮🇳 starts the night with a second-round RNC!

Indian Wrestling Champion Roshan Mainam 🇮🇳 starts the night with a second-round rear-naked choke against Liu Peng Shuai! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

इस शुक्रवार रोशन मैनम ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।

कई बार के भारतीय रेसलिंग चैंपियन का सामना ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन लिउ पेंग शुआई से हुआ। चीनी स्टार की प्रभावशाली स्ट्राइक्स को झेला और सभी चुनौतियों को पार कर दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की।

पहले राउंड के धमाकेदार एक्शन के बाद मैनम ने लिउ पर दमदार राइट हैंड्स से अटैक किया, जिनका प्रभाव उनके प्रतिद्वंदी पर साफ देखा जा सकता था। उसके बाद भारतीय स्टार ने टेकडाउन किया और बढ़त हासिल कर रीयर-नेकेड चोक लगाया।

मैनम की रेसलिंग हमेशा से ही बेहतरीन रही है, लेकिन उन्हें चान रोथाना के खिलाफ रिंग में उतरते देखना फैंस के लिए संभव ही एक यादगार लम्हा होगा।

रोथाना की स्किल्स शानदार हैं और कुन खमेर बैकग्राउंड से आते हैं, जो जाहिर तौर पर मैनम के स्टैंड-अप गेम की कड़ी परीक्षा ले सकती हैं।

इसके अलावा कंबोडियाई एथलीट का ग्रैपलिंग के खिलाफ डिफेंस भी शानदार है। इसी का प्रयोग कर उन्होंने गुस्तावो “एल ग्लैडिएडर” बलार्ट और रूडी “द गोल्डन बॉय” अगस्टियन को भी हराया था। संभव ही भारतीय एथलीट के लिए उनके खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)